पलामू। पलामू में इन दिनों भारी बारिश के बाद उत्पन्न जलजमाव की स्थिति ने बुधवार को नगर निगम क्षेत्र की तथाकथित विकास योजनाओं की सच्चाई को उजागर कर दिया है। जलजमाव का आलम यह है कि खुद पलामू सांसद वीडी राम का आवास भी पानी में डूब गया है। यही नहीं, चैनपुर, रेड़मा, समदा अहरा, झरना टोला और भगवती अस्पताल के पास स्थित कई घरों में घुटनों से ऊपर पानी भर गया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता रूचिर तिवारी ने इसे “विकास का झूठा फल” बताते हुए पूर्व मेयर, विधायक और सांसद पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने…
Author: shivam kumar
पलामू। हुसैनाबाद की दंगवार ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान एक वेस्ट बंगाल नंबर की एसयूवी कार (डब्लूबी24आर 9007) से 500 लीटर स्पिरिट बरामद किया है। स्प्रिट कहा ले जाया जा रहा था इसके लिए कार सवार से पूछताछ की जा रही है। जिले की एमपी रिष्मा रमेशन ने बुधवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वाहन में लदे स्पिरिट को बिना वैध दस्तावेज़ को ले जाया जा रहा था। त्वरित कार्रवाई करते हुए दंगवार ओपी चेकपोस्ट के पास एक वाहन को रोका गया। जांच के क्रम में महिंद्रा एसयूवी…
पूर्वी सिंहभूम। मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 9 में मंगलवार की देर रात बच्चों के झगड़े को शांत कराना एक दुकानदार के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा, जब उन पर खुलेआम फायरिंग कर दी गई। आरोपित काला बाबू को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 9 में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बच्चों के झगड़े में बीच-बचाव करने उतरे दुकानदार पर फायरिंग कर दी गई। साकची साना कॉम्प्लेक्स में किताब की दुकान चलाने वाले मो. सैफुल्ला रोज की तरह दुकान बंद कर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में आज हुए आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मियों की जान चली गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) के जवानों ने इलाके को घेरकर निर्जन स्थान पर छुपे एक आतंकी को मार गिराया। डॉन अखबार की खबर के अनुसार डेरा इस्माइल खान के पुलिस प्रवक्ता याकूब खान ने बताया कि हेड कांस्टेबल गुलाम मोहम्मद और कांस्टेबल शहजाद खाना लेने कुलाची इलाके की तरफ जा रहे थे। तभी आतंकवादियों ने दोनों को गोलियों से भून दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और सीटीडी के जवानों…
– राज्यभर में तीन महीने तक चलाया जाएगा यह वन महोत्सव – अकेले वन विभाग की तरफ से लगाए जाएंगे 1 करोड़ 7 लाख पौधे पटना। बिहार में सावन के महीने में वन महोत्सव का आगाज हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी शुरुआत 13 जुलाई को पौधे लगा कर की है। इसके तहत आगामी तीन महीने में व्यापक स्तर पर 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अनुसार वन महोत्व के दौरान सागवान, महोगनी, सेमल, जामुन, अर्जुन समेत विभिन्न प्रजाति के पौधें लगाए जाएंगे। राज्य सरकार की इस योजना का…
लातेहार। जिले के लातेहार- महुआडांड़ सड़क पर बारेसांड घाटी में भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सड़क गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह रुक गई है। यह रास्ता लातेहार और पलामू को महुआडांड़ के रास्ते से छत्तीसगढ़ को जोड़ती है। भूस्खलन के कारण बड़ी संख्या में लोग सड़क पर फंस गए हैं। हालांकि सूचना मिलने के बाद प्रशासन के द्वारा सड़क की सफाई का कार्य आरंभ कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लातेहार जिले में पिछले दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बुधवार को अचानक बारेसांड घाटी में पहाड़ी का एक भाग टूट कर सड़क पर आ…
हजारीबाग। जिले के बड़कागांव में अदाणी फाउंडेशन ने गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा, गाली, बलोदर और चंदौल गांवों के 120 परियोजना प्रभावित परिवारों को उच्च गुणवत्ता वाले धान के बीज और उर्वरकों का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को खरीफ फसल सीजन के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना था। मानसून के आने के साथ अदाणी फाउंडेशन की समय पर की गई यह पहल किसानों के बीच एक नई आशा और उत्साह का संचार कर रही है, जिससे इस खेती के मौसम में बेहतर फसल होने की उम्मीदें और…
रांची। झारखंड के 6 जिलों में गुरुवार को भारी बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है। विभाग के अनुसार राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश हो सकती है उनमें पलामू, गढ़वा, कोडरमा, लोहरदगा और कोडरमा और चतरा शामिल है। इन जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश साहिबगंज जिले के राजमहल में 187.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। वहीं इस दौरान रांची में नौ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।…
कोलकाता। बंगाल से झारखंड की ओर बढ़ते निम्नचाप के असर से बुधवार तड़के कोलकाता और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई । अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार यह निम्नचाप धीरे-धीरे कमजोर हो रही है लेकिन इसका असर अब भी मैदानी पश्चिम बंगाल पर बना हुआ है । आज बुधवार को कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है । बुधवार दोपहर बाद से निम्नचाप का असर घटते हुए देखा जाएगा,पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर उत्तर और दक्षिण 24 परगना,बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों में भारी बारिश की संभावना बताई जा रही…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास, विनम्रता और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि जीवन में केवल डिग्री नहीं, दिशा और दृष्टि भी आवश्यक है। राज्यपाल मंगलवार को रांची के मारवाड़ी कॉलेज के विवेकानन्द प्रेक्षागृह में आयोजित कॉलेज के पांचवें ग्रेजुएशन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि आप अपने लक्ष्य के प्रति निष्ठा और समर्पण बनाए रखेंगे, तो सफलता निश्चित रूप से आपके चरण चूमेगी। उन्होंने कहा कि यह अवसर न केवल विद्यार्थियों, बल्कि उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार के लिए हर्ष एवं गौरव का क्षण…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में अगले पांच सालों में 1 करोड़ नौकरी देने के लक्ष्य सहित कुल 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी। पटना स्थित पुराने सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में 30 अहम प्रस्तावों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुहर लगाई है। इसके तहत अगले पांच सालों में 1 करोड़ नौकरी देने के लक्ष्य को कैबिनेट से मंजूरी दी गई है। बिहार में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण में लगे बीएलओ और सुपरवाइजर को सरकार 6000 रुपये एकमुश्त अतिरिक्त मानदेय देगी इस प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी। बिहार…
