Author: shivam kumar

रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। शहर में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यातायात पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर ड्रॉप गेट, वैकल्पिक रूट और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की है। मुख्य बातें एक नजर में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री। कई प्रमुख मार्गों पर बड़े वाहनों की आवाजाही सीमित। वीवीआईपी, अधिकारियों और मीडियाकर्मियों के लिए अलग रूट तय। आम लोगों के…

Read More

रांची। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टीआरटी टनल में गुरुवार शाम हुए हादसे के बाद झारखंड के श्रमिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि खूंटी, गुमला समेत झारखंड के कई जिलों के श्रमिक इस परियोजना में कार्यरत हैं। हादसे के बाद कुछ श्रमिकों के टनल में फंसे होने की सूचना है। हालांकि, झारखंड के कितने श्रमिक प्रभावित हैं, इसकी आधिकारिक विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कैसे हुआ हादसा: गुरुवार शाम करीब सात बजे टनल के अंदर एक कैविटी से अचानक भारी मात्रा में पानी और…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कराची में हवाई फायरिंग की घटनाओं ने जश्न को मातम में बदल दिया। 14 अगस्त के मौके पर शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने हवा में गोलियां चलाईं। इन घटनाओं में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि कम से कम 94 लोग घायल हुए हैं। एधी फाउंडेशन के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। महिलाओं और बच्चों समेत 94 लोग घायल एधी फाउंडेशन के मुताबिक, घायलों में 10 महिलाएं और 17 बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को कराची के जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सेंटर, सिविल अस्पताल…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की गुरुवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी विस्तृत जांच की, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गई। एम्स की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, जेपी नड्डा को असहजता महसूस होने के बाद अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए कई जांच कीं। इनमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल रही। फिलहाल जेपी नड्डा की हालत स्थिर बताई जा रही है। उनका उपचार एम्स के…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग की है। मुख्यमंत्री ने 13 अगस्त को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर विधेयक को झारखंड के वित्तीय अधिकारों, राज्य की स्वायत्तता और संघीय व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताया है। राष्ट्रपति के झारखंड से जुड़ाव का किया उल्लेख मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड से पुराने संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति वर्ष 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल रही हैं और इस दौरान उन्होंने राज्य के आदिवासी क्षेत्रों,…

Read More

रांची। रांची के मेसरा स्थित बीआईटी चौक के पास बुधवार शाम वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने बीआईटी थाना में एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वास्तु विहार निवासी प्रियांशु सिंह ने केदल निवासी राम किशोर प्रसाद और उनके सहयोगियों पर लोहे की रॉड से हमला करने, सोने की चेन छीनने और बाइक क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। वहीं, राम किशोर प्रसाद ने प्रियांशु सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। राम किशोर प्रसाद के अनुसार, मारपीट…

Read More

नई दिल्ली। वर्क फ्रॉम होम टास्क के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले चीन से जुड़े साइबर गिरोह का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर थाना पुलिस ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले, खाता संचालक और एजेंट समेत खाताधारक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपित चीन में बैठे साइबर ठगों को बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे। ठगी की रकम को कई बैंक खातों में ट्रांसफर करने के बाद उसे क्रिप्टोकरेंसी में बदल दिया जाता था, ताकि रकम के असली स्रोत का पता…

Read More

रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार से राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस बीच रांची मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने कुल 11 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना है। वहीं रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी और बोकारो के लिए येलो अलर्ट जारी…

Read More

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। मानसून सत्र भले गतिरोध के चलते हंगामे की भेंट चढ़ गया लेकिन सरकार 12 विधेयक पारित कराने में सफल रही। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को यहां आयोजित प्रेंस कांफ्रेंस में कहा कि संसद के मानसून सत्र के दौरान कुल 12 विधेयक पारित हुए लेकिन विपक्ष के लगातार विरोध और व्यवधान की वजह से इन पर चर्चा की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं रही। उन्होंने बताया कि लोकसभा में 11 विधेयक और राज्यसभा में 2 विधेयक पेश किए गए। वहीं,…

Read More

रांची। जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्य सचिव और जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते ने जमानत के लिए गुहार लगाई है। उनके वकील ने सीआईडी की विशेष अदालत में गुरुवार को जमानत याचिका दाखिल की है। उल्लेखनीय है कि सीआईडी ने परीक्षा में अनियमितता को लेकर कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है। इसी मामले की जांच के दौरान एजेंसी ने एल खियांग्ते को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं। इस केस में अब तक 20 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच में एल खियांग्ते…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली। अचानक हुई इस वारदात के दौरान महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी बाइक से मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाराद्वारी निवासी बुजुर्ग महिला तरुणा झा सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंची थीं, तभी बाइक सवार दो अपराधी…

Read More