गाजा पट्टी। अमेरिका समर्थित गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन (जीएचएफ) ने गाजा में मानवीय सहायता का वितरण रोक दिया है। इससे फिलिस्तीनी नागरिकों के सामने भविष्य में खाद्य संकट गहराने की आशंका है। जीएचएफ ने घोषणा की है कि केंद्रों से भोजन सामग्री और अन्य जरूरी सामान का वितरण आज नहीं किया जाएगा। सभी वितरण केंद्र बंद रहेंगे। द टाइम्स ऑफ इजराइल की खबर के अनुसार, वितरण केंद्रों के आसपास बार-बार की गई गोलीबारी की वजह से ऐसा करना पड़ा है। जीएचएफ ने वितरण केंद्रों पर इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) से सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया है। जीएचएफ ने घोषणा की है…
Author: shivam kumar
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका में खतरनाक जहरीले फंगस (कवक) की तस्करी के आरोप में चीन की एक महिला वैज्ञानिक को पकड़ा गया है। इस फंगस का इस्तेमाल खेत-खलिहानों में फसलों को खराब करने के लिए किया जाता है। इस मामले में एफबीआई एजेंट इस महिला के पुरुष मित्र की भी तलाश कर रहे हैं। वह भी चीन की नागरिक और वैज्ञानिक है। एफबीआई निदेशक काश पटेल ने कहा है कि गिरफ्तार की गई युनकिंग जियान की उम्र 33 वर्ष है। एफबीआई निदेशक काश पटेल ने बयान में कहा है कि एफबीआई ने चीन की महिला नागरिक युनकिंग जियान को अमेरिका…
सियोल। दक्षिण कोरिया ने पांच साल के लिए अपना अगला राष्ट्रपति चुन लिया। मतदाताओं ने ली जे-म्योंग पर भरोसा जताया है। पिछले साल दिसंबर में मार्शल लॉ की विवादास्पद घोषणा पर मचे बवाल के बाद हुए उपचुनाव में ली जे-म्योंग को निर्वाचित घोषित किया गया। वह दक्षिण कोरिया की उदारवादी डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपीके) के नेता हैं। द कोरिया टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ली जे-म्योंग ने बुधवार सुबह 6:21 बजे औपचारिक कार्यकाल की शुरुआत की। राष्ट्रीय चुनाव आयोग के उनकी जीत की पुष्टि करते ही उन्हें राष्ट्रपति के रूप में सभी शक्तियां और जिम्मेदारियां सौंप दी गईं।…
सियोल। दक्षिण कोरिया में लंबे राजनीतिक अस्थिरता और मार्शल लॉ के बाद हुए विशेष राष्ट्रपति चुनाव में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ली जे-म्युंग ने मंगलवार को स्पष्ट जीत दर्ज करते हुए देश के नए राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल किया। बुधवार सुबह साढ़े 3 बजे (स्थानीय समयानुसार) के आसपास मतों की गिनती पूरी हुई और चुनाव अधिकारियों ने घोषित किया कि ली जे-म्युंग 49 प्रतिशत से अधिक मत हासिल कर विजेता रहे। वहीं, उनके मुख्य रूढ़िवादी प्रतिद्वंद्वी किम मून-सू 41.6 प्रतिशत वोटों के साथ पीछे रह गए। दोनों के बीच 2.5 मिलियन से अधिक वोटों का अंतर रहा। जीत…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार में तेजी का रुख बनता हुआ नजर आया, लेकिन थोड़ी देर बाद बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरते चले गए। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.11 प्रतिशत और निफ्टी 0.13 प्रतिशत की मजबूती कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके बाद…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी बनी हुई है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 200 अंक से अधिक उछल गया। इसी तरह एसएंडपी…
रांची। रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद को लेकर आदिवासी बचाओ मोर्चा के बुलाए गए झारखंड बंद को लेकर बंद समर्थक बुधवार को सड़कों पर उतर कर कई जगह पर सड़क जाम कर दिए है। रांची में बंद का असर रांची के ग्रामीण इलाकों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। रांची के टाटीसिलवे, कांके, रातू, ओरमांझी, मांडर और दूसरे ग्रामीण थानों में कई स्थानों पर सड़क जाम कर दी गई है। पुलिस की टीम बंद समर्थकों को समझा बुझाकर सड़क पर से हटाने में लगी हुई है। बंद को सफल बनाने के लिए राजधानी रांची के कई इलाकों में…
पूर्वी सिंहभूम। विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा बुधवार को आहूत झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं दिखा। शहर के लोग प्रतिदिन की भांति अपने कार्यों में व्यस्त रहे। मानगो बस स्टैंड से रांची सहित अन्य स्थानों के लिए बसें सामान्य रूप से चलती रहीं। वहीं, स्कूल-कॉलेज, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय, बाजार तथा अन्य संस्थान भी खुले रहे। उल्लेखनीय है कि रांची के सिरमटोली रैंप विवाद और अन्य मांगों को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद का आह्वान किया है।
पूर्वी सिंहभूम। मानगो थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अशोका टॉवर के पास एक फ्लैट में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि फ्लैट के मालिक मनोज पाठक अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बोकारो गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर फ्लैट का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर प्रवेश कर गए। जब परिवार मंगलवार की देर रात वापस लौटा तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर पहुंचने पर पता चला कि…
-नेपाली गाइड की मदद से भारत में कर रहा था प्रवेश -एक माह में बार्डर पर 5 विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में भारत- नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल से एसएसबी ने एक चाइनीज नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चाइनीज नागरिक की पहचान हुजेसी के रूप में हुई है, जो नेपाल के रास्ते भारत में बिना वैध वीजा प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान सीमा सुरक्षा में जुटे जवानो ने एक…
विशेष बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हंटर चलाना ही एकमात्र उपाय ऑपरेशन पुशबैक को सफल बनाना है तो बातों से नहीं लातों से बनेगी बात नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। पहलगाम नरसंहार और उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ चलाये गये ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ भारत का कद दुनिया भर में बढ़ा तो है, लेकिन कई चुनौतियों पर ध्यान देने की जरूरत भी महसूस होने लगी है। इन चुनौतियों में से एक है घुसपैठ की चुनौती। भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं पाकिस्तान और चीन जैसे घोषित दुश्मन देश के साथ तो मिलती ही हैं, बांग्लादेश, म्यांमार…
