रांची। रांची के पुंदाग स्थित साईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 10 जुलाई को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। मंदिर समिति के प्रमुख रंजन पांडेय ने मंगलवार को बताया कि सुबह 5 बजे कक्कड़ आरती, 6 बजे मंगल स्नान, 7.30 बजे छोटी आरती, दोपहर 12:00 बजे मध्याह्न आरती, दोपहर एक बजे महाभंडारा, दोपहर दो से रात 8 बजे तक साईं भजन, शाम 6:30 बजे धूप आरती, रात 9:30 बजे शेज आरती होगी। पांडेय ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
Author: shivam kumar
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला में रोट्रैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा का अधिष्ठापन समारोह सोमवार देर शाम सामाजिक सौहार्द और प्रेरणा से परिपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विनय लोधा ने अध्यक्ष तथा केशव दोदराजका ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आर. भारत एवं टीएमएच अस्पताल की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. विजया भारत थीं। इस अवसर पर रोटेरियन देवेंद्र जेना तथा रोटरी क्लब चाईबासा के अध्यक्ष विकास दोदराजका भी उपस्थित रहे। समारोह में चाईबासा की कई प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। जायंट्स क्लब के अध्यक्ष दीपक…
रांची। प्रदेश कांग्रेस अंतर्गत रांची जिले के कार्यकारी अध्यक्ष महासचिवों की बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कमलेश ने कहा कि बैठक का मूल उद्देश्य प्रदेश स्तर पर संगठन को व्यवस्थित करने के लिए आपसी समन्वय बनाने को लेकर था। उन्होंने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन में निचले स्तर तक समन्वय रखने, उनसे सूचना प्राप्त करने और सूचनाओं को साझा करने, समय समय पर विभिन्न वैधानिक निकायों की बैठकों में जाने, सरकार एवं अन्य स्रोतों से सूचनाओं मिलने तथा पत्राचार करने…
रांची। आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि पार्टी के प्रधान महासचिव और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उनके एकमात्र बॉडीगार्ड को क्लोज कर लिया गया है, जबकि सत्ता पक्ष का छोटा–मोटा नेता भी गार्ड लेकर घूम रहा है। उन्होंने सहिस की सुरक्षा अविलंब बहाल करने की मांग राज्य सरकार से की। उन्होंने राज्य सरकार पर आजसू नेताओं के प्रति राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से भेदभाव करने का आरोप लगाया। प्रभाकर पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित…
रांची। नगर निगम की ओर से अपर बाजार और बूटी मोड़ क्षेत्रों में बगैर ट्रेड लाइसेंस संचालित हो रहे कई व्यवसायिक दुकानों के विरुद्ध मंगलवार को छापेमारी जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व निगम के सहायक प्रशासक चन्द्रदीप कुमार ने की। उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह विशेष अभियान आगे भी शहर के अन्य हिस्सों में जारी रहेगा। मौके पर अपर बाजार स्थित पांच प्रतिष्ठानों विशाल टायर, राजस्थान मोटर, शेट्टी टायर, मूलचंद जैन एंड संस और विजय टायरकी जांच की गई। वहीं बूटी मोड़ क्षेत्र में कुल 14 प्रतिष्ठानों अभय मेडिकल, शंकर नर्सरी, अन्नू इलेक्ट्रिकल, ऑटो सैलून, अश्विन अमृत…
पूर्वी सिंहभूम। विष्टुपुर स्थित सम्मान माईकल जॉन ऑडिटोरियम के बाहर मंगलवार को उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। जब इंटरमीडिएट के छात्रों ने झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को घेर लिया। छात्र शिक्षा मंत्री से अपने भविष्य को बचाने की गुहार लगा रहे थे। छात्रों ने कहा कि उनके कॉलेज बीते दो माह से बंद हैं, पढ़ाई ठप पड़ी है और उनका कैरियर बर्बाद हो रहा है। इस दौरान शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने छात्रों को आश्वासन दिया कि वे इस दिशा में कुछ करेंगे। मगर मंत्री के जवाब से छात्र संतुष्ट नहीं हुए और बहस करने…
पलामू। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना से महज डेढ किलोमीटर की दूरी पर वैद्यविगहा में चल रही शराब फैक्ट्री का मंगलवार को भंडाफोड़ किया गया। मौके से दो हजार पीस खाली बोतल, चार हजार पीस रैपर, भारी संख्या में ढक्कन और शराब बरामद की गयी है। हालांकि शराब फैक्ट्री का संचालन कर रहा राजा साव मौके से फरार हो गया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी। राजा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चंदन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि वैद्यविगहा में राजा साव के घर पर नकली शराब फैक्ट्री चल…
– मप्र में निवेश की संभावनाओं पर इंटरैक्टिव सेशन में मुख्यमंत्री डॉ. माेहन यादव से लुधियाना में प्रमुख उद्योगपतियों ने की वन-टू-वन चर्चा भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को लुधियाना प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर इंटरैक्टिव सेशन में पंजाब के प्रमुख उद्योगपतियों से वन-टू-वन बैठक कर उन्हें मध्य प्रदेश की निवेश समर्थक नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि मध्य प्रदेश सरकार जहां भी संभावनाएं दिख रही हैं, वहां नीतिगत बदलाव करने के लिए पूरी तत्परता से काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में श्रमिकों और उद्योगों दोनों के हितों…
पूर्वी सिंहभूम। जिला में 134वें डूरंड कप 2025 के उपलक्ष्य में एक्सएलआरआई सभागार, जमशेदपुर में आयोजित भव्य समारोह में डूरंड कप ट्रॉफी का अनावरण सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन विशिष्ट अतिथि रहे। यह आयोजन भारतीय सशस्त्र सेनाओं की ओर से किया गया, जिसे राज्य सरकार ने सहयोग दिया। मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि डूरंड कप का आयोजन झारखंड के लिए गर्व का विषय है। इससे राज्य की खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी। फुटबॉल सभी…
रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का नवम प्रांतीय अधिवेशन सोमवार को धनबाद जिला के तत्वावधानमें गोविंदपुर स्थित राजविलास रिसॉर्ट में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अधिवेशन में रांची जिला से 60 सदस्यों सहित झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से 550 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री कैलाशपति तोदी ने नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल को शपथ दिलाते हुए पदभार ग्रहण कराया। अधिवेशन में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल को पुष्पगुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने भी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन…
पूर्वी सिंहभूम। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभागार में सोमवार को सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जून माह में सेवानिवृत्त हुए छह कर्मचारियों को यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी यूनियन का दरवाजा सदैव खुला रहेगा। उन्होंने कहा, “आपने अपना बहुमूल्य समय कंपनी को दिया है। अब परिवार को समय दें, लेकिन किसी भी जरूरत पर यूनियन परिवार आपके साथ खड़ा रहेगा।” समारोह का संचालन नवीन कुमार ने किया और धन्यवाद…
