कोलकाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार रात हावड़ा स्थित प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसी मंदिर में संत रामकृष्ण परमहंस ने पुजारी के रूप में सेवा दी थी। दर्शन के दौरान राष्ट्रपति ने मां काली के चरणों में प्रसाद अर्पित किया और आरती में भी हिस्सा लिया। उन्होंने अगरबत्ती और पंच प्रदीप जलाकर देवी का आह्वान किया। मंदिर के पुरोहितों की सहायता से सम्पन्न हुई पूजा में राष्ट्रपति ने गहरी आस्था प्रकट की। पूजा के बाद राष्ट्रपति मुर्मु ने मंदिर की ऐतिहासिक विरासत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रानी रासमनी द्वारा स्थापित इस लगभग दो…
Author: shivam kumar
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इस आदेश के साथ, उन्होंने कानूनी आधार स्थापित किया कि ब्राजील की नीतियां और पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो पर आपराधिक मुकदमा चलाना 1977 के एक कानून के तहत आर्थिक आपातकाल है। इससे पहले ट्रंप भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगा चुके हैं। बता दें कि ट्रंप ने भारत और ब्राजील दोनों को टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। ट्रंप ने दी थी ब्राजील को धमकी ट्रंप ने 9 जुलाई को राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डा सिल्वा को लिखे एक…
वाशिंगटन। अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बुधवार को घोषणा की कि वे अगले साल कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी। पिछले साल के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद उन्होंने एक और चुनाव अभियान छोड़ते हुए इस दौड़ में शामिल होने के बारे में महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार, कमला हैरिस ने बयान में कहा कि वह अब लोगों की बात सुनेंगी। ऐसे डेमोक्रेट्स उम्मीदवारों का चयन करेंगी, जो निडर होकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के लिए…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आजादी की लड़ाई में शामिल सशस्त्र समूहों के समन्वयक संगठन ‘बलूच राजी आजोई संगर’ (बीआरएएस) ने जमुरान क्षेत्र में पाकिस्तान के सैन्य बलों और उनको रसद सामग्री की आपूर्ति करने वाले वाहनों पर हमला करने का दावा किया है। बीआरएएस के प्रवक्ता बलूच खान ने स्वीकार किया कि यह हमला उसके लड़ाकों ने किया। लड़ाकों ने सुरक्षा बल के कई जवानों को ढेर कर दिया। द बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार, बीआरएएस के प्रवक्ता बलूच खान ने 30 जुलाई को जारी बयान में यह दावा किया है। प्रवक्ता खान ने कहा कि 28 जुलाई की…
ढाका। बांग्लादेश के बेतगारी संघ के अलदादपुर बालापारा गांव में हिंदुओं पर हमले के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार शाम रंगपुर डिवीजन की एक अदालत में पेश किया। अदालत ने पांचों को जेल भेज दिया। अलदादपुर बालापारा गांव रंगपुर के गंगाचारा उपजिले में आता है। द डेली स्टार की खबर के अनुसार, किशोरगंज पुलिस थाना के प्रभारी अशरफुल इस्लाम ने बताया कि रंगपुर की अदालत ने यासीन अली (25), स्वाधीन मिया (28), अशरफुल इस्लाम (28), अतीकुर रहमान खान (30) और सद्दाम हुसैन सलीम (22) को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। सभी आरोपित निलफामारी…
ओटावा। फ्रांस और ब्रिटेन के बाद कनाडा और माल्टा ने भी फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा देने की घोषणा की है।सितंबर में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा में कनाडा, फिलिस्तीन को औपचारिक मान्यता देगा। पिछले दस दिनों के भीतर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सितंबर में फिलिस्तीन को औपचारिक मान्यता देने की घोषणा की। फिलिस्तीन के मुद्दे पर फ्रांस, ब्रिटेन और कनाडा के साथ आने से जी-7 के तीन महत्वपूर्व देश एकसाथ आ गए हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि कनाडा 23 सितंबर से शुरू हो रही संयुक्त…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में उछाल के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,490 रुपये से लेकर 1,00,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 92,110 रुपये से लेकर 92,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह चांदी के भाव में भी तेजी आने के कारण कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,17,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में 24…
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ और इसके साथ ही जुर्माना लगाने का ऐलान करके घरेलू शेयर बाजार में हड़कंप की स्थिति बना दी है। शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। स्टॉक मार्केट में मचे हड़कंप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाजार खुलने के बाद पहले मिनट में ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 4.42 लाख करोड़ की गिरावट आ गई। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू करके सेंसेक्स और निफ्टी दोनों…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार करने के बाद बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान सपाट स्तर पर कारोबार करने के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किए जाने के बाद डाउ जॉन्स और एस…
पटना। बिहार में मानसून का प्रभाव बने रहने के कारण बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान 12 जिलों में भारी और तीन जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों तक मानसून मेहरबान रहेगा।अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित बेगूसराय, नालंदा, शेखपुरा, जहानाबाद, गयाजी, बक्सर, नवादा, रोहतास, भभुआ, भोजपुर और औरंगाबाद में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा…
देवघर। सावन माह में देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। गुरुवार तड़के 04:15 बजे से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। श्रद्धालुओं को बीएड कॉलेज से तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए जिला प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा के बीच जलार्पण कराया जा रहा है। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में शिवभक्तों की गूंज है। कांवड़िए कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण कर रहे हैं। सुल्तानगंज से जल लेकर 105 किलोमीटर पैदल यात्रा कर देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंच…
