जॉर्ज टाउन (गुयाना)। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में भारतीय संसदीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली से मुलाकात की है। इन दिनों अलग-अलग भारतीय नेताओं के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कई देशों की यात्रा पर है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया भर के नेताओं को पहलगाम पर हुए पाकिस्तान पोषित आतंकी हमले और उसके जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर की जानकरी दे रहा है। साथ ही वैश्विक नेताओं को आतंकवाद के खात्मे के लिए भारत की प्रतिबद्धता से अवगत कराया जा रहा है। अब तक हुई मुलाकातों में वैश्विक नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई…
Author: shivam kumar
ब्राउनश्वेग (जर्मनी)। करीब एक दशक पहले शुरू हुए ‘डीजलगेट’ उत्सर्जन घोटाले में वोल्क्सवैगन के चार पूर्व वरिष्ठ प्रबंधकों को धोखाधड़ी का दोषी पाया गया है। जर्मनी के ब्राउनश्वेग शहर की अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए दो अभियुक्तों को जेल की सजा, जबकि दो को निलंबित सजा (सस्पेंडेड सेंटेंस) सुनाई। अदालत ने जिन चार लोगों को दोषी पाया है, उनमें हाइन्ज-याकब न्यूसर, जो वोल्क्सवैगन में विकास प्रमुख थे, को 01 वर्ष 03 महीने की निलंबित सजा सुनाई गई। हैनो जे, जो कंपनी में ड्राइव इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख थे, को 02 वर्ष 07 महीने की जेल की सजा दी गई। जेंस…
न्यूयॉर्क। कांग्रेशनल ब्लैक कॉकस के संस्थापक सदस्यों में शुमार और अमेरिकी कांग्रेस की ताकतवर हाउस वेज एंड मीन्स कमेटी के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी अध्यक्ष चार्ल्स रैंगल का सोमवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। उनके निधन की पुष्टि सिटी कॉलेज ऑफ न्यूयॉर्क द्वारा जारी एक बयान में की गई। चार्ल्स रैंगल का राजनीतिक जीवन अद्वितीय रहा। वह कोरियन युद्ध के अनुभवी सैनिक थे, और उन्होंने 1970 में प्रसिद्ध हार्लेम नेता एडम क्लेटन पॉवेल को हराकर अमेरिकी कांग्रेस में प्रवेश किया। इसके बाद रैंगल ने लगातार 45 वर्षों तक न्यूयॉर्क के लोगों की सेवा की और 2016 में सार्वजनिक…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 450 रुपये से लेकर 490 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। भाव में तेजी आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 98,130 रुपये से लेकर 98,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,950 रुपये से लेकर 90,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं होने का कारण ये चमकीली धातु दिल्ली…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण पहले 15 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक बड़ी गिरावट का शिकार हो गए। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल में मामूली सुधार होता हुआ नजर आया। सुबह 10 बजे तक का पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.01 प्रतिशत और…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। सोमवार को मेमोरियल डे की छुट्टी होने की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान कोई कारोबार नहीं हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज अभी तक के कारोबार में 0.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। वहीं एशियाई बाजारों में आज बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का माहौल बना रहा। सीएसी इंडेक्स 93.73 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की…
भागलपुर। भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा को मंगलवार को न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। चुनाव के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और ईवीएम से छेड़-छाड़ के मामले में न्यायालय ने उन्हें बरी कर दिया है। मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान का है, जब इशाकचक थाना क्षेत्र में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान विधायक अजीत शर्मा और उनके समर्थकों पर सरकारी काम में बाधा डालने और चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप का आरोप लगा था। दंडाधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई भागलपुर के एडीजे-3 दीपक कुमार की अदालत में चल…
विशेष बड़े बेटे तेज प्रताप को नैतिकता के आधार पर बेदखल करना बहुतों को पच नहीं रहा राजद सुप्रीमो को अब नैतिकता की याद आ रही, पहले तो कभी नहीं आयी, जब बिहार की रूह कांप जाती थी तेज प्रताप को तो बेदखल कर दिया, ऐश्वर्या के घावों का प्रायश्चित कब करेंगे राजनीति भी अजीब खेल है, किसी खास अपने के लिए अपनों की ही बलि देना पुरानी प्रथा है वैसे बिहार में चुनाव है, भाजपा के पास ‘ब्रह्मोस’ है, तो लालू के पास नैतिकता वाली ‘मिसाइल’ तो नहीं नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश…
पटना। बिहार में मधुबनी जिले के जयनगर स्थित भारत-नेपाल सीमा के कमला बीओपी क्षेत्र में सोमावार देर रात करीब 15 से 20 की संख्या में ड्रोन देखे गए हैं। ड्रोन देखे जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल सीमा के कमला निगरानी और सुरक्षा बिंदु (बीओपी) इलाके में सोमवार रात करीब 15 से 20 की संख्या में ड्रोन देखे गए हैं। ड्रोन उत्तर से पूर्व की तरफ भारतीय क्षेत्र से आकर तुरंत पश्चिम से उत्तर नेपाल की ओर वापस चले गए। ड्रोन देखे जाने की सूचना मिलने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।…
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अराजकीय संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक – शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन मद में 2.19 अरब रुपये (दो अरब, उन्नीस करोड़, उनहत्तर लाख रुपये) की राशि सहायक अनुदान स्वरूप स्वीकृत की गई है। इस राशि में से तत्काल 72.49 करोड़ (बहत्तर करोड़ उनचास लाख सतहत्तर हजार रुपये) जारी कर दिये गए हैं। सम्राट चौधरी वे बताया कि यह राशि सीधे शिक्षकों – कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भुगतान केवल विधिवत रूप से स्वीकृत पदों पर कार्यरत कर्मियों को ही किया…
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को जैक सभागार में मैट्रिक परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने जारी किया। इस साल परीक्षा में कुल 91.7 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। राज्य के छात्र- छात्रा अपना रिजल्ट जैक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट जैक डॉट झारखंड डॉट जीओवी डॉट आईएन पर या डिजिलॉकर पर रिजल्ट देख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार 4.33 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। पांच जिलों का परीक्षा परिणाम सबसे बेहतर जैक बोर्ड के 10वीं परीक्षा परिणाम में झारखंड के पांच जिलों ने बाजी मारी है। प्रदेश…
