नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का जोर बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,263.70 अंक के स्तर…
Author: shivam kumar
वाशिंगटन। उत्तर अमेरिका के पश्चिमोत्तरी सीमा पर स्थित अलास्का प्रांत का ल्यूशियन द्वीप समूह बुधवार दोपहर भूकंप के तेज झटकों से हिल गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 दर्ज की गई। इसके बाद अलास्का तट के बड़े हिस्से पर कई घंटों तक सुनामी की आशंका के मद्देनजर नजर रखी गई। एनबीसी न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि सुनामी की चेतावनी को बाद में परामर्श में बदल दिया गया। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:38 बजे (पूर्वी समयानुसार…
पटना। बिहार की नीतीश सरकार ने राज्य के 1 करोड़ 67 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने प्रति माह 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह एक्स पर पोस्ट कर यह घोषणा की। उन्होंने कहा, ”हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल…
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जुलाई को बिहार में पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी में 7,217 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यस करेंगे। वो 53 वीं बार बिहार की यात्रा कर राज्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बन जाएंगे । यह जानकारी बिहार के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने दी। चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी दरभंगा-नरकटियागंज के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वे आईआई. अपग्रेडेशन ऑफ़ ट्रेक्शन सिस्टम इन भटनी-छपरा ग्रामीण सेक्शन ,वंदे भारत ट्रेनों, पाटलिपुत्र के लिए रखरखाव बुनियादी…
उपायुक्त ने कंपोजिट कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश देवघर। देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। लोग सावन शुरू होते ही बाबा भोलेनाथ को जलापर्ण करने पहुंच रहे हैं। गुरुवार को भी श्रद्धालुओं की सुबह से ही लंबी लाइन रही। लोग श्रद्धालु लाइन में लग कर जलापर्ण कर रहे है। जिला प्रशासन के अनुसार सावन की पहली सोमवारी से लेकर बुधवार तक चार लाख 75 हजार 659 श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जलापर्ण किया है। वहीं, सावन मेले के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बुधवार…
रांची। झारखंड के उत्तर पश्चिम जिलों में इन दिनों अत्यधिक भारी बारिश हो रही है। राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों के जिन जिलों में अत्यधिक बारिश हो रही है उनमें पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा शामिल है। मौसम विभाग से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के चैनपुर में 204 मिलीमीटर रिकार्ड की गई। वहीं इस दौरान डाल्टनगंज में 158.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। पलामू प्रमंडल के कई इलाकों में भी 70 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकार्ड की गई। इनमें 108.5 मिमी, नाव बाजार 82.7, पनकी में 93.3, नौडीहा बाजार…
कोलकाता। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से भीग रहे दक्षिण बंगाल को फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। अलीपुर मौसम कार्यालय के अनुसार, सोमवार से बुधवार के बीच कोलकाता में कुल 65 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, यानी औसतन हर घंटे करीब एक मिलीमीटर। इसका मुख्य कारण था बंगाल और ओडिशा की सीमा पर बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, जो अब झारखंड और बिहार की ओर बढ़ गया है, लेकिन बारिश की संभावना अभी खत्म नहीं हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि हालांकि निम्न दबाव का केन्द्र स्थानांतरित हो चुका है,…
-चंपारण की सभी 21 सीटों पर राजग गठबंधन की नजर पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जुलाई यानी शुक्रवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। बिहार सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनसभा के दौरान पीएम मोदी सड़क, रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रामीण कल्याण सहित प्रमुख क्षेत्रों में करीब 7,196 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का अनावरण और शिलान्यास करेंगे। विकास परियोजनाओं में से 5,398 करोड़ रुपये रेलवे परियोजनाओं के लिए जाएगा, जबकि 1,173 करोड़ रुपये सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत बुनियादी ढांचे के लिए निर्धारित हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय…
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संकल्प पारित कर कल अंतरिक्ष से सकुशल लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक यात्रा पर उन्हें बधाई दी। मंत्रिमंडल ने इस सफलता को भारत की आकांक्षाओं और वैज्ञानिक उपलब्धियों का प्रतीक बताया है। यह मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक नया अध्याय जोड़ता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र (आईएसएस) से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की वापसी पर संकल्प पारित किया गया। केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंत्रिमंडल के संकल्प की जानकारी दी। संकल्प में…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी को 2032 तक 60 गीगावाट क्षमता हासिल करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विस्तार हेतु 20,000 करोड़ रुपये तक निवेश की अनुमति दे दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सीसीईए ने एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड और उसके अन्य संयुक्त उद्यमों/सहायक…
पटना। पटना के गांधी मैदान थाना के प्रभारी राजेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। थाना प्रभारी का निलंबन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा की सिफारिश पर पटना के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा ने किया है। यह कार्रवाई विधि-व्यवस्था को नियंत्रित करने में राजेश कुमार की लगातार असफलता और प्रमुख उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड में उनकी लापरवाही के कारण की गई है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने अपनी समीक्षा के दौरान कई बिंदुओं पर राजेश कुमार को कर्तव्यों में लापरवाह पाया, जिसके बाद यह कठोर कदम उठाया गया है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने अपनी समीक्षा में पाया कि एसएचओ राजेश…
