रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलास मरांडी ने एक बार फिर झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सड़क पर घायल व्यक्ति के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कराने के बजाय स्वास्थ्य मंत्री ने उसे टेंपो में लादकर अस्पताल भेजा। इससे अधिक शर्मनाक स्थिति और क्या हो सकती है? उन्होंने कहा कि एयर एंबुलेंस का ढोल पीटने वाली सरकार हकीकत में केवल फर्जी विज्ञापनों से अपनी वाहवाही लूटने में लगी है। झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी जर्जर हो चुकी है कि खुद मंत्री और मुख्यमंत्री भी अपने या अपने परिजनों का इलाज राज्य के अस्पतालों में करवाने का साहस नहीं कर…
Author: shivam kumar
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम हुई कैबिनेट की बैठक में 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने संबंधी निर्णय पर स्वीकृति दे दी गई। इसके लिए बिहार सरकार 3,797 करोड़ की राशि बिजली विभाग को उपलब्ध कराएगी। राज्य में सौर्य ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सभी घरेलू उपभोक्ताओं को जुलाई 2025 की खपत के आधार पर 01 अगस्त 2025 से 125 यूनिट प्रति माह खपत तक शत-प्रतिशत अनुदान देने संबंधी निर्णय पर कैबिनेट ने आज मुहर लगा दी है। कैबिनट ने मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना’’ विस्तारीकरण के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए…
– भारत के विभिन्न राज्यों से 120 शोध प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, अनुसंधान की भारतीय दृष्टि पर हुआ मंथन प्रयागराज। प्रयागराज में कुछ माह पूर्व आयोजित आध्यात्मिक महाकुंभ की भांति ही यह शोध कार्यशाला भी ज्ञान के मंथन का केंद्र बन रही है। यह बात शुक्रवार को शोध फाउंडेशन द्वारा अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पावन नगरी प्रयागराज स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ट्रिपल आईटी में ‘शोधशाला’ नामक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कही। उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त की…
नई दिल्ली। टाटा संस और टाटा ट्रस्ट ने अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे के पीड़ितों के लिए 500 करोड़ रुपये का कल्याणकारी ट्रस्ट गठित किया है। इस विमान हादसे में कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी। टाटा संस ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि एयर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान से जुड़ी अहमदाबाद विमान दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों की मदद के लिए समूह ने 500 करोड़ रुपये की निधि के साथ एक सार्वजनिक ट्रस्ट गठित किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘एआई-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट’ का पंजीकरण मुंबई में कराया गया है। बयान के मुताबिक…
रांची। कांग्रेस ने भी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल को निशाने पर लिया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश सिन्हा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है, तो बाबूलाल अपना रोष अब जनता पर उतार रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हुआ है तो मानवीय संवेदना के तहत सबसे प्राथमिक कर्तव्य आम जनता का भी होता है, वहां जो उपलब्ध साधन हो उससे पीड़ित व्यक्ति को अविलंब नजदीक के अस्पताल में पहुंचाकर तत्काल उपचार प्रारंभ कराया जाये। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की मानवीय संवेदनाएं मर चुकी हैं, वह किसी…
पूर्वी सिंहभूम। जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार टेल्को प्रखंड कांग्रेस के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में झगरूबगान, लक्ष्मीनगर में बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड पर्यवेक्षक महेन्द्र मिश्र उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष दुबे ने टेल्को प्रखंड कांग्रेस के अंतर्गत टेल्को कॉलोनी मण्डल और जेम्को मण्डल में सभी मुहल्ला कमिटियों का शीघ्र गठन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन में सामाजिक और कांग्रेस विचारधारा के लोगों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि मुहल्ला क्षेत्रों…
खूंटी। खूंटी विधायक के प्रतिनिधि कमलेश कुमार ने झामुमो नेता अभिमन्यु कुमार ओर अंकित कुमार मांझी के साथ पिपराटोली का दौरा कर 14 जुलाई को हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त मकान के पीड़ित सेलाय लोहरा के परिवार वालों से मुलाकात की। कमलेश कुमार ने बताया कि ध्वस्त मकान रहने योग्य नहीं है। पीड़ित व्यक्ति को आश्वस्त किया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। उसका राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है।
रांची। झारखंड की रांची पुलिस ने ऑनलाइन जुआ और अवैध गेमिंग रैकेट का खुलासा करते हुए 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने पांच लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन और विभिन्न बैंकों के 90 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 17 जुलाई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में कुछ लोग ऑनलाइन गेमिंग और अन्य अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने इलाके में छापेमारी की और एक मकान से…
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। आज सुबह ही पूर्व सीएम के भिलाई आवास पर ईडी का छापा पड़ा था। भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इस रेड की जानकारी दी थी। भूपेश बघेल ने X पर पोस्ट कर लिखा था, ‘ED’ आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठाना था। भिलाई निवास में ‘साहेब’ ने ED भेज दी है। बता दें आज ही चैतन्य बघेल का…
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब से कुछ देर पहले बिहार के दरभंगा हवाईअड्डे पर विशेष विमान से पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद हेलिकॉप्टर से मोतिहारी के लिए रवाना हो गए। मोतिहारी में वो 7,217 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही रेलवे की अन्य परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार आगमन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पोस्ट पर अपने विचार साझा किए हैं। नीतीश कुमार ने कहा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (इडी ) ने आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल और उनके पुत्र चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापा मारा है। सुबह 6 बजे बघेल के निवास पर इडी के करीब 12 अधिकारी पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद हैं। आधिकरिक सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले के मामले में की जा रही है । भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा, ”इडी आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा…
