विशेष शुभांशु शुक्ला की आइएसएस यात्रा ने खोल दिये हैं भारत की सफलता के द्वार गगनयान-मंगल मिशन जैसे भारतीय अभियानों को इस यात्रा से मिलेगी ताकत नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आइएसएस) से वापस धरती पर लौट आये हैं। वह 18 दिन तक आइएसएस में रहने के बाद पृथ्वी पर लौटे हैं। इसरो ने शुभांशु शुक्ला की इस अंतरिक्ष यात्रा पर करीब 550 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। शुभांशु का अंतरिक्ष अनुभव भारत के गगनयान मिशन और मंगल मिशन में मदद करेगा। शुभांशु शुक्ला अपने…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड में हर तरफ पानी से भरे खेत में महिला-पुरुष की टोली धान रोपनी करती दिख जायेगी। राज्यभर में लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में महिलाओं के साथ धान रोपनी करने उतरीं। अपने साथ राज्य की मंत्री को धान रोपनी करते देख गांव की महिलाएं काफी उत्साहित नजर आयीं। झारखंड में धान रोपनी का एक अलग महत्व है। पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ महिलाएं गीत गाती हुईं अपने खेत में धान रोपनी करती हैं। धान रोपनी के वक्त गांव में उत्सव जैसा माहौल रहता है।…
पूर्वी सिंहभूम। झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि पाने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं जिला मुख्यालय पर पहुंचीं। कदमा, उलीडीह, आजाद नगर, धातकीडीह सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई इन महिलाओं ने लंबी कतार में खड़े होकर अपना नाम लिखवाया। महिलाओं ने बताया कि योजना के तहत पहले दो महीने तक उन्हें नियमित राशि मिली, लेकिन उसके बाद अचानक भुगतान बंद हो गया। राशि नहीं मिलने के कारण उन्हें घर चलाने में काफी दिक्कत हो रही है। कई बार अंचल कार्यालय और जिला मुख्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान…
पश्चिम सिंहभूम। चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत टोकलो थाना क्षेत्र के मंगलपाट गांव में गुरुवार रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तोयरापाट टोला निवासी 35 वर्षीय सोमा केराई के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमा केराई गुरुवार रात अपनी साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने पीछे से उनके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। हमले से वे जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद अपराधियों ने लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई की, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये।…
रांची। झारखंड के साहिबगंज में 1250 से अधिक के अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरार चल रहे आरोपित दाहू यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर आज पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दाहू यादव की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। पूर्व में सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। प्रार्थी की ओर अधिवक्ता देवेश अजमानी ने पैरवी की थी। दरअसल, पांच जुलाई को दाहू यादव ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। अगस्त 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने उसे पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर करने का…
दुमका। माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से बंदूक की नोक पर लूटपाट की घटना का शुक्रवार को पुलिस ने उद्भेदन कर दिया। अपराधियों ने जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुशियारी बेसबरवा पुल के समीप बीते 14 जुलाई को गोली चलाकर कर्मी को लूट का शिकार बनाया था। अपराधियों ने बंदूक की नोक पर 99 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना को फाइनेंस कर्मी के परिचित ने ही अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था। वहीं पुलिस ने मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि घटना में शामिल दो अन्य अपराधी अब…
रांची। राजधानी रांची सहित कई जिलों में मौसम साफ हो गया है। मौसम साफ होते धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। रात-दिन बारिश होने से कई इलाकों में जल जमाव हो गया था और लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया था। इससे प्रशासन और आम लोगों को राहत कार्य करने में परेशानी हो रही थी। लेकिन मौसम साफ होने के बाद राहत कार्यो में तेजी आएगी। साथ ही बारिश नहीं होने से राज्य भर में कृषि कार्य मे तेजी आएगी। वहीं किसान सब्जी की खेती भी लगाएंगे। बारिश बंद होते ही किसान खेतों के…
कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कोलकाता क्षेत्रीय इकाई ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुर्क की गई 9.56 करोड़ रूपए मूल्य की संपत्तियों को वैध दावेदार को लौटा दिया है। यह संपत्तियां काउशिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (केजीएलएल) की हैं, जिसे राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी), कोलकाता द्वारा नियुक्त आधिकारिक परिसमापक को सौंपा गया है। ईडी ने बुधवार देर रात जारी अपने बयान में बताया है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत विशेष अदालत के आदेश के अनुरूप की। लौटाई गई संपत्तियों में 10 अचल संपत्तियां और नौ चल संपत्तियां शामिल हैं। एजेंसी के अनुसार, यह मामला…
पटना। पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में स्थित पारस हॉस्पिटल में अपराधियाें ने गुरुवार की सुबह बेऊर जेल से पैरोल पर इलाज कराने आए चंदन मिश्रा को गोली मार दी। अपराधी पांच की संख्या में आए थे। घटना के बाद मौके पर शास्त्री नगर थाने की पुलिस और पटना एसएससी कार्तिकेय के शर्मा पहुंचे हुए हैं और मामले की जांच की जा रही है। गोलीबारी की आवाज सुनकर मरीजों, कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत शास्त्री नगर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच…
कोलंबो। तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के निर्णायक मुकाबले में बुधवार को बांग्लादेश ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली। इस जीत में सलामी बल्लेबाज़ तंजीद हसन तमीम की करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 73 रन की पारी निर्णायक रही। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और 20 ओवरों में सात विकेट पर 132 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 2 विकेट पर 133 रन बनाकर 21 गेंद शेष रहते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और पारी की पहली ही गेंद पर परवेज़ हुसैन इमोन…
जमैका। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (सीडब्ल्यूआई) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी 20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह सीरीज 20 जुलाई से 28 जुलाई के बीच जमैका के सबीना पार्क और सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेली जाएगी। टीम में आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में सीरीज जीतने वाले मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है, जबकि दो युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों—ज्वेल एंड्रू और जेदियाह ब्लेड्स—को पहली बार टी 20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। 18 वर्षीय ज्वेल एंड्रू, जो एक उभरते हुए बल्लेबाज और बैकअप विकेटकीपर…
