नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश में बडवेल से नेल्लोर तक चार लेन राजमार्ग के विकास को मंजूरी दे दी है। यह राजमार्ग बडवेल के गोपावरम गांव (एनएच-67) से शुरू होकर गुरुविंदापुडी (एनएच-16) तक जाएगा। इसकी कुल लंबाई 108.134 किलोमीटर होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने उक्त आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल के फैसलों की राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में आज जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की अनुमानित लागत 3653.10 करोड़ रुपये है। इसका उद्देश्य राज्य के तीन प्रमुख औद्योगिक गलियारों को आपस…
Author: shivam kumar
विशेष सत्तारूढ़ झामुमो ने इस मुद्दे को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बनाया कांग्रेस सड़क पर उतरी, पर भूल गयी कि 1961 में उसने ही इसे खत्म किया था भाजपा-आजसू के पास अब इस मुद्दे की खिलाफत का कोई बहाना नहीं बचा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गयी है। इस बार मुद्दा आदिवासियों के लिए अलग सरना धर्म कोड बना है। राज्य में सत्तारूढ़ झामुमो ने इस मुद्दे पर अपना स्टैंड साफ करते हुए इस मांग का समर्थन किया है। उधर सत्ता में लगभग…
पलामू। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के जौरा- करमाचराई मुख्य मार्ग स्थित कुटिया मोड़ पर मंगलवार की रात दो हाइवा में आग लगा दी गई। दोनों हाइवा जौरा माइंस से पत्थर लेकर लौट रहे थे। पत्थर को करमाचराई क्रशर पर गिराना था। इस घटना को बाइक सवार 8 से 9 की संख्या में अपराधियों ने अंजाम दिया। सभी छोटे हथियार से लैस थे। सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष के आस पास थी। इस संबंध में बुधवार को दोनों हाइवा चालक के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। दोनों हाइवा छतरपुर…
रांची। दक्षिण पश्चिम मानसून के झारखंड में पांच जून तक दस्तक देने की संभावना है। मॉनसून के अगले तीन-चार दिनों में पश्चिम बंगाल पहुंचने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। पश्चिम बंगाल में मॉनसून के पहुंचते ही दो-तीन दिनों के भीतर यह झारखंड में प्रवेश कर जाएगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के तटीय इलाकों में निम्न दबाव के क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल और झारखंड में अगले दो-तीन दिनों के भीतर भारी बारिश होने की आशंका है। हालांकि अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान आतंक के जरिये भारत के साथ कोई प्रॉक्सी वॉर नहीं, बल्कि योजनाबद्ध युद्ध लड़ रहा है। उन्होंने पड़ोसी देश को चेताया कि इसका जवाब भी उसी तरीके से दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के शहरी विकास की 20 वर्षों की यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लिया और ‘शहरी विकास वर्ष 2025’ का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सिंधु जल समझौता भारत के हित को कई तरह से प्रभावित कर रहा था। अभी हमने इसे केवल स्थगित किया है। पाकिस्तान में इसको लेकर…
जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को पुष्टि की है कि ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के दौरान अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे हैं और सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा बल आईबी और एलओसी पर चौकस रहकर जम्मू-कश्मीर में शांति को बाधित करने की हर कोशिश को नाकाम करेंगे। जम्मू के बीएसएफ आईजी शशांक आनंद ने जम्मू में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीएसएफ ने 8 से 10 मई के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान की अकारण गोलीबारी, ड्रोन हमलों और घुसपैठ…
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री ने दौरे के दूसरा दिन गांधीनगर में एक भव्य रोड शो किया। प्रधानमंत्री ने अभिलेखागार कार्यालय से महात्मा मंदिर तक करीब 2.5 किलोमीटर का रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल भी मौजूद रहे। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर ऑपरेशन सिंदूर के बैनर और हाथों में तिरंगा लेकर हजारों लोग उमड़ पड़े। लोग सड़कों के किनारे खड़े होकर ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते दिखे। प्रधानमंत्री ने भी अपनी कार…
पटना। बिहार की राजधानी पटना में कोरोना ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना के एक जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा दूसरे मरीज भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 30 वर्षीय वैज्ञानिक हैं। एक अन्य मरीज की जानकारी भी स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज की गई है। इसके बाद शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर तीन हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार के अनुसार संक्रमितों में किसी की भी हालिया यात्रा की जानकारी नहीं है। मरीजों में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं हैं, लेकिन गले की…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी को आज उनके जन्मदिन पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, ” भारत में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के उन्नयन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले केंद्रीयमंत्री श्री नितिन गडकरी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।” भाजपा की वेबसाइट के अनुसार, गडकरी दूरदर्शी और अभिनव दृष्टिकोण से सक्षम प्रशासक हैं। वो परिणामों को प्राप्त करने में विश्वास रखते हैं। नागपुर में जन्मे गडकरी पर उनकी मां का गहरा प्रभाव है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण के अपने मिशन के…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को आज उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा,” हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।” पीएम इंडिया वेबसाइट के अनुसार, 14 नवम्बर, 1889 को इलाहाबाद में जन्मे पंडित नेहरू ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया। उन्होंने उच्च शिक्षा कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से हासिल की। 1912 में भारत लौटने के बाद वे सीधे राजनीति से जुड़ गए। 1916 में उनकी महात्मा गांधी से मुलाकात हुई। पंडित नेहरू सितंबर 1923 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने। 1928 में लखनऊ…
ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के हालिया सरकारी सेवा (संशोधन) अध्यादेश-2025 का विरोध तेज हो गया है। सरकारी कर्मचारी गुस्से में हैं। उन्होंने अध्यादेश वापस न लेने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। सरकार ने राजधानी ढाका स्थित सचिवालय पर प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही सचिवालय की सुरक्षा बढ़ाते हुए उसे छावनी में बदल दिया गया है। बांग्ला ट्रिब्यून के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन शुरू होने से पहले सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। हालांकि, सुरक्षा की जिम्मेदारी आमतौर पर पुलिस और एपीबीएन के जवानों की होती है, लेकिन बीजीबी…
