नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा आज दोपहर बाद राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच रहे हैं। वह तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। भाजपा ने जेपी नड्डा के आज के कार्यक्रम को अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, नड्डा दोपहर तीन बजकर 10 मिनट पर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा जयपुर में जवाहर सर्किल से शुरू होगी। इसका समापन पिंक सिटी के एंटरटेनमेंट पैराडाइज में होगा। तिरंगा यात्रा लगभग…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्या बाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह महासम्मेलन देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती को समर्पित है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री मोदी के आज के कार्यक्रम को उनके चित्र के साथ एक्स पर साझा किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वाह्न लगभग सवा 11 बजे भोपाल में आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री लोकमाता देवी अहिल्या बाई पर एक स्मारक डाक टिकट और विशेष सिक्का जारी करेंगे। 300 रुपये का सिक्का अहिल्या बाई का चित्र प्रदर्शित करेगा। इसके अलावा, वे एक महिला कलाकार…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के टांडो मस्ती थाना क्षेत्र में जज के सुरक्षा काफिले पर हुए हमले में सिपाही की जान चली गई। इस हमले में दो अन्य पुलिस कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गए। गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की निंदा करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। दुनिया न्यूज की खबर के अनुसार, हमलावारों ने लरकाना-खैरपुर रोड पर सत्र न्यायाधीश के सुरक्षा काफिले को कल शाम निशाना बनाया। अज्ञात हमलावरों की भीषण गोलीबारी में सुक्कुर से लरकाना जा रहे सत्र न्यायाधीश सिमकन अहमद के सुरक्षा काफिले में तैनात कांस्टेबल मकबूल शेख की मौके…
सियोल। दक्षिण कोरिया में चलती सियोल मेट्रो ट्रेन में अचानक आग की लपटें उठने से अफरातफरी मच गई। यह घटना लाइन 5 की है। मेट्रो की सब-वे ट्रेन में सवार लगभग 400 यात्रियों को जान बचाने के लिए सुरंग का विकल्प चुनना पड़ा। पुलिस का कहना है कि आग लगाने वाले संदिग्ध बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। दक्षिण कोरिया की पुलिस ने शनिवार सुबह बताया कि लाइन 5 पर सियोल सब-वे ट्रेन में आग लगाने के संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 60 वर्षीय इस व्यक्ति को गैसोलीन से भरे एक जेरीकैन और एक टॉर्च लाइटर के…
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हाल ही में हुए व्यापार समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। ट्रंप की इस तीखी आलोचना से समझौते की स्थिरता पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। साथ ही दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध फिर से शुरू होने की आशंका बढ़ गई है। एबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, ट्रंप ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक पोस्ट में कहा, “चीन ने हमारे साथ समझौते का पूरी तरह उल्लंघन किया है।” ट्रंप की यह टिप्पणी यूएस ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट…
बोगोटा (कोलंबिया)। आखिरकार कोलंबिया ने अपना आधिकारिक बयान वापस ले लिया। इस बयान में भारतीय हमलों के बाद पाकिस्तान में हुई मौतों पर संवेदना व्यक्त की गई थी। भारतीय संसदीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे शशि थरूर ने कोलंबिया के आधिकारिक बयान पर चिंता जताते हुए कहा था कि हम (भारत) कोलंबिया सरकार की प्रतिक्रिया से कुछ निराश हैं। भारतीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद कोलंबिया की उप विदेशमंत्री योलांडा विलाविसेनियो ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि आज हमें जो स्पष्टीकरण मिला है और वास्तविक स्थिति, संघर्ष और कश्मीर में जो कुछ हुआ, उसके बारे में अब हमारे…
नई दिल्ली। बजट एयरलाइन इंडिगो ने शनिवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से पंजाब के आदमपुर (जालंधर) के लिए अपनी सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जिसकी शुरुआत 2 जुलाई से होगी। इंडिगो ने एक बयान में बताया कि आदमपुर एयरलाइन का 92वां घरेलू और 133वां समग्र गंतव्य होगा। ये उड़ान दो जुलाई से शुरू होगी। एयरलाइन की नई उड़ान का सीधा कनेक्शन पंजाब के कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों तक होगा, जो मुंबई महानगरीय क्षेत्र के प्रमुख बंदरगाहों तक आसान पहुंच प्रदान करेगा। इससे व्यापार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। एयरलाइन ने यह भी कहा कि…
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया है। झारखंड के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने रांची स्थित जैक सभागार से रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की। इस बार साइंस में 79.26 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जबकि कॉमर्स में 91.2 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए। मंत्री रामदास सोरेन ने रिजल्ट जारी करने के बाद कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है। पिछले साल साइंस में 72.79 प्रतिशत रिजल्ट रहा था, जो इस बार बढ़कर 79.2 6 प्रतिशत…
पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार शाम तेज़ आंधी और झमाझम बारिश ने जमकर कहर बरपाया। करीब दो घंटे तक हुई लगातार बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। बारिश के साथ बिजली की गरज और तेज़ हवाओं के चलते सोनारी एयरपोर्ट के पास स्थित बाउंड्री वॉल ढह गई। यह दीवार सोनारी मेन रोड के किनारे स्थित क्रिश्चियन मैदान की ओर गिरी, जिससे बड़ी संख्या में ईंटें और मलबा मुख्य सड़क तक फैल गया। हादसे के बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया, हालांकि देर रात तक…
हजारीबाग। जिले के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में बंद एक नक्सली विचाराधीन कैदी ने खुदकुशी कर ली है। वार्ड डी में उसका शव शनिवार सुबह फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान दुमका के काठीकुण्ड थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय छोटा श्यामलाल देहरी उर्फ संतु देहरी उर्फ सोमालाल देहरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बंदी को 9 फरवरी 2021 को दुमका केंद्रीय कारा से हजारीबाग जेल में स्थानांतरित किया गया था। वह नक्सली गतिविधियों से जुड़े आठ मामलों में विचाराधीन था।जेल प्रशासन ने बताया कि सुबह गिनती के दौरान बंदी अपने स्थान पर नहीं मिला। तलाशी…
रांची। झारखंड की प्रसिद्ध हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उन्हें गुरुवार पैरालिसिस का अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें रांची के पारस हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर से झारखंड के खेल जगत में शोक की लहर फैल गई है। वह खेल विभाग द्वारा संचालित खूंटी स्थित आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र की प्रमुख कोच के रूप में प्रतिनियुक्त थीं। प्रतिमा के भाई दिवाकर बरवा ने बताया कि प्रतिमा के शव को खूंटी ले जाया जाएगा। प्रतिमा के…
