Author: shivam kumar

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार की सुबह करीब पांच बजे पीपला के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में पीछे से पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आश्चर्यजनक बात यह रही कि इस हादसे की जानकारी एमजीएम थाना प्रभारी रामबाबू राम को नहीं थी। पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है और वे पूछकर बताएंगे। यह सवाल खड़ा करता है कि इतनी बड़ी घटना…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर रेलवे ट्रैक मेंटेनरों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के संघर्ष के बाद अब ट्रैक मेंटेनरों को फिर से साइकिल मेंटेनेंस भत्ता देने का फैसला हुआ है। यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने प्रेस को बताया कि ट्रैक मेंटेनरों को 180 रुपये प्रतिमाह साइकिल भत्ता मिलेगा। यह भत्ता सातवें वेतन आयोग के तहत स्वीकृत किया गया है और इसे वर्ष 2017 से लागू माना जाएगा। इससे सभी ट्रैक मेंटेनरों को एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पहले ट्रैक मेंटेनरों को 75 रुपये…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में छह जून तक बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है जो पूर्वी विदर्भ तक समुद्र से 0.9 किमी ऊपर बनी है। विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य के अलग-हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही तापमान में भी वृद्धि होने की आशंका व्यक्त की गई है। इधर, पिछले तीन-चार दिनों में राज्य में तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है और उमस भी बढ़ा है। राजधानी रांची में तापमान जो पिछले चार-पांच दिनों पूर्व 30 डिग्री था यह बढ़कर 34…

Read More

विशेष 11 साल में 50वीं बार आकर भाजपा की जमीन मजबूत कर दी मोदी ने विपक्ष के गढ़ की 55 सीटों पर परिदृश्य बदलने में कामयाब रहे प्रधानमंत्री नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय बिहार दौरा संपन्न हो गया है। प्रधानमंत्री बनने के बाद से यह उनका 50वां बिहार दौरा था। राज्य का इतना दौरा करनेवाले वह पहले प्रधानमंत्री हैं। ‘आॅपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री का पहला बिहार दौरा था। माना जा रहा है कि इस दौरे के जरिये प्रधानमंत्री ने बिहार चुनाव से पहले भाजपा की जमीन…

Read More

रांची। झारखंड में कथित शराब घोटाले को लेकर भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर छत्तीसगढ़ मॉडल को अपनाने की प्रक्रिया, उससे जुड़े अफसरों और निर्णयों पर सवाल खड़े किये हैं। मरांडी ने आरोप लगाया है कि जब छत्तीसगढ़ सिंडिकेट के साथ मिलकर यहां शराब घोटाले की तैयारी हो रही थी, तब झारखंड से सचिव स्तर के एक अधिकारी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम को वहां स्टडी कर रिपोर्ट देने के लिये भेजा था। इन अधिकारियों ने रायपुर दौरा कर महज चौबीस…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके निर्माण पर करीब 264 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इस नये भवन का निर्माण दस एकड़ भूमि पर किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अलावा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव भी उपस्थित रहे। शिलान्यास से पहले स्वास्थ्य विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह और बीएमएसआईसीएल के एमडी धर्मेन्द्र कुमार ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के…

Read More

गुमी। भारत के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने शनिवार को एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में पुरुषों की 200 मीटर दौड़ 20.32 सेकंड में पूरी करका राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की, बल्कि भारत के लिए एथलेटिक्स के इतिहास में भी एक नई उपलब्धि जोड़ दी। इस साल की शुरुआत में फेडरेशन कप के दौरान अनिमेष ने 20.40 सेकंड का समय लेकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। अब उन्होंने उस रिकॉर्ड को और बेहतर करते हुए नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। अनिमेष कुजूर भारत…

Read More

– क्वालिफायर 2 में मुंबई का पंजाब किंग्स से होगा समाना न्यू चंडीगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को 20 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम क्वालिफायर-2 में पहुंच गई है। अब उसका सामना एक जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स से होगा। शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 228 रन बनाए। जवाब में गुजरात निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर सिर्फ…

Read More

नई दिल्ली। लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने जीवन गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया है। मतदान 19 जून को होगा और मतगणना तथा परिणामों की घोषणा 23 जून को होगी। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी (आआपा) के हलका लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी का जनवरी में देहांत हो गया था। जिसके बाद सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर आआपा के संजीव अरोड़ा, कांग्रेस के भारत भूषण आशु, शिअद के परउपकार सिंह घुम्मण एवं भाजपा के जीवन गुप्ता के बीच दिलचस्प मुकाबला होगा।

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही बांग्लादेश जाएगा। यह दौरा उस हालिया घटना के संदर्भ में किया जा रहा है जिसमें बांग्लादेश के यशोर जिले के एक गांव में हिंदू मतुआ समुदाय पर कथित रूप से हमला, लूटपाट और आगजनी की गई। इस संवेदनशील स्थिति का जायजा लेने और पीड़ितों के हालात समझने के लिए भाजपा ने यह निर्णय लिया है।भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार शाम कोलकाता में संवाददाताओं को बताया कि पार्टी की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश के डहमर्सियाहाटी गांव में अल्पसंख्यक हिंदू मतुआ समुदाय…

Read More

बेंगलुरू । लोकायुक्त अधिकारियों ने शनिवार को कर्नाटक राज्य के विभिन्न जिलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापे मारे। ये छापे कलबुर्गी, धारवाड़, बागलकोट, गडग, ​​हावेरी, बेल्लारी, उडुपी और दावणगेरे सहित कई जिलों में मारे गए और कई सरकारी अधिकारियों के घरों, कार्यालयों और रिश्तेदारों के यहां दस्तावेजों की जांच की गई। गडग जिले में लोकायुक्त एसपी हनमंथराय के नेतृत्व में निर्मिति केंद्र के परियोजना निदेशक गंगाधर शिरोल के घर और कार्यालय समेत छह स्थानों पर छापे मारे गए और परिवार के सदस्यों के घरों की भी जांच की गई। कलबुर्गी जिले में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता…

Read More