Author: shivam kumar

रांची। राज्यभर में 108 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारियों ने 28 जून को राजभवन (जाकिर हुसैन पार्क) के समक्ष विशाल महाधरना प्रदर्शन की घोषणा की है। एंबुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारी झारखंड सरकार और सेवा प्रदाता संस्थाओं की ओर से लगातार अनदेखी किए जाने का विरोध कर रहे हैं। कर्मचारी संघ का आरोप है कि उन्हें न तो ऑफर लेटर और न ही ज्वॉइनिंग लेटर दिया गया है। इसके कारण भविष्य में उनके सेवा समाप्त होने की स्थिति में किसी प्रकार की गारंटी नहीं है। संघ का कहना है कि नियमित पत्राचार और मांगों के बावजूद अब तक सरकार और…

Read More

रांची। झारखंड में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के 19 जून तक (अगले तीन दिनों में) पहुंचने की उम्मीद है। यह जानकारी मौसम विभाग ने सोमवार को दी है। विभाग के अनुसार मानसून के अगले तीन दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। मानसून के प्रभाव से राज्य विभिन्न जिलों में 21 जून तक प्री- मानसून की बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार 17 और 18 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। 17 जून को दक्षिण-पश्चिम जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ हिस्सों में भारी…

Read More

गिरिडीह। डुमरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कीटनाशक पीने वाले पंचायत सेवक की इलाज के क्रम में मौत हो गई । रविवार को मौत की पृष्टि डुमरी एसडीएम सुमीत कुमार ने की । पंचायत सचिव ने मरने से पहले, डुमरी बीडीओ सहित चार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उनका रांची के रिम्स में इलाज चल रहा था। डुमरी प्रखंड बलथरिया के पंचायत सेवक कुलगो निवासी सुखलाल महतो ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में कीटनाशक पी लिया था । उन्हें डुमरी रेफरल अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज…

Read More

रांची। मंत्री दीपक बिरुआ ने भूमि से जुड़े मामलों में समन्वय और समाधान की दिशा में आम लोगों एवं समाजसेवियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने राज्यवासियों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की टीम जनता की समस्याओं को न केवल संज्ञान में लेती है, बल्कि उनका समाधान भी करती है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आप सभी से प्रार्थना और निवेदन है कि भूमि से संबंधित जितनी भी आवेदन हो, वह मुझे ‘एक्स’ के मैसेज में भेजें। बहुत जल्द एक नंबर साझा करूंगा, जिससे भूमि संबंधी शिकायतों का सीधे समाधान हो सके। मंत्री ने…

Read More

जयपुर। उत्तराखंड के केदारनाथ में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 5:20 बजे गौरीकुंड के पास एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट सहित सभी 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पायलट राजवीर सिंह चौहान जयपुर के शास्त्री नगर निवासी थे। राजवीर सिंह भारतीय सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और करीब 14 वर्षों तक सेना में सेवाएं दी थीं। सेना से रिटायर होने के बाद वे हेलिकॉप्टर सेवा देने वाली निजी कंपनी आर्यन एविएशन के साथ जुड़े हुए थे और केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को सेवा दे रहे थे। वे करीब…

Read More

रांची। गिरिडीह के डुमरी में एक पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कीटनाशक खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक पंचायत सेवक का नाम सुखलाल महतो था, जो बलथरिया पंचायत के कुलगो निवासी थे। शुक्रवार को सुखलाल महतो ने डुमरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में कीटनाशक का सेवन कर लिया था। उन्हें गंभीर हालत में रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। खुदकुशी से पहले सुखलाल महतो ने सोशल मीडिया पर डुमरी विधायक जयराम महतो के नाम एक पत्र पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। समाज में पुस्तक पढ़ने की घटती आदत के प्रति चिंता जताते हुए संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन बीते चार वर्षों से लगातार निशुल्क पुस्तक वितरण अभियान चला रही है। इसी कड़ी में रविवार को सीतारामडेरा स्थित स्लैग बस्ती में करीब 200 बच्चों के बीच स्टोरी बुक का वितरण किया गया। संस्था की अध्यक्ष सह संस्थापक मुनमुन चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान समय में बच्चों का रुझान मोबाइल और डिजिटल मीडिया की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे उनके अध्ययन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों में पुस्तक पढ़ने की आदत को दोबारा जगाने और…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला में झारखंड में पहली बार रेलवे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के माध्यम से हाथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। चक्रधरपुर रेलवे मंडल ने ‘एलीसेंस लाइव’ नामक एआई सिस्टम को रेलवे ट्रैक पर लागू किया है, जो हाथियों की उपस्थिति का तुरंत पता लगाकर अधिकारियों को अलर्ट करेगा। इस तकनीक को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा चिड़ियाघर से दो प्रशिक्षित हाथियों को लाकर सिस्टम को ट्रेनिंग दी जा रही है। इस नवाचार का उद्देश्य हाथियों को ट्रेनों की टक्कर से बचाना है। जब…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत तांतनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय कोकचो में पदस्थापित शिक्षक सत्येन्द्र नारायण सावैयां का शनिवार देर रात हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। 55 वर्षीय सावैयां मूल रूप से सदर प्रखंड के गितिलपी गांव निवासी थे। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और समाज में शोक की लहर है। सावैयां न सिर्फ एक समर्पित शिक्षक थे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी उनकी विशेष रुचि थी। उन्होंने अपने आवासीय परिसर में सैकड़ों पेड़-पौधे और औषधीय वनस्पतियों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का अनुकरणीय कार्य किया था। उनका जीवन चिंतनशीलता और समाज सेवा को…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 से 18 जून तक साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे का मुख्य केंद्र कनाडा में आयोजित होने वाला जी7 शिखर सम्मेलन है। विदेश मंत्रालय के अनुसार 16-17 जून को प्रधानमंत्री कनाडा के कानानास्किस शहर में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह उनकी दुनिया की सबसे बड़ी सात अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह के शिखर सम्मेलन में लगातार छठी उपस्थिति होगी। मंत्रालय के अनुसार सम्मेलन में वे ऊर्जा सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम तकनीक और तकनीकी नवाचार जैसे वैश्विक विषयों पर विचार साझा करेंगे। इस दौरान वे जी7 देशों…

Read More

रांची। अनगड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सिकिदिरी क्षेत्र के भूसूर जंगल मोड़ पर की है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार एक बाइक, सड़क किनारे रखे लोहे के बड़े पाइप से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक और पीछे बैठी एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 16 वर्षीय गीता कुमारी के रूप में हुई है, जो पिठोरिया…

Read More