Author: shivam kumar

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय दंडकरण स्पेशल जोनल कमेटी और तेलंगाना स्टेट कमेटी के सदस्य नक्सली दंपति लच्छन्ना उर्फ गोपन्ना इनामी 25 लाख ने अपनी पत्नी अंकुबाई उर्फ अनितक्का ईनामी 8 लाख ने तेलंगाना के रामागुंडम में पुलिस कमिश्नर के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। दाेनाे नक्सली दंपति पिछले लगभग 22-23 वर्षाे से अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थे। पुलिस के अनुसार नक्सली लच्छन्ना को वर्ष 2023 में डीकेएसजेडसीएम कैडर की जिम्मेदारी मिली थी। इससे पहले वह वर्ष 2007 में उत्तर बस्तर डीव्हीसी टेक्निकल डिपार्टमेंट का इंचार्ज था। इसकी पत्नी नक्सली अनितक्का तेलंगाना के सिरपुर दलम में काम कर चुकी…

Read More

गुवाहाटी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुवाहाटी पहुंच गए हैं। गुवाहाटी पहुंचने पर दोनों शीर्ष नेताओं का बोरझार स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के साथ ही अन्य नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दोनों नेता आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी में नई जान फूंकने के लिए पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे एवं सांसद राहुल गांधी आज यहां राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक, एपीसीसी पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों की बैठक के बाद कांग्रेस…

Read More

ताइपे (ताइवान)। ताइवान का स्वतंत्र राष्ट्र होना चीन को फूटी आंख नहीं सुहाता। उसकी हरचंद कोशिश है कि ताइवान चीन का हिस्सा बने। वह लंबे समय से इस कोशिश में लगा हुआ है। ताइवान के आसपास चीन के लड़ाकू विमान मंडराते रहते हैं। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह देश के हवाई और जल क्षेत्र में चीन की सैन्य गतिविधियां देखी गईं। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने एक्स पोस्ट में कहा कि आज सुबह 6:00 बजे (स्थानीय समय) चीन के 18 सैन्य विमान, सात नौसैनिक जहाज और दो आधिकारिक जहाज देखे गए। 18 सैन्य…

Read More

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस समय सबसे बड़ी चिंता कांग्रेस में रिपब्लिकन की मजबूत स्थिति को बरकरार रखना है। उन्होंने पार्टी के सामने टेक्सास की पांच सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। ट्रंप ने कहा कि यह असंभव नहीं है। अगर मेहनत की जाए तो पार्टी पांच सीटें जीत सकती है। एनबीसी न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, इस समय रिपब्लिकन का टेक्सास के 38 कांग्रेसी जिलों में से 25 पर नियंत्रण रखते हैं। ट्रंप अगले सप्ताह के विशेष विधायी सत्र में पांच और सीटें बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।…

Read More

– रेहम ने वंशवाद की राजनीति पर बोला हमला इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी और जानी-मानी पत्रकार रेहम खान ने राजनीति में उतरने की आधिकारिक घोषणा की है। उन्होंने मंगलवार को ‘पाकिस्तान रिपब्लिक पार्टी’ नाम से एक नए राजनीतिक दल बनाने का ऐलान किया है। इस कदम ने पाकिस्तान की राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। रेहम खान ने स्पष्ट कहा कि वह अब किसी के कहने पर नहीं, बल्कि अपनी मर्ज़ी और शर्तों पर राजनीति में कदम रख रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसी राजनीतिक परिवार, वंश या दबाव समूह का…

Read More

काठमांडू। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए विवाहित महिला को भी अपने पिता की संपत्ति में बराबर का अधिकार देने की बात कही है। हालांकि यह कानून नेपाल के नए संविधान के जारी होने के दिन से लागू करने का फैसला सुनाया गया है। पिता की संपत्ति पर अधिकार मांगने के मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नेपाल का संविधान जारी होने के दिन से ही वह कानून लागू किया जाए जिसमें पिता की संपत्ति पर विवाहित बेटियों को भी बराबर का अधिकार देने की बात उल्लेख है। इस समय नेपाल…

Read More

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने न सिर्फ सिनेमा, बल्कि टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है। उनका प्रतिष्ठित क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ हर सीजन में दर्शकों की पहली पसंद रहा है। अब यह शो अपने नए सीजन ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के साथ वापसी कर रहा है। खास बात यह है कि इस बार भी शो की मेजबानी खुद अमिताभ बच्चन ही करते नजर आएंगे। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसे देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है। अब दर्शकों को…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज गिरावट का रुख बना हुआ है। सोना आज के कारोबार में 450 रुपये से लेकर 490 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कीमत में कमजोरी आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 99,280 रुपये से लेकर 99,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 91,000 रुपये से लेकर 91,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी तेजी आई, लेकिन कुछ ही मिनट बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.15 प्रतिशत और निफ्टी 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। आज प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज गिरावट बनी हुई है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिका में खुदरा महंगाई के आंकड़े में सुधार होने के बावजूद पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। डाउ जॉन्स 450 अंक तक फिसल गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,243.76 अंक…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने बुधवार को सांसद विद्युत वरण महतो से अपील की है कि बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना और बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के निर्माण कार्य को लेकर झारखंड सरकार की उदासीनता का मामला लोकसभा में उठाएं। समिति ने बागबेड़ा को नगर परिषद बनाने या जुगसलाई नगर पालिका में शामिल करने की मांग को भी दिशा की बैठक में रखने का आग्रह किया है। समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में 2005 से लेकर अब तक 776 बार आंदोलन, धरना, घेराव, भूख हड़ताल और विधानसभा घेराव जैसे प्रदर्शन किए गए। 30 अगस्त 2012 को…

Read More