Author: shivam kumar

रायपुर। करणी सेना के कथित राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर और उसके भाई हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के रायपुर के भाठागांव स्थित आवासों में क्राइम ब्रांच की 25 सदस्यीय टीम ने मंगलवार रात से ताबड़तोड़ छापेमारी की है। क्राइम ब्रांच ने इस टीम में महिलाओं को भी साथ रखा। हालांकि छापेमारी से पहले ही दोनों भाई फरार हो गए थे। दोनों के ऊपर 10 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने करोड़ों रुपये की नकदी, दो किलो सोना, दो पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस, थार गाड़ी के साथ बीएमडब्ल्यू…

Read More

ढाका। बांग्लादेश के बिरसार में ब्राह्मणबारिया बाइपास के पास कोमिला-सिलहट राजमार्ग पर आज सुबह 200 से अधिक रसोई गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलट गया। इसके बाद ट्रक में आग लग गई और इससे कई विस्फोट हुए। अभी भी ट्रक में आग लगी हुई है। रुक-रुक कर सिलेंडर फट रहे हैं। इससे क्षेत्र में दहशत है। द डेली स्टार अखबार की खबर के अनुसार, यह घटना आज सुबह 4:30 बजे की है। तब से घटनास्थल के आसपास विस्फोट की आवाज आ रही है। आग तेजी से भड़क रही है। ब्राह्मणबरिया सदर मॉडल थाना मोहम्मद मुजफ्फर हुसैन ने बताया कि प्रत्येक…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। मानगो थाना क्षेत्र के गौड़ बस्ती स्थित आनंद बिहार डुप्लेक्स में बुधवार सुबह बैंक कर्मचारी अभिषेक कुमार सिन्हा ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। अभिषेक निजी बैंक में कार्यरत थे और परिवार के दो भाइयों में सबसे बड़े थे। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात अभिषेक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद उन्होंने यह कठोर कदम उठाया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक की शादी अभी छह महीने पहले ही…

Read More

रांची। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाने से गर्मी से राहत है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी राज्य के मध्यवर्ती जिलों में बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वी बिहार और इसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है। इसके आगे बढ़ने की सम्भावना है। पिछले 24 घण्टों के दौरान रांची में 15.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। रांची में अधिकतम तापमान 33.8, जमशेदपुर में 37.8, डालटेनगंज में 37.6, बोकारो में 35.1 और चाईबासा में तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन- चार…

Read More

विशेष हेमंत सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद नहीं सुधरा उत्कृष्ट स्कूलों का रिजल्ट अब इन स्कूलों पर होगी कार्रवाई और खराब रिजल्ट के कारणों की होगी जांच नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में स्कूली शिक्षा के रिजल्ट का दौर लगभग खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ), इंडियन काउंसिल ऑफ स्कूल एजुकेशन (आइसीएसइ) और झारखंड अधिविद्य परिषद(जैक) द्वारा ली जानेवाली 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित किये जा चुके हैं। इसके साथ ही अब बच्चों और उनके अभिभावकों का ध्यान उच्च शिक्षा की तरफ केंद्रित हो चुका है।…

Read More

रांची। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और तत्कालीन संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह सहित पांच आरोपितों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कोर्ट में मंगलवार को हुई। कोर्ट ने इन सभी आरोपितों की न्यायिक हिरासत की अवधि 9 जून तक के लिए बढ़ा दी है। विनय चौबे की ओर से उनके वकील ने रिम्स में उनसे मिलने की अनुमति एसीबी कोर्ट से मांगी, कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद अनुमति प्रदान कर दी है। इससे पूर्व एसीबी की टीम ने विनय कुमार चौबे और गजेंद्र सिंह को…

Read More

रांची। झारखंड मंत्रिपरिषद् (झारखंड कैबिनेट) की बैठक बुधवार 4 जून 2025 को होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने यह सूचना दी है। विभाग ने कहा है कि झारखंड कैबिनेट की बैठक 4 जून को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कैबिनेट की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में कई अहम फैसले लिये जाने की उम्मीद है।

Read More

पूर्वी सिंहभूम। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि बहरागोड़ा क्षेत्र बहुभाषी और बहुसांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है, यहां की प्रतिभाओं ने शिक्षा, कला और सामाजिक सेवा के माध्यम से देश-विदेश में झारखंड का गौरव बढ़ाया है। राज्यपाल मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में आशीर्वाद संस्था की ओर से आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ में 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ केवल पुरस्कार वितरण का अवसर नहीं है, बल्कि यह परिश्रम, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों का…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो के निर्देश पर खाद्य आपूर्ति समिति अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर है। समिति के चेयरमैन तमाड़ विधायक विकास मुंडा हैं। इसमें पूर्व मंत्री और जामा की विधायक लुईस मरांडी और विधायक जयराम महतो भी हैं। जयराम ने इस दौरे की जानकारी देते बताया कि वे सभी अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। मंगलवार को सभी के साथ अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा भ्रमण का मौका मिला। अरुणाचल विधानसभा के अध्यक्ष द्वारा स्वागत और सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्य की स्थानीय नीति, नियोजन नीति एवं आर्थिक स्रोतों पर विस्तार से चर्चा हुई। जयराम के…

Read More

लापुंग। रांची के लापुंग थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के मामले को लेकर चल रही ग्राम सभा में लापुंग थाना के पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। इस हमले में लापुंग थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। थाना प्रभारी के सिर में चोट लगी है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बेड़ो पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अशोक राम ने बताया कि लापुंग में जमीन विवाद को लेकर चल रहे ग्राम सभा में कुछ असामाजिक तत्वों के मौजूद रहने की सूचना पर लापुंग थाना प्रभारी संतोष…

Read More

पटना। बिहार के जमुई स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13208 पटना-जसीडीह मेमू के दो कोच के बीच के कनेक्शन तार में मंगलवार काे अचानक आग लग गयी। ट्रेन में आग लगने की जानकारी मिलते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लेकिन त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर काबू पा लिया गया और किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ट्रेन दोपहर लगभग 2 बजे मलयपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर पहुंची। इस दौरान ट्रेन के दो कोचों के बीच कनेक्शन तार में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने की…

Read More