वाशिंगटन। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के लिए रवाना हो गए। फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से आज सुबह 2:31 बजे ईडीटी (12:01 बजे आईएसटी) एक्सिओम मिशन-4 स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान ने चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ उड़ान भरी। इसे फाल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से कक्षा में प्रक्षेपित किया जाएगा। स्पेसएक्स ने ड्रैगन के रवाना होने के समय का पहला वीडियो जारी किया है। स्पेसएक्स के वीडियो में शुभांशु समेत मिशन पर जा रहे हंगरी के तिबोर कापू, पोलैंड के स्लावोस उज्नान्स्की विस्नेव्स्की और टीम का नेतृत्व कर रहीं…
Author: shivam kumar
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार को समर्थन दे रही जनता समाजवादी पार्टी नेपाल (जसपा नेपाल) ने सरकार से समर्थन वापस लेने का संकेत दिया है। बजट पेश किए जाने से ठीक पहले समर्थन वापसी के संकेत से ऊपरी सदन से बजट पारित नहीं हो सकता। जसपा नेपाल की केंद्रीय समिति की बैठक में ओली सरकार से समर्थन वापस लेने के लिए संसदीय दल को निर्देश दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बुधवार को पत्रकार सम्मेलन कर जानकारी दी है कि पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि…
काठमांडू। पतंजलि ट्रस्ट जमीन घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो की तरफ से आरोपित बनाए गए नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल बुधवार को विशेष अदालत में अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे हैं। बयान पूरा होने के बाद उनकी जमानत पर आज ही सुनवाई हो सकती है। पतंजलि ट्रस्ट के नाम पर सरकारी जमीन को सस्ते दामों में देने और उसे बेच कर मोटा मुनाफा कमाने के आरोप में नीतिगत निर्णय करने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल को एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपित बनाया है। आज इस मामले की पहली सुनवाई हो रही है जिसमें वो अपना बयान…
नई दिल्ली। देशभर में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कई राज्यों में आज झमाझन बारिश होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि आज देश के उत्तरी, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में कई स्थानों पर तेज बारिश, गरज-चमक और तूफानी हवाओं का असर देखने को मिलेगा। आईएमडी के अनुसार तटीय कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यधिक वर्षा हो सकती है। इसके मद्देनजर स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह…
विशेष हर साल बारिश के मौसम में तालाब बन जाती है झारखंड की राजधानी प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों को भी समझनी होगी अपनी जिम्मेदारी यदि इस समस्या पर काबू नहीं पाया गया, तो गंभीर हो सकता है मामला नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की राजधानी रांची के बारे में कभी कहा जाता था कि इसकी सफाई प्रकृति ही करती है। हर दिन तीसरे पहर बारिश से शहर की सड़कें धुल जाती थीं और शहर का कचरा बह जाता था। जलनिकासी की ऐसी अद्भुत प्राकृतिक व्यवस्था दुनिया के किसी दूसरे शहर को…
वाशिंगटन। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इतिहास रचने को तैयार हैं। फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से आज सुबह 2:31 बजे ईडीटी (12:01 बजे आईएसटी) उड़ान भरने वाला एक्सिओम मिशन-4 स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान में चार अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाएगा। इसे फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा कक्षा में प्रक्षेपित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए ऐतिहासिक निजी अंतरिक्ष उड़ान एक्सिओम मिशन-4 की लांचिंग आज कैनेडी स्पेस सेंटर से होनी है।नासा और स्पेसएक्स के सहयोग से एक्सिओम स्पेस ने इस मिशन को तैयार किया है। इसमें कई देशों के अंतरराष्ट्रीय क्रू…
पूर्वी सिंहभूम। मानगो थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। टाटा स्टील के जूनियर इंजीनियर शाह फैसल के आवास से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी हो गयी हैं। चोरी का शक किसी परिचित पर जताया जा रहा है। घटना मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-14 स्थित शाह फैसल के घर की है। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब शाह फैसल की पत्नी बुधवार को गोलमुरी में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घर में रखे जेवर निकालने प्रथम तल के कमरे में पहुंचीं। जैसे ही उन्होंने अलमारी खोली, जेवरों…
रांची। जगन्नाथपुर में रथ यात्रा और मेला को लेकर 26 जून से इलाके के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। धुर्वा गोलचक्कर, नया सराय रोड, जेएससीए स्टेडियम और पुराना विधानसभा रोड पर सुबह 8 से रात 12 बजे तक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। नयासराय और जेएससीए स्टेडियम की ओर से आने वाले वाहन तिरिल मोड़ तक ही आ सकेंगे। इसके अलावा शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर और प्रभात तारा मैदान तिराहा से जगन्नाथपुर बाजार तक वाहनों की इंट्री बंद रहेगी। इस संबंध में बुधवार को ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने बताया कि वाहन सवार रिंग…
रांची। झारखंड के दक्षिण पश्चिमी जिलों में 26 जून को भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है। विभाग के अनुसार जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढवा, चतरा और लातेहार शामिल है। इसके अलावा 28 जून तक गर्जन और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश 60.4 मिमी जमशेदपुर में रिकॉर्ड की गई। वहीं…
ढाका। बांग्लादेश के पांच प्रमुख धार्मिक दल आगामी आम चुनाव मिलकर लड़ेंगे। पांचों में सहमति हो गई है। इसके लिए एक संपर्क समिति का गठन किया गया है। समिति में हर दल से दो प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं। राष्ट्रीय सहमति आयोग की वार्ता पूरी होने के बाद यह पांचों कौमी मदरसा आधारित दल एक बार फिर विचार-विमर्श करेंगे। ये पार्टियां हैं इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश, खिलाफत मजलिस, बांग्लादेश खिलाफत मजलिस, जमीयत उलमा-ए-इस्लाम और नेजाम-ए-इस्लाम पार्टी। ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार, यह सभी दल पिछले कई सालों से इस्लामी एकता बनाने के मुद्दे पर लगातार चर्चा कर रहे हैं।…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान आर्मी स्पेशल सर्विस ग्रुप का मेजर सैयद मोइज अब्बास शाह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीडीपी) के आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। यह वही अफसर बताया जा रहा है, जिसने बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान भारतीय वायु सेना के तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को फाइटर जेट क्रैश होने के बाद पकड़ लिया था। यह मुठभेड़ मंगलवार को दक्षिणी वजीरिस्तान में हुई। मुठभेड़ में 11 आतंकियों के मारे जाने का भी दावा किया जा रहा है। पाकिस्तान के चैनल दुनिया न्यूज की खबर के अनुसार पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया और जनसंपर्क शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा…
