मॉन्ट्रियल। विंबलडन चैंपियन इगा स्वियातेक ने नेशनल बैंक ओपन (कनाडियन ओपन) के तीसरे दौर में आसानी से प्रवेश किया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में उन्होंने चीन की गुओ हानयू को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हराया। स्वियातेक का यह मुकाबला विंबलडन फाइनल के बाद पहला था, जिसमें उन्होंने अमांडा अनीसिमोवा को 6-0, 6-0 से हराकर अपना छठा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। इस जीत के साथ उन्होंने लगातार 24 गेम जीतने का सिलसिला भी जारी रखा। मैच के बाद स्वियातेक ने कहा, “मुझे लगता है कि मैंने आज काफी ठोस खेल दिखाया। हार्ड कोर्ट पर इतने लंबे ब्रेक…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 1 अगस्त से 12 अगस्त तक आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में किया जाएगा। इस वर्ष यह प्रतियोगिता एक नए डिवीजन-आधारित प्रारूप में आयोजित की जा रही है, जो इस साल की शुरुआत में सीनियर और सब-जूनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी सफलतापूर्वक अपनाया गया था। इस चैंपियनशिप में कुल 30 टीमें भाग लेंगी, जिन्हें प्रदर्शन के आधार पर तीन डिवीजनों—डिवीजन ए, बी और सी—में बांटा गया है। डिवीजन ए और बी की अंतिम स्थान पर रहने वाली टीमें क्रमशः डिवीजन बी और सी में निर्वासित होंगी,…
मालेगांव ब्लास्ट केस में न्यायालय के फ़ैसले का मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने किया स्वागत लखनऊ। मालेगांव ब्लास्ट केस में न्यायालय का फ़ैसला आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस को अपने अक्षम्य कुकृत्य को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करते हुए देश से माफी मांगनी चाहिए। वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा किकांग्रेस की भगवा आतंकवाद गढ़ने की काेशिश ध्वस्त हाे गई। मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार काे अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि मालेगांव विस्फोट प्रकरण में सभी आरोपिताें का निर्दोष सिद्ध होना ‘सत्यमेव जयते’ की सजीव उद्घोषणा है।…
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क (टैरिफ) लगाए जाने की घोषणा और भारतीय अर्थव्यवस्था को “डेड इकॉनमी” कहे जाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ठप पड़ी है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री इस सच्चाई को मानने को तैयार नहीं हैं। राहुल गांधी ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि ट्रंप ने केवल सच्चाई को उजागर किया है। उन्होंने आरोप लगाया…
नई दिल्ली। दिल्ली में होम गार्ड्स के महानिदेशक आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह को एक अगस्त से दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे संजय अरोड़ा का स्थान लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को एक आदेश में कहा, “सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से एजीएमयूटी कैडर के 1988 बैच के आईपीएस एसबीके सिंह जो वर्तमान में होम गार्ड्स, दिल्ली के महानिदेशक के रूप में तैनात हैं, को 01 अगस्त 2025 से अगले आदेश तक दिल्ली के पुलिस आयुक्त के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।” एसबीके सिंह इससे पहले मिजोरम के…
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। यह मुलाकात मध्य प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय को और मजबूत करने के लिए अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया से माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
लखनऊ। बहुजन समाज की पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अमेरिका के टैरिफ बढ़ाने पर देशवासियों को आश्वस्त किया है कि केन्द्र सरकार राष्ट्रहित से कोई समझौता नहीं करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुरूवार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि ’मित्र’ देश बताने के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारतीय आयात पर 1 अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क तथा रूस से तेल आयात करने पर पेनाल्टी लगाने के बाद उभरी नई चुनौती को केन्द्र सरकार इससे अवसर और आत्मनिर्भरता में बदलकर देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित नहीं होने देगी। इसको लेकर…
नई दिल्ली, 31 जुलाई (हि.स.)। अमेरिका ने ईरान से पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उत्पादों का व्यापार करने के आरोप में भारत की 6 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका के ताजा प्रतिबंधों का सामने करने वाली भारत की इन 6 कंपनियों के साथ दुनिया भर की 20 कंपनियां शामिल हैं। माना जा रहा है कि ईरान पर दबाव बढ़ाने की कोशिशों के तहत अमेरिका का ये कदम उठाया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए कहा कि भारत की 6 कंपनियों समेत दुनिया की 20 कंपनियों ने जानबूझकर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए ईरानी…
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप सुबह करीब 7 बजकर 31 मिनट पर आया। इस दौरान लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से किसी तरह की जनहानि या नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केन्द्र जशपुर जिला के बगीचा इलाका बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। भू गर्भ शास्त्री अनिल सिन्हा ने बताया कि भूकंप 4 के मैग्नीड्यूड का है। इससे बहुत ज्यादा जान-माल की हानि नहीं होती है। इस वजह से अभी ये नेशनल…
नई दिल्ली। राज्यसभा में गुरुवार को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने वाला प्रस्ताव पेश होगा। इसपर चर्चा के बाद मतदान होगा। राज्यसभा की जारी कार्यसूची के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत मणिपुर के संबंध में 13 फरवरी, 2025 की घोषणा को 13 अगस्त, 2025 से छह महीने की अवधि के लिए जारी रखने के अनुमोदन के लिए प्रस्ताव पेश करेंगे। इसके साथ केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज राज्यसभा में समुद्री मार्ग से माल परिवहन विधेयक 2025 पर प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। यह विधेयक, लोकसभा से पहले ही…
विशेष पीएम मोदी ने लोकसभा में लिखी मां भारती की शौर्य गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान विपक्ष के हर वार को किया नाकाम एक वाक्य बोल कर ही चलाया ऐसा ब्रह्मास्त्र कि विपक्ष हो गया बेनकाब नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की शौर्यगाथा को जिन अक्षरों में लिखा, उससे न केवल उनकी नेतृत्व क्षमता एक बार फिर प्रमाणित हुई, बल्कि विश्वगुरु बनने की राह पर लगातार आगे बढ़ रहे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की इच्छाशक्ति…
