पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुदड़ी टोमडेल पंचायत अंतर्गत कोड़केल गांव में शुक्रवार की रात अचानक मौसम बदलने के बाद गिरी आकाशीय बिजली से आठ मवेशियों की मौत हो गई। मृत मवेशियों में किशोर भुइयां के दो, जस्टिन मनोहर लुगुन के तीन, दनियल भुईंया, मार्टिन भुईंया और जुनेथान भुईंया के एक-एक बैल शामिल हैं। गांव के लोग पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रहे हैं और इस समय खेतों की जुताई का समय होने के कारण यह हादसा उनके लिए और भी बड़ा झटका साबित हुआ है। खेती के लिए इन मवेशियों पर ही उनकी निर्भरता…
Author: shivam kumar
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जवाद एस. ख्वाजा ने सुप्रीम कोर्ट में एक समीक्षा याचिका दायर की है। इसमें सैन्य अदालतों में नागरिकों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले को चुनौती दी गई है। समीक्षा याचिका में सात सदस्यीय संवैधानिक पीठ के फैसले को चुनौती दी गई है। सात सदस्यीय संवैधानिक पीठ सात मई, 2025 को पांच सदस्यीय पीठ के फैसले को पलट चुकी है। पांच सदस्यीय पीठ ने सेना अधिनियम की धारा 2 (1) (डी) और 59(4) को असंवैधानिक घोषित किया था। इस पीठ ने फैसला सुनाया था…
न्यूयॉर्क। अमेरिका के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘एमएएसएच’ की अभिनेत्री लोरेटा स्विट का निधन हो गया। उन्होंने 87 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। लोरेटा को इस धारावाहिक में आर्मी मेजर हौलिहान की भूमिका के लिए याद किया जाता है। उन्होंने आर्मी मेजर की सहानुभूतिपूर्ण भूमिका के लिए दो एमी पुरस्कार जीते। टीवी और थियेटर में उनका लंबा करियर रहा। द न्यूर्याक टाइम्स की खबर के अनुसार, अभिनेत्री लोरेटा स्विट का शुक्रवार को मैनहट्टन में उनके घर पर निधन हो गया। यह घोषणा उनके जनसंपर्क अधिकारी हरलान बोल ने की। उन्होंने कहा कि ‘एमएएसएच’ हास्य धारावाहिक है। उन्हें कॉमेडी सीरीज…
रांची। झारखंड के 11 जिलों में एक और दो जून को गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी है। विभाग के अनुसार जिन 11 जिलों में बारिश की संभावना है उनमें राज्य के उत्तर- पूर्वी जिलों देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज और दक्षिणी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां शामिल है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश सरायकेला-खरसावां के चांडिल में 48.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज में 37.6 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम…
विशेष हर राजनीतिक दल के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं ये तीन अलग-अलग मुद्दे लेकिन यह विडंबना ही है कि किसी भी पार्टी का रुख नहीं रहा है साफ झारखंड की जनता को अब अपने रहनुमाओं के अगले कदम का है इंतजार नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की राजनीति जमीन पर इन दिनों तीन मुद्दों की फसल खूब लहलहा रही है है। ये मुद्दे हैं सरना धर्म कोड, पेसा कानून और जातीय जनगणना। दूसरे शब्दों में कहा जाये, तो राज्य की राजनीति इन तीन संवेदनशील मुद्दों के इर्द-गिर्द घूम रही है। सत्तारूढ़ गठबंधन…
नई दिल्ली। लगातार दो दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। सोना आज 250 रुपये से लेकर 270 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। भाव में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,310 रुपये से लेकर 97,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,200 रुपये से लेकर 89,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में कोई…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के कुछ देर बाद खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार में मजबूती भी आई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.13 प्रतिशत और निफ्टी 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे थे, लेकिन डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज बिकवाली का दबाव बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का जोर बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.40 प्रतिशत…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को मध्य प्रदेश के भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्या बाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में भाग लेंगे। इस अवसर पर, वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री लोकमाता देवी अहिल्या बाई पर एक स्मारक डाक टिकट और विशेष सिक्का जारी करेंगे। 300 रुपये का सिक्का अहिल्या बाई का चित्र प्रदर्शित करेगा। इसके अलावा, वे एक महिला कलाकार को राष्ट्रीय देवी अहिल्या बाई पुरस्कार प्रदान करेंगे, जिन्होंने जनजातीय, लोक और पारंपरिक कला में योगदान दिया है। प्रधानमंत्री शिप्रा नदी पर 860 करोड़ रुपये से अधिक की घाट…
जम्मू। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान आज पुंछ जाएंगे। सुबह लगभग 11 बजे पुंछ पहुंचने के बाद शाह पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित सिंह सभा गुरुद्वारा जाने के साथ डाक बंगला में प्रभावितों से साथ मिलेंगे। वह पाकिस्तान की गोलाबारी में मारे गए लोगों के स्वजनों को नियुक्ति पत्र भी सौंप सकते हैं। इसके बाद गृहमंत्री बीएसएफ के टेक्टिकल मुख्यालय में जवानों से बातचीत कर उनका मनोबल भी बढ़ाएंगे। इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार देरशाम को शाह दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे। उनका जम्मू के तकनीकी हवाई अड्डे पर उपराज्यपाल…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन संग बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना की। पूजा करने के दौरान सोरेन के दोनों बेटे भी उनके साथ थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समस्त झारखण्डवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ पूजा करने के लिए रांची से केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे।
