Author: shivam kumar

पटना। बिहार में मानसून एक बार फिर से सक्रिय है। राज्य के कई इलाकों समेत गयाजी में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से भूस्खलन हुआ है और पुल वह गया है। सड़क यातायात और रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। मलबा गिरने से बाधित रहा परिचालन गयाजी में गया-कोडरमा रेल मार्ग के बसकटवा-यदुग्राम घाटी रेल सेक्शन में मलबा गिरने से अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मंगलवार रात लगभग 11 बजे पहाड़ से भारी मलबा खिसक कर रेल पटरी पर आ गिरा,जिसे तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे कर्मियों ने…

Read More

विशेष पप्पू यादव ने लोकसभा चुनाव में स्ट्राइक रेट के अनुसार सीट बंटवारे का दिया सुझाव कांग्रेस के दो बड़े नेताओं को सीएम फेस बता कर बजायी खतरे की घंटी राहुल के मंच पर चढ़ने से रोकने के अपमान का बदला लिया पप्पू यादव ने नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों गठबंधनों ने तैयारी तेज कर दी है। महागठबंधन के घटक दलों की समन्वय समिति और उप समितियों की बैठक में सीट बंटवारे सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गयी। इस बैठक…

Read More

रांची। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि रांची में बनने वाला रिम्स टू अस्पताल, अमृता इंस्टिट्यूट की तर्ज पर एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनेगा। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी फरीदाबाद स्थित अमृता इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ का दौरा कर झारखंड लौटने के बाद रांची में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के बनने से झारखंड की जनता को देश की सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। यह परियोजना न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश की स्वास्थ्य संरचना को एक नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि रिम्स टू के निर्माण कार्य को लेकर जल्द ही विस्तृत रूपरेखा…

Read More

रांची/बोकारो। झारखंड के बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली कुंवर मांझी मारा गया है। लेकिन इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के एक जवान शहीद हो गए हैं। वहीं, नक्सलियों की गोली लगने से एक ग्रामीण की भी मौत हुई है। दस्ते के मूवमेंट पर चला था अभियान, एके 47 बरामद बोकारो रेंज के आईजी क्रांति कुमार गड़देशी ने बताया कि बुधवार के तड़के लुगू पहाड़ी के आस पास नक्सलियों के एक दस्ते के क्रियाशील होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर केंद्रीय बलों के साथ बोकारो…

Read More

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पा चुके सिविक वोलंटियर संजय रॉय की अपील पर अब कलकत्ता हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। बुधवार को न्यायमूर्ति देबांशु बसाक और न्यायमूर्ति मोहम्मद शब्बर रशीदी की खंडपीठ ने संजय की याचिका को स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई सितंबर में शुरू करने का आदेश दिया। हाई कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस याचिका की सुनवाई केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई द्वारा दायर अपील के साथ ही की जाएगी। सीबीआई ने निचली अदालत द्वारा दी गई उम्रकैद की सजा को चुनौती…

Read More

दक्षिण दिनाजपुर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा के प्रति अपनी सतर्कता और प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए एक बांग्लादेशी महिला को पकड़ा है। पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला का नाम जैनब (50) है। महिला को उस समय पकड़ा गए जब वह दक्षिण दिनाजपुर के चकगोपाल गांव के पास एक बिना बाड़ वाले इलाके से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रही थी। पूछताछ के बाद महिला के पति को भी पकड़ लिया गया है। बीएसएफ ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। बीएसएफ सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान जैनब…

Read More

जलपाईगुड़ी। महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के आसपास गंदगी का अंबार। यह मंजर जलपाईगुड़ी जिले के बानरहाट ब्लॉक अंतर्गत गयेरकाटा बाजार की है जहां नेताजी की प्रतिमा के आसपास गंदगी और अव्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेताजी की प्रतिमा के चारों ओर शाम होते ही लॉटरी की दुकानें सज जाती हैं। प्रतिमा के पास ही कूड़ा-कचरा और गंदगी फेंकी जाती है। यह स्थिति वर्षों से बनी हुई है, लेकिन ग्राम पंचायत की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई है। स्थानीय निवासी और वरिष्ठ नागरिक बादल पाल…

Read More

पटना। बिहार में करीब एक माह की उदासी के बाद मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है। जिससे पूरे प्रदेश में मौसम सुहाना बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 जुलाई के लिए दक्षिण और पूर्वी बिहार में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार दक्षिण बिहार में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। जो बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर शिफ्ट होगा। इसकी वजह से कैमूर और रोहतास में अति भारी बारिश (115.6-204.4 मिमी) और बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई और बांका में…

Read More

बेकेनहम। भारत और इंग्लैंड के बीच बेकेनहम में खेला गया अंडर-19 टेस्ट मुकाबला मंगलवार को रोमांचक अंदाज़ में ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 63 ओवरों में 350 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 270 रन बनाकर मैच बचा लिया। अंतिम दिन की शुरुआत भारत ने 229 रनों की बढ़त और सात विकेट शेष रहते की थी। विहान मल्होत्रा (63) ने तेज़ शुरुआत करते हुए कुछ आकर्षक शॉट्स खेले, लेकिन वह एलेक्स ग्रीन की गेंद पर विकेटकीपर थॉमस रियू को कैच दे बैठे। बारिश के चलते खेल थोड़ी…

Read More

किंग्स्टन (जमैका)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार, खासकर अंतिम टेस्ट में महज 27 रन पर ढेर होने के बाद क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने कड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने अपनी क्रिकेट स्ट्रैटेजी कमेटी की एक आपात बैठक बुलाई है, जिसमें सर क्लाइव लॉयड, सर विवियन रिचर्ड्स और ब्रायन लारा को विशेष आमंत्रण भेजा गया है। सीडब्ल्यूआई अध्यक्ष डॉ. किशोर शालो ने एक बयान में कहा, “तुरंत प्रभाव से, मैंने क्रिकेट रणनीति और ऑफिशिएटिंग कमेटी के अध्यक्ष को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल की टेस्ट सीरीज, विशेष रूप से अंतिम मैच की समीक्षा हेतु आपात बैठक बुलाने की…

Read More

डिब्रूगढ़ (असम)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने राज्य के लिए ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि की घोषणा की है। ऑयल इंडिया लिमिटेड ने नमरूप के बोरहाट-1 कुएं में हाइड्रोकार्बन की उपलब्धता की खोज की है। इस कुएं में असम सरकार की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है, जो इस खोज को और भी ऐतिहासिक बनाती है। मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि इस उपलब्धि के साथ असम देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसकी सरकार प्रत्यक्ष रूप से तेल उत्पादक बनी है। यह खोज न…

Read More