Author: shivam kumar

नई दिल्ली। भारत ने अमेरिकी विदेश विभाग और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए तैय्यबा के संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किए जाने का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने आज यहां बयान में कहा कि भारत सरकार टीआरएफ को विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) और विशेष वैश्विक आतंकवादी (एसडीजीटी) के रूप में नामित करने के अमेरिकी विदेश विभाग के निर्णय का स्वागत करती है। हम इस संबंध में विदेश मंत्री मार्को रुबियो के नेतृत्व को स्वीकार करते हैं और उसकी सराहना करते हैं। बयान के अनुसार, पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा का…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश के दो राज्यों बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। वो सबसे पहले सुबह लगभग 11:30 बजे बिहार के मोतिहारी जिले में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल जाएंगे। वो दोपहर लगभग तीन बजे दुर्गापुर में 5000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री दोनों राज्यों में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने प्रधानमंत्री के दौरे की पूर्व संध्या पर जारी विज्ञप्ति…

Read More

ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और गोपालगंज में बुधवार को हुई हिंसा में मारे गए लोगों का बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया गया। सरकार ने दावा किया है कि लोग अस्पताल से चारों लोगों के शव जबरदस्ती ले गए। ढाका ट्रिब्यून की खबर में परिजनों के हवाले से कहा गया है कि हिंसा के शिकार उनके सदस्यों का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। इसलिए उन्होंने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। खबर में कहा गया है कि इन लोगों की मौत पर गुरुवार रात तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। इस हिंसा की…

Read More

न्यूयॉर्क। अमेरिका की मशहूर दिग्गज पॉप गायिका और अभिनेत्री कॉनी फ्रांसिस का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। न्यू जर्सी के नेवार्क में 12 दिसंबर, 1937 को जन्मी फ्रांसिस ने एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। 1960 के दशक में वह युवाओं और किशोरों की चहेती गायिका रहीं। इस दशक में उनके गाने ‘लिपस्टिक ऑन योर कॉलर’ और ‘हूज सॉरी नाउ?’ मौजूदा पीढ़ी ने जमकर सुना। सीएनएन न्यूज चैनल की खबर के अनुसार कॉनी फ्रांसिस के निधन की सूचना दुनिया को सबसे पहले उनके प्रचारक और मित्र रॉन रॉबर्ट्स ने दी। रॉबर्ट्स ने फेसबुक पेज पर लिखा, “भारी…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका की सौर पैनल निर्माता कंपनियों के एक समूह ने भारत, इंडोनेशिया और लाओस से हो रहे सौर पैनलों के आयात पर टैरिफ (शुल्क) लगाने की मांग की है। इन देशों पर सस्ते दामों पर उत्पादों की बिक्री (डंपिंग) कर अमेरिकी बाजार को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। यह याचिका गुरुवार को अमेरिकी वाणिज्य विभाग के समक्ष दायर की गई। इस मांग का नेतृत्व ‘अलायंस फॉर अमेरिकन सोलर मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेड’ नामक समूह कर रहा है, जिसमें फर्स्ट सोलर, दक्षिण कोरियाई कंपनी क्यू-सेल, और निजी कंपनियां टैलोन पीवी और मिशन सोलर शामिल हैं। याचिकाकर्ताओं का कहना है…

Read More

राजकुमार राव की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘मालिक’ को रिलीज हुए सात दिन पूरे हो चुके हैं। 11 जुलाई को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतर सकी। रिलीज के पहले दिन से ही ‘मालिक’ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों का रुझान न के बराबर है और हर बीतते दिन के साथ इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। अब सातवें दिन की कमाई सामने आ गई है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ ने अपनी रिलीज के सातवें…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में तेजी आने के कारण आज देश ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 99,340 रुपये से लेकर 99,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 91,060 रुपये से लेकर 91,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार के आज के शुरुआती कारोबार में दबाव नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली गिरावट के साथ हुई । बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने उछल कर कुछ देर के लिए हरे निशान में अपनी जगह भी बनाई, लेकिन कुछ देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण ये दोनों सूचकांक लाल निशान में गिर गए। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.30 प्रतिशत और निफ्टी 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। आज…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.54 प्रतिशत उछल कर 6,297.38 अंक के स्तर पर बंद…

Read More

रांची। रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। टंगरा टोली में स्थित एक पुराने और लंबे समय से बंद पड़े स्कूल भवन की छत अचानक गिर गई, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय स्कूल भवन के पास कुछ लोग…

Read More

देवघर। सावन के शुरू होते ही देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। देश- विदेश से बाबा भोलेनाथ को जलार्पण करने लोग यहां पहुंच रहे हैं। शुक्रवार तड़के 04:22 से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। शिवभक्तों की गूंज से पूरा रूट लाईन गुंजायमान है और सभी कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण कर रहे है। उल्लेखनीय है कि गत 10 जुलाई से अबतक 9 लाख 42 हजार 614 कांवरियों ने जलार्पण किया है।

Read More