रांची। राजधानी रांची में सोमवार की देर रात अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस ने कोतवाली, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट और सुखदेवनगर थाना क्षेत्रों के विभिन्न मोहल्लों और गलियों में पैदल गश्ती कर स्थिति का जायजा लिया। अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। इस अभियान में कोतवाली, डेली मार्केट, सुखदेवनगर, महिला थाना और हिंदपीढ़ी थाना के थाना प्रभारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस संबंध में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी सार्वजनिक स्थान…
Author: shivam kumar
पलामू। झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नितेश यादव के दस्ते के साथ मुठभेड़ में नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां मारा गया। यह मुठभेड़ सोमवार देरशाम शुरू हुई और आज सुबह तक इलाके में गोलीबारी होती रही। पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। पुलिस ने इस दौरान नक्सली कमांडर तुलसी भुइयां का शव बरामद किया है। मौके से एक एसएलआर बरामद हुई। मुठभेड़ में 15 लाख रुपये के इनामी नितेश यादव को भी गोली लगने की सूचना है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन और अन्य पुलिस अधिकारी सुबह 5…
खूंटी। खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर रनिया थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव के पास सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे रोड रोलर में आग लगा दी। इस दौरान रोड रोलर जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार उक्त रोड रोलर खूंटी के शिव कुमार साहू कंस्ट्रक्शन का बताया जाता है। आग किसने और क्यों लगाई, इसका खुलासा तो नहीं हो सका है, पर आशंका जताई जाती है कि ठेकेदार द्वारा लेवी की रकम नहीं देने के कारण अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। उल्लेखनीय है कि एसकेएस कंपनी द्वारा इन दिनों खूंटी-सिमडेगा रोड का…
लोहरदगा। आईएएस अधिकारी कुमार ताराचंद ने मंगलवार को लोहरदगा जिला के 42वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर निवर्तमान उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने नवनियुक्त उपायुक्त को पदभार सौंपा। इस मौके पर उपायुक्त कुमार ताराचंद ने कहा कि जिला में उपायुक्त के रूप में कार्य करने का अवसर मिलने पर परम पिता ईश्वर, मुख्यमंत्री और अपने माता-पिता का धन्यवाद देता हूं। लोहरदगा जिला एक कृषि बहुल जिला है जहां 80 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। जिला के विकास कार्य को गति देनी है, यहां के जिलावासियों के उत्थान और उन्नति के लिए कार्य करना…
रांची। रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धूप बस्ती में रहने वाले रवि लोहरा नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। तीनों की हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार रवि लोहरा ने सबसे पहले अपनी 29 वर्षीय पत्नी रेणु देवी को मारा, उसके बाद चार साल और पांच साल के दो बच्चों को भी मार डाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि रवि लोहरा अपने ससुराल में ही रहा करता था। मंगलवार अहले सुबह मामूली से विवाद में रवि लोहरा ने मसाला कूटने वाले सिलबट्टा से अपनी पत्नी और दो…
रांची। झारखंड के अधिकांश जिलों में हो रही प्री मॉनसून की बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बारिश होने से रांची सहित सभी जिलों में अधिकतम औसत तापमान कम हो गया है। रांची में मंगलवार को औसत तापमान 5.1 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ढ़क गर्म रहनेवाले डालटेनगंज में भी 5.3, जमशेदपुर में 3.6,, बोकारो में 6.2 तथा चाईबासा में औसत तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। इधर, मौसम विभाग ने 30 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। पिछले 24 घण्टों के दौरान…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे सह विधायक तेजप्रताप यादव के नए रिलेशनशीप के खुलासे के बाद उनकी पहली पत्नी एश्वर्या राय ने प्रतिक्रिया दी है। एश्वर्या ने सोमवार को कहा कि लालू परिवार ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी, वह इस मामले को अदालत में लेकर जाएंगी। एश्वर्या ने कहा है कि वह इस मामले को कोर्ट में ले जाएंगी। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। जब उन्हें पता था कि उनका बेटा 12 साल से रिलेशन में है, तो उसकी शादी क्यों कराई? क्या ये लालू…
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार आगामी 29 मई को बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री 29 मई को पटना पहुंचेंगे और 30 मई को रोहतास जिले में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर बिहार पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने पटना में पुलिस अधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई है। बिहार पुलिस मुख्यालय में डीजीपी की अध्यक्षता में चल रही अहम बैठक में पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौजूद हैं। बैठक में प्रधानमंत्री के बिहार दौरे…
-गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य इस वर्ष 2425 रुपये प्रति क्विंटल -पूरे राज्य में खरीद की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2025 से है जारी पटना। बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार की ओर से गेहूं की खरीद 15 जून तक की जायेगी। यह खरीद प्रक्रिया 1 अप्रैल 2025 से शुरू हुयी थी, जो 15 जून 2025 तक जारी रहेगी। यहां प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) या प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडलों के माध्यम से बिहार सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद कर रही है। गेहूं बेचने वाले किसानों को 48 घंटों के भीतर भुगतान भी दिया…
अररिया। भारत में कोरोना फिर से अपने पैर पसार रहा है।भारत के कई राज्यों समेत झारखंड और बिहार में कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज को लेकर अररिया स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल सदर अस्पताल में दस बेड का कोविड वार्ड तैयार किया है। कोरोना के नए वैरियंट के सिम्पटम के आधार पर अररिया स्वास्थ्य विभाग ने इससे लड़ने के लिए दवाईयों को स्टॉक करना भी शुरू कर दिया है। सदर अस्पताल के प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि अररिया स्वास्थ्य विभाग कोरोना के बढ़ते संक्रमण…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। पार्टी के हरमू स्थित कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भाजपा की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर सवाल उठाया। सुप्रियो ने कहा कि भाजपा के नेता हर उस राज्य में जा रहे हैं, जहां चुनाव होने वाले हैं, लेकिन वे मणिपुर और पहलगाम नहीं जायेंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई नीति आयोग की बैठक में देशभर के मुख्यमंत्री शामिल हुए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने…
