Author: shivam kumar

कटिहार। जिले के मनिहारी अंचल अंतर्गत ग्राम पंचायत धुरियाही के वार्ड संख्या 3, 4, 5 और 6 में गंगा नदी का कटाव शुरू हो गया है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल काढ़ा गोला के कार्यपालक अभियंता ने कटाव वाले स्थानों का निरीक्षण किया और कटाव रोकने के लिए हाथी पाओ, बम्बू, बालू बोरा आदि का प्रयोग करने का निर्देश दिया। कटाव के कारण पांच घर प्रभावित हुए हैं और परिवार वाले अपने अपने झोंपड़ी को लेकर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने के लिए प्रस्थान कर गए हैं। अंचल अधिकारी मनिहारी ने तत्काल राहत के तौर पर पॉलीथीन शीट उपलब्ध करा दिया है…

Read More

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने महाराष्ट्र के मालेगांव ब्लास्ट केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की स्पेशल कोर्ट ने द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने को सत्य की जीत बताया। संसद भावन परिसर में मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि हिंदू रक्षक हो सकता है मगर हिंदू कभी भक्षक नहीं हो सकता। हिंदू योद्धा हो सकता है मगर हिंदू कभी आतंकी नहीं हो सकता। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हम उस सनातन परंपरा के संवाहक हैं जो वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से ओत-प्रोत है। कांग्रेस पार्टी…

Read More

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, दीपक प्रकाश और प्रदीप वर्मा ने नितिन गडकरी से भेंट की रांची। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, दीपक प्रकाश और प्रदीप वर्मा ने गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। इस दौरान आदित्य साहू ने मंत्री से कहा कि बरही-रांची पथ पर स्थित ओरमांझी ब्लॉक चौक पर स्थानीय ग्रामीणों एवं दुकानदारों की लंबे समय से मांग थी कि मौजूदा फ्लाइओवर (एन एच-20) के डिजाइन में संशोधन कर पिलर्स को ऊंचा कर निर्माण कार्य पुन: प्रारंभ किया जाये। इस संबंध में पूर्व में भी कई सांसदों ने नितिनजी से अनुरोध किया था।…

Read More

रांची। झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार अपने विरोधियों, विशेषकर हिंदू समाज से जुड़े लोगों को षड्यंत्र के तहत फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले साढ़े पांच वर्षों में ऐसे कई उदाहरण सामने आ चुके हैं, जहां निर्दोष लोगों को राजनीतिक दुर्भावना के चलते परेशान किया गया। मरांडी ने ताजा मामले में रांची के युवा भैरव सिंह का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें भी एक नये फर्जी मुकदमे में फंसाने की तैयारी की जा रही है।…

Read More

जल स्रोतों से अतिक्रमण अविलंब हटायें नगर विकास सचिव, जल संसाधन सचिव, रांची उपायुक्त और एडमिनिस्ट्रेटर रांची नगर निगम हुए हाजिर रांची। हाइकोर्ट ने झारखंड में जल स्रोतों एवं नदियों अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर राज्य सरकार एवं नगर निगम को कड़े निर्देश दिये हैं। हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मौखिक कहा कि राज्य में जल स्रोतों का संरक्षण बेहद जरूरी है। जल स्रोतों की कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनाया जाना चाहिए, इसे कटीली तारों से घेर कर इसे प्रोटेक्ट किया जाना चाहिए। ताकि किसी तरह का कोई अतिक्रमण ना हो…

Read More

देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह को राष्ट्रपति ने किया संबोधितप्रधानमंत्री मोदी ने 25 मई 2018 काे किया था इसका शिलान्यास देवघर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि डॉक्टर व्यहार में क्लीनिकल न बनें, बल्कि मरीज को सहानुभूति के साथ सलाह दें। बाबा बैद्यनाथ ने आपको जनसेवा के लिए भेजा है। एक अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी है। राष्ट्रपति मुर्मु गुरुवार को देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अनगिनत लोगों के जीवन में उजाला कर सकते हैं। समाज निर्माण में भी वे अग्रणी भूमिका निभा…

Read More

रांची। गुरुवार को रांची प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता भैरव सिंह को झूठे मुकदमे में फंसाये जाने और प्रशासनिक प्रताड़ना के संबंध में गंभीर आरोप लगाये गये। इस प्रेस वार्ता में स्वामी दिव्यानंद महाराज, भैरव सिंह की माता रानी देवी, और अधिवक्ता कीर्ति नारायण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भैरव सिंह को बेवजह परेशान किया जा रहा है व झूठे आरोपों के आधार पर उन्हें जेल भेजा गया है। उनकी माता रानी देवी ने आरोप लगाया कि रांची के एसएसपी चंदन…

Read More

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ‘ओली’ ने अपने मंत्रिमंडल में सभी मंत्रियों के कामकाज में प्रदर्शन के आधार पर व्यापक फेरबदल करने की तैयारी कर ली है और सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रमुख घटक दल नेपाली कांग्रेस की सहमति मिलते ही मंत्रिमंडल का पुनर्गठन कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर ओली मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारियों गुरुवार की सुबह एक बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में प्रधानमंत्री ओली और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेरबहादुर देउबा और दोनों पार्टियों के अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा सरकार में गृहमंत्री रमेश लेखक ने…

Read More

अभिनेता ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। यह इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। फिल्म की एक खास बात यह भी है कि इसके जरिए साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। वह इस एक्शन थ्रिलर में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे और एक नया धमाका करेंगे। इस बार ऋतिक की जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ बनी है, जो पहली बार इस फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनी हैं। अब फिल्म का पहला गाना ‘आवन जावन’ रिलीज हो चुका है, जिसने रिलीज के साथ ही इंटरनेट…

Read More

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज़ के पहले ही दिन से फिल्म ने जिस रफ्तार से कमाई शुरू की, उसने हर किसी को चौंका दिया। एक ओर जहां फिल्म हर दिन नया रिकॉर्ड कायम कर रही है, वहीं दूसरी ओर अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। इन दोनों कलाकारों को फिल्म ने रातों-रात एक नई पहचान दिला दी है। अब ‘सैयारा’ के रिलीज़ के 13वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आए हैं, जो एक बार फिर साबित करते…

Read More

नई दिल्ली। देश के अलग अलग शहरों में होटल बनाने वाली रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी ब्रिगेड होटल वेंचर्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में कमजोर एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को काफी निराश किया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 90 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी एंट्री 82 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर 81.10 रुपये के स्तर पर हुई। इस तरह लिस्टिंग के साथ ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों को करीब 9 प्रतिशत का नुकसान हो गया। हालांकि लिस्टिंग के बाद लिवाली शुरू हो जाने के कारण कंपनी के शेयर…

Read More