पूर्वी सिंहभूम। जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह की गिरफ्तारी ने पूर्वी सिंहभूम की राजनीति में जबरदस्त उबाल ला दिया है। जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की भूमिका संदिग्ध है और यह कार्रवाई जनप्रतिनिधियों की आवाज़ दबाने की साजिश है। जिला परिषद अध्यक्ष ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि जांच में किसी पुलिस पदाधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ…
Author: shivam kumar
खूंटी। खूंटी-चाईबासा मुख्य मांर्ग एनएच 75ई पर मुरहू थाना क्षेत्र कें पंजाबी कोठी के पास शुक्रवार को आम लदा एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना लगभग साढ़े तीन बजे की है। दुर्घटना में चालक बाबूलाल रजक और खलासी पिंटू दास गंभीर रूप से घायल हो गए। मुरहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कें बाद दोनों को खूंटी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक बाबूलाल ने बताया कि वह पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर से आम लादकर रांची की हरमू मंडी जा रहे थे। उसी दौरान पंजाबी कोठी के पास गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। दुर्घटना के…
विशेष भाजपा और नीतीश के लिए ‘आपरेशन सिंदूर’ ने बनाया अनुकूल माहौल पहली बार जाति के आधार पर राजनीति की बात नहीं हो रही है बिहार में एनडीए ने सीट शेयरिंग को दिया अंतिम रूप, पर इंडी अलायंस में उलझन नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ानेवाली भूमि के रूप में चर्चित बिहार की सियासत आम तौर पर देश के दूसरे राज्यों से अलग होती रही है। बिहार में अब तक जातिगत मुद्दे और समीकरण ही विधानसभा चुनाव की दशा-दिशा तय करते रहे हैं। इस साल के अंत में…
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने विधान भवन परिसर स्थित किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि पूरा देश चौधरी साहब को भूमि सुधार, हदबंदी कानून को लागू करने, ग्रामीण विकास और अन्नदाता किसानों के मसीहा के रूप…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार देर रात मऊभंडार ओपी पुलिस ने जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह उर्फ टिंकू सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह को एक बिल्डर की शिकायत पर हिरासत में लिया गया है। इसके बाद देर रात विधायक सरयू राय अपने समर्थकों के साथ थाना पहुंच गए।इससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, घाटशिला के एक स्थानीय बिल्डर ने मऊभंडार ओपी में कर्ण सिंह और हरप्रीत सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया।…
धनबाद। धनबाद जिले के बाघमारा पुलिस अनुमंडल अंतर्गत महुदा थाना क्षेत्र स्थित सिंगड़ा बस्ती में गुप्त सूचना के आधार पर यहां वाहन चालक बनकर रह रहे शातिर मुर्शिद अंसारी के घर पर बुधवार देर रात झारखंड-बंगाल की एटीएस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। इस दौरान टीम ने मुर्शिद अंसारी के घर से भारी मात्रा में निर्मित, अर्धनिर्मित देशी पिस्तौल, हथियार निर्माण में प्रयुक्त औजार और अन्य उपकरण बरामद किया हैं। टीम ने इस मिनी गन फैक्ट्री के संचालक मिर्शिद अंसारी और उसकी पत्नी हिना परवीन सहित कुल…
लातेहार। जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसापाट घाटी में बुधवार की देर रात बाराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई,जबकि 18 अन्य लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में हेलारूस बेग (32) और सुनील नगेसिया (40) शामिल है। दोनों महुआडांड़ के बेलवार गांव के रहने वाले थे। वहीं घायलों का प्राथमिक इलाज महुआडांड़ अस्पताल में किया गया ।जिसमें धर्मपाल नगेसिया,लवकुश कुमार,सतपाल नागेसिया ,अर्जुन नागेसिया ,अनूप नगेसिया सहित लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज महुआडांड़ अस्पताल में किया…
इंफाल। मणिपुर में फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद अब एक बार फिर सरकार बंनाने की कवायद तेज हो गई है। नई सरकार बनाने के लिए भाजपा विधायक थोकचोम राधेश्याम सिंह बुधवार को 9 विधायकों के साथ राजभवन गए और राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की। उन्होंने दावा किया है कि 44 विधायक सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। राधेश्याम ने राजभवन के बाहर पत्रकारों से कहा कि हमने राज्यपाल को इस मामले से अवगत करा दिया है। हमने राज्यपाल के साथ इस बात पर भी चर्चा की कि मौजूदा समस्या का समाधान क्या हो सकता है।…
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने अगले विपणन सत्र के लिए 14 प्रमुख खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसीप) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। सरकार का यह निर्णय किसानों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। पिछले साल के मुकाबले धान के एमएसपी में 69 रुपये, रागी में 596 रुपये, ज्वार 328 रुपये की वृद्धि की गई है। इसी तरह अरहर (तुअर) में 450 रुपये, उड़द में 400 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 2025-26 के…
– शीर्ष अदालत ने 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान मानवता के विरुद्ध अपराध के आरोपों से मुक्त किया ढाका। बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी के नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम ने आज 14 साल बाद खुली हवा में सांस ली। जेल से रिहा होने पर वह काफी खुश नजर आए। उन्हें 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान मानवता के विरुद्ध अपराध के केस में गिरफ्तार किया गया था। इस्लाम ने रिहाई के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। दे डेली स्टार अखबार की खबर के अनुसार, जमात-ए-इस्लामी के नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम को आज जेल से रिहा कर दिया गया। एक दिन पहले…
काठमांडू। नेपाल और चीन के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी की जा रही है। इसके लिए चीन की जनमुक्ति सेना का एक प्रतिनिधिमंडल नेपाल आया है। इस वर्ष यह संयुक्त सैन्य अभ्यास नेपाल में ही होना है। चीन की जनमुक्ति सेना के झिंजियांग (XinJiang) मिलिट्री कमांड का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार से नेपाली सेना के साथ इस वर्ष होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी के लिए आयोजित सम्मेलन में सहभागी हो रहा है। नेपाल और चीन के बीच सागरमाथा फ्रेंडशीप 2025 नाम से संयुक्त सैन्य अभ्यास होना है। यह दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का पांचवा…
