पश्चिम सिंहभूम। झारखंड मुक्ति मोर्चा ( झामुमो )के वरिष्ठ नेता और चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष मुन्ना खान का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और इलाजरत थे। उनके निधन की खबर सुनते ही चक्रधरपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुन्ना खान झामुमो संगठन में काफी सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनकी मजबूत जनसंपर्क क्षमता, नेतृत्व कौशल और समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें लगातार दूसरी बार नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी…
Author: shivam kumar
रांची। रांची के अपर बाजार स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर एक मजदूर की शनिवार को मौत हो गई। मृतक मजदूर बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में काम कर रहा था। तभी अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और बिल्डिंग में मौजूद अन्य मजदूर तुरंत मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक मजदूर की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर आदिकांत महतो ने बताया कि एक मजदूर के गिरने…
नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री से 40 करोड़ रुपये मूल्य की 4 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि डीआरआई की बेंगलुरु क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर एक पुरुष यात्री को बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 40 करोड़ रुपये मूल्य की 4 किलोग्राम से ज्यादा कोकीन के साथ पकड़ा। डीआरआई अधिकारियों को उसके सामान की जांच करने पर पता चला कि उसके पास दो सुपरहीरो कॉमिक्स/पत्रिकाएं थी,…
नई दिल्ली। दिल्ली के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कार्यालय में तैनात सहायक लेखा अधिकारी (एएओ) को सीबीआई ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 18 जुलाई को तब की गई जब सीबीआई को शिकायत मिली कि बीएसएफ कार्यालय में तैनात एएओ धर्मेंद्र कुमार वर्मा दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित एएओ ने उसके वेतन और बकाया बिलों का भुगतान करने के बदले 15 से 20 प्रतिशत की रिश्वत मांगी थी, जो कुल मिलाकर करीब 2 लाख रुपये बनती थी। बातचीत के दौरान यह तय हुआ कि…
लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत चमातू कोलियरी के पास अपराधियों ने दो गाड़ियों में आग लगा दी। घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात लगभग 5 से 6 की संख्या में अपराधी हथियार के साथ कोलियरी परिसर में पहुंचे थे। अपराधियों ने कोलियरी के पास ही खड़ी एक हाइवा तथा एक अन्य वाहन में आग लगा दी। घटना को अंजाम देने…
पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टूईलाडूंगरी राधाकृष्णा मंदिर के पास शुक्रवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात बदमाशों ने इलाके के निवासी लोचन कुमार पर फायरिंग कर दी। घटना देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने लोचन कुमार पर दो गोलियां चलाईं, लेकिन गनीमत रही कि वे बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना पाकर गोलमुरी थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। साथ ही रेकी करने…
देहरादून। रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम में आज ‘उत्तराखंड एक लाख करोड़ का निवेश उत्सव’ जैसे बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे। शाह दोपहर करीब एक बजे पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उनका स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उत्तराखंड प्रवास के लिए अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के आयोजन में पधारने से आयोजन का मकसद पूरा होगा। गौरतलब है कि दिसंबर 2023 में उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का…
ढाका। बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी ने आज राजधानी ढाका में रैली कर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में देशभर के विभिन्न हिस्सों से लगभग पांच लाख लोग बसों और रेलगाड़ियों से पहुंचे हैं। रैली में अंतरिम सरकार से आह्वान किया गया है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, तटस्थ और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए समान अवसर सुनिश्चित कराया जाए। यह रैली सुहरावर्दी उद्यान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सुबह लगभग साढ़े नौ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुरू हुई। रैली अभी भी चल रही है। ढाका ट्रिब्यून और द डेली स्टार अखबार के अनुसार, इस उद्यान में बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी की रैली का यह पहला चरण है। जमात…
पूर्वी सिंहभूम। दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर सहित आसनसोल, आद्रा, बरजुड़ी और अन्य रूटों की कई मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने और आंशिक रूप से समाप्त करने की घोषणा की है। टाटानगर से आसनसोल और बांकुरा के बीच चलने वाली 68055/68060 (टाटानगर-आसनसोल-बांकुरा) मेमू पैसेंजर ट्रेन 21, 25 और 27 जुलाई को आद्रा स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी, जिसके कारण आद्रा से आसनसोल और वापस आद्रा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा। इसी प्रकार 68045/68045 (आसनसोल-आद्रा-आसनसोल) मेमू पैसेंजर ट्रेन 21, 22, 24, 25, 26 और 27 जुलाई को रद्द रहेगी। 18019/18020 (झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम) मेमू ट्रेन भी 21 और 23 जुलाई…
पटना। राज्य के कई जिलाें में हाे रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बाद यानी रविवार से मौसम में तेजी से बदलाव के संकेत दिये है। विभाग ने पूरे राज्य में तेज हवाओं, आंधी, भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है।ये चेतावनी खासकर उत्तर और पूर्वी बिहार के 10 जिलों (पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका) के लिए है। इन जिलाें में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी सभी जिलों में येलो अलर्ट लागू है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना है। सीमांचल क्षेत्र,…
नाबार्ड के 44वें स्थापना दिवस समारोह में मंत्री ने की घोषणा -नाबार्ड जल्द ही इ-केसीसी लॉन्च करने जा रहा, जिससे तुरंत मिलेगा लोन रांची। झारखंड में अब किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का लाभ लेने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि नाबार्ड जल्द ही इ-केसीसी लॉन्च करने जा रहा है, जिससे किसानों को 3 से 4 दिनों में केसीसी का लाभ मिल जायेगा। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने नाबार्ड के 44वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इ-केसीसी के लॉन्च से…
