Author: shivam kumar

भोपाल। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंच गए हैं। यहां राजाभोज विमानतल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और जमकर नारे लगाए। पुलिस ने उन्हें हटाकर रास्ता साफ कराया, तब राहुल की गाड़ी आगे बढ़ी। यहां हुई धक्का-मुक्की में कुछ कार्यकर्ता सड़क पर भी गिर गए। इसके बाद राहुल गांधी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और यहां इंदिरा…

Read More

– व्यापक नुकसान के कारण ही पाकिस्तान के पास नहीं बचा था युद्धविराम के अलावा कोई विकल्प ​नई दिल्ली। ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने उन पाकिस्तानी ठिकानों को भी निशाना बनाया था, जिनके बारे में हवाई हमलों के बाद भारतीय वायु सेना या डीजीएमओ ने नहीं बताया था। पाकिस्तान ने 18 मई को कई देशों को सौंपे गए अपने डोजियर में माना है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय मिसाइलों और ड्रोनों से पाकिस्तान में कहीं ज्यादा नुकसान हुआ है।डोजियर में साफ तौर पर दिखाया गया है कि भारत ने पेशावर, झंग, सिंध में हैदराबाद, पंजाब में गुजरांवाला,…

Read More

लखनऊ। मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की घटना को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। मंगलवार काे बसपा प्रमुख मायावती ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि बिहार के जिला मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसको चाकू से मारने की घटना हुई। बाद में घायल बच्ची के इलाज मेें पटना अस्पताल में लापरवाही से हुई, जिससे उसकी मौत हाे गई। यह ताजा घटना राज्य की बदहाल कानून व स्वास्थ्य व्यवस्था का…

Read More

-योगी कैबिनेट में पर्यटन विभाग की ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट व होमस्टे नीति-2025’ का अनुमोदन- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में 11 में से 10 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में पूर्व अग्निवीरों को पुलिस आरक्षी, पीएसी, आरक्षी घुड़सवार एवं फायरमैन की सीधी भर्ती में आरक्षण देने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) एवं होम स्टे नीति-2025 को भी मंजूरी दे दी गई। लोकभवन के सभागार में आयोजित कैबिनेट बैठक में कुल 11 प्रस्ताव अनुमोदन के लिए रखे गए, जिसमें 10…

Read More

जयपुर। राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में जैसलमेर जिला रोजगार कार्यालय में कार्यरत क्लर्क शकूर खान को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 10 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। शकूर खान को इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने 28 मई को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान सामने आया कि वह पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत रह चुके अफसर एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में था। वह पाकिस्तान दूतावास के एक अन्य अधिकारी सोहेल कमर से…

Read More

श्रीनगर। देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में कश्मीरी पंडित मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के तुल्लामुल्ला शहर में माता खीर भवानी का मंदिर पहुंचे हैं। मंदिर में सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा और जन सहायता के लिए पर्याप्त व्यवस्था कीगईहै। तुल्लामुल्ला पहुंचने के लिएइस्तेमाल किए जाने वाले मार्ग पर पुलिस और सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है। गंदेरबल जिले में श्रीनगर शहर से 27 किलोमीटर दूर माता खीर भवानी मंदिर लोकप्रिय रूप से जाना जाता है। वास्तव में यह देवी राग्न्या का मंदिर है, जिन्हें देवी दुर्गा का अवतार माना जाता है। माना जाता है कि लंका…

Read More

रांची। झारखंड सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए नयी नियमावली जारी की गयी है, जिसे झारखंड मैनपावर प्रोक्योरमेंट (आउटसोर्सिंग) मैनुअल 2025 कहा जाता है। इस मैनुअल का उद्देश्य सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों की नियुक्ति, वेतन, भत्तों और अन्य सुविधाओं को व्यवस्थित करना है। इससे कर्मचारियों की स्थिति में सुधार और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। मुख्य विशेषताएं : नियुक्ति प्रक्रिया: आउटसोर्सिंग कर्मियों की नियुक्ति के लिए ओपन कंपटीटिव बिड प्रोसेस मैनेजमेंट का पालन किया जायेगा, जैसा कि झारखंड प्रोक्योरमेंट आॅफ गुड्स एंड सर्विसेज मैनुअल में उल्लेखित है। वेतन और भत्ते: कर्मियों को समय पर वेतन और अन्य…

Read More

ब्रासीलिया (ब्राजील)। भारत की पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ब्राजील ने खुलकर साथ देने की प्रतिबद्धता दोहराई है। भारतीय संसदीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में ब्राजील के नेताओं से मुलाकात की है। इस दौरान ब्राजील के शीर्ष नेतृत्व को भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद के ताजा हालात से अवगत कराया गया। इस प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि ब्राजील के नेताओं ने भारत के आतंकवाद विरोधी प्रयास ऑपरेशन सिंदूर के लिए स्पष्ट समर्थन व्यक्त किया और पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद की निंदा की। प्रतिनिधिमंडल ने…

Read More

झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और ओड़िशा पुलिस को मिली बड़ी सफलता रांची। झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और ओड़िशा पुलिस ने ज्वॉइंट ऑपरेशन के तहत 2.5 टन विस्फोटक बरामद किया है। बरामद विस्फोटक को नक्सलियों के द्वारा ही घात लगाकर लूट लिया गया था। जिसके बाद झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और ओड़िशा पुलिस ने एक साथ मिलकर विस्फोटक बरामदगी के लिए लगातार अभियान चला रहे थे। झारखंड-ओड़िशा बॉर्डर पर बड़ा अभियान आपको बता दें कि 27 मई को ओड़िशा के केबलांग थाना क्षेत्र के रेलाहातु यांको एरिया से नक्सलियों ने दो सौ पैकेट (करीब पांच टन) विस्फोटक लूटा था। इसके बाद से ही ओड़िशा…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलोराडो के बोल्डर शहर में इजराइल समर्थक रैली पर हुए हिंसक हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अमेरिका में “बिल्कुल बर्दाश्त न करने योग्य” करार दिया है। उन्होंने इस घटना को जो बाइडन की “खुली सीमा नीति” का परिणाम बताते हुए एक बार फिर कड़ी आव्रजन नीति और सीमाओं की सुरक्षा की मांग दोहराई। ट्रंप ने सोमवार को अपनी सोशल मीडिया साइट ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक बयान जारी कर कहा कि “कल कोलोराडो के बोल्डर में हुआ भयानक हमला अमेरिका में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि…

Read More

कोटा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मंगलवार को नीट-यूजी 2025 की आंसर-की, स्कैन्ड ओएमआर इमेज तथा रिकॉर्डेड रेस्पोंसेज जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी पूरी प्रक्रिया बताई गई है। अभ्यर्थी किसी उत्तर पर अपनी आपत्ति भी 5 जून तक दर्ज करा सकते हैं। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार नीट यूजी 2025 का परिणाम अब बहुत जल्दी जारी किया जाना संभावित है। विद्यार्थियों को उनकी ओएमआर शीट की स्कैन कॉपी कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन पोर्टल लिंक से मिल सकेगी। इसमें एप्लीकेशन नम्बर व पासवर्ड की…

Read More