नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को सदस्यों को संबोधित करते हुए राजनीतिक दलों से सौहार्द और परस्पर सम्मान की भावना बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक जीवंत लोकतंत्र निरंतर कलह के वातावरण में फल-फूल नहीं सकता। उन्होंने सभी दलों को परामर्श, संवाद और विमर्श को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र का मर्म टकराव में नहीं, बल्कि विचार-विनिमय और सकारात्मक बहस में है। उन्होंने कहा कि भले ही राजनीतिक दल अलग-अलग रास्तों से अपने लक्ष्य तक पहुंचना चाहें, लेकिन कोई भी राष्ट्रहित…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए इसे राष्ट्र के लिए एक गौरवपूर्ण विजयोत्सव बताया। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे भले ही राजनीतिक दृष्टिकोण में भिन्न हों, लेकिन देशहित में एकजुट होकर काम करें। उन्होंने कहा कि संसद से एक सकारात्मक संदेश जाना चाहिए जो जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करे और राष्ट्र को आगे ले जाए। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की हालिया सैन्य, अंतरिक्ष और आर्थिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब दुनिया के सामने एक नई शक्ति के रूप…
मुंबई। मुंबई में सोमवार को तड़के से हो रही भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इसके फलस्वरुप पूर्वी उपनगरों के घाटकोपर, भांडुप, मुलुंड, चेंबूर, गोवंडी और पश्चिम उप नगर के अंधेरी, बांद्रा, बोरीवली,दहिसर इसके साथ ही दक्षिण मुंबई के दादर, किंगसर्कल, लालबाग आदि इलाकों में जलभराव से लोकल ट्रेन और सड़क यातायात बाधित हो गया है। मुंबई नगर निगमकम निचले इलाकों में जमा पानी को पंपिंग के सहयोग से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आज मुंबई सहित कोंकण में भारी बारिश की चेतावनी दी है। सोमवार को तड़के से ही…
नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सर्वदलीय बैठक में कल कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि आपरेशन सिंदूर, अमेरिकी राष्ट्रपति के दखल के दावे, बिहार में मतदाता सूची सघन पुनरीक्षण और मणिपुर जैसे मुद्दों पर प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए। सरकार ने कहा कि नियम और परंपरा के अनुसार वह हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। आज से शुरू होने जा रहा संसद का मानसून सत्र 21 अगस्त तक प्रस्तावित है। सत्र के सुचारु संचालन के लिए रविवार को संसद भवन एनेक्सी में राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा की अध्यक्षता…
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में आज श्रावण मास की दूसरी सवारी धूमधाम से निकाली जाएगी। इस दौरान भगवान महाकाल दो स्वरूपों में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। अवंतिकानाथ श्री चंद्रमौलेश्वर के रूप में चांदी की पालकी में तथा श्री मनमहेश के रूप में हाथी पर विराजित होकर नगर के भ्रमण कर अपनी प्रजा का हाल जानेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप बाबा महाकाल की दूसरी सवारी को भव्य स्वरुप देने के लिए आठ जनजातीय कलाकारों के दल सहभागिता करेगा। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के…
-मध्य प्रदेश के लिए विकास के नए द्वार खोलेगी दुबई और स्पेन की यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ यादव भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि उनकी दुबई और स्पेन की यात्रा मध्य प्रदेश में विकास के नए द्वार खोलेगी। दुबई और स्पेन के निवेशक मध्य प्रदेश में निवेश के लिए उत्साहित हैं। उनकी सात दिवसीय स्पेन और दुबई यात्रा मध्य प्रदेश को 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे 14 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार भी प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह जानकारी अपनी सात दिवसीय विदेश यात्रा से लौटने…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने मुल्क के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में 17 आतंकवादियों को मार गिराया। इस दौरान आठ दहशतगर्दों को दबोच लिया। यह जानकारी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) और खुफिया सूत्रों ने दी। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, आईएसपीआर ने रविवार देरशाम बताया कि 16 से 20 जुलाई तक खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) के मलकंद जिले में एक संयुक्त खुफिया-आधारित अभियान चलाया गया। इस दौरान नौ आतंकवादी मारे गए और आठ अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। यह सभी फितना अल-ख्वारिज से जुड़े हैं। 12 बस यात्रियों की हत्या आईएसपीआर ने बताया कि आतंकवादियों के दो ठिकानों…
टोक्यो। जापान का सत्तारूढ़ गठबंधन संसद के उच्च सदन ‘डायट’ के लिए रविवार को हुए चुनाव में पिछड़ता नजर आ रहा है। जापान के प्रमुख अखबार असाही शिंबुन के एग्जिट पोल के अनुसार, सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) का प्रदर्शन इस बार दमदार नहीं रहा। सरकारी प्रसारक एनएचके टेलीविजन का भी कुछ ऐसा ही दावा है। एनकेएच ने ऊपरी सदन में सत्तारूढ़ गठबंधन की सीटें कम होने का अनुमान जताया है। एनकेएच के अनुसार, इस चुनाव में धुर-दक्षिणपंथी सैनसेतो पार्टी ताकत के रूप में उभरी है। एनएचके में प्रसारित एक्जिट पोल में इशिबा के गठबंधन को 32-51 सीट मिलने का…
मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ जहां 18 जुलाई को रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं उसी दिन रिलीज हुईं अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ और सोनाक्षी सिन्हा की ‘निकिता रॉय’ बड़े पर्दे पर संघर्ष करती नज़र आ रही हैं। ‘सैयारा’ के जबरदस्त शोर में ये दोनों फिल्में मानो दब सी गईं हैं। जहां ‘तन्वी द ग्रेट’ रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों के लिए तरसती नजर आई, वहीं ‘निकिता रॉय’ की स्थिति भी कुछ खास बेहतर नहीं रही। तीसरे दिन की कमाई पर नज़र डालें तो इन दोनों फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस…
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 18 जुलाई को रिलीज़ हुई इस फिल्म से अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। वहीं, फिल्म में अनीत पड्डा ने भी बतौर लीड एक्ट्रेस अपना पहला कदम रखा है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से भरपूर सराहना मिल रही है। ‘सैयारा’ ने सिर्फ दो दिनों में ही अपनी लागत निकाल ली है और अब तीसरे दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त छलांग लगाई है। कहानी, म्यूजिक और नए चेहरों की फ्रेशनेस के चलते फिल्म…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में मामूली तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। सोना आज 100 रुपये से 110 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गया। इसके विपरीत चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,150 रुपये से लेकर 1,00,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 91,800 रुपये से लेकर 91,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के…
