Author: shivam kumar

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी 27 मई को राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में अवैध घुसपैठ और गंभीर आपराधिक घटनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में होगी। इसमें मुख्यमंत्री के साथ राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) भी मौजूद रहेंगे। जोनल पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) , जिलों के उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल होंगे।

Read More

रांची। झारखंड में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। इसके तहत कई जिलों के उपायुक्त बदले गए हैं। कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा को बोकारो के जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बनाया गया है। वहीं बागवानी निदेशक फैज अक अहमद मुमताज को जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त रामगढ़ बनाया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग के निदेशक आदित्य रंजन को धनबाद का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बनाया गया है। वहीं उच्च शिक्षा निदेशक रामनिवास यादव को जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त गिरिडीह की जिम्मेदारी दी गई है। कंचन सिंह…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को सरना धर्म कोड की मांग को लेकर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना दिया गया। रांची में धरना राजभवन के समक्ष दिया गया। धरने में राज्य के विभिन्न जिलों से काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता आदिवासी के पारंपरिक वेशभूषा में कांग्रेस भवन से जुलूस की शक्ल में राजभवन, पहुंचे। मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी के राजू, सह प्रभारी डॉ सिरिवेल्ला प्रसाद और प्रणव झा उपस्थित थे। धरने को संबोधित करते हुए झारखंड प्रभारी के राजू ने कहा कि सरना धर्मकोड आदिवासियों की मौलिक हक…

Read More

विशेष पार्टी ने लगातार दूसरी चुनावी हार के बाद बदली रणनीति बड़े नेताओं को ग्रामीण इलाकों का दौरा करने का निर्देश संगठन को गांव की राजनीति में सक्रिय बनाने की रणनीति नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में लगातार दूसरी चुनावी पराजय के बाद भाजपा अब एक बार फिर सक्रिय हो रही है। नवंबर, 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के करीब छह महीने बाद अब भाजपा ने झारखंड के लिए अपनी रणनीति में बड़े बदलाव के संकेत दिये हैं। इसके तहत पार्टी अब गांवों पर विशेष ध्यान देगी। गांवों के साथ उन विधानसभा…

Read More

वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे। प्रधानमंत्री का सुबह वडोदरा एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक एक किलोमीटर का भव्य रोड शो किया। इस रोड शो को सिंदूर सम्मान यात्रा नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार अपने गृह राज्य पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार सुबह वडोदरा हवाईअड्डे पहुंचे। इसके बाद उन्होंने एयरफोर्स गेट तक एक किलोमीटर का रोड शो किया। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। हाथ में तिरंगा लिए लोग सड़क के दोनों ओर…

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के रांची में पंडरा स्थित आवास पहुंचे, जहां मंत्री के परिवारजनों, शहर के गणमान्य नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा दोनों विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सम्मान में रविवार को रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया। इसमें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री…

Read More

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थानाक्षेत्र के दौना और करमखाड़ गांव के बीच पुलिस और भाकपा माओवादी के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली मनीष यादव को मार गिराया। इस दौरान 10 लाख रुपये के इनामी नक्सली कुंदन खरवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मुठभेड़ रविवार रात से आज सुबह तक चली। अब सर्च अभियान चल रहा है। डीआईजी (पलामू) वाईएस रमेश ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस समय सर्च अभियान शुरू किया गया है। माओवादी नक्सली मनीष यादव अपने साथियों के साथ…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित पटमदा थाना क्षेत्र के बामनी चौक पर रविवार रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक पदन मांझी (37) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बबलू हेंब्रम घायल है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बाइक से बामनी स्थित एक होटल से अपने घर लौट रहे थे, तभी टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर तेज गति से आ रही कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक करीब 20 फीट दूर…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ शहर में एक चोर पिछले 14 वर्षों से फरार था। शहर के न्यू बगीचा निवासी पंचम सोनी, पिता जागेश्वर सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजा है। रामगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पंचम सोनी के खिलाफ वर्ष 2011 में वारंट जारी हुआ था। तब से पुलिस से छुप कर रह रहा था। जैसे ही उन्हें खबर मिली कि वह रामगढ़ शहर में अपने घर में छुप कर रह रहा है, तत्काल छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार किया गया। पंचम सोनी पेशेवर चोर है और उस पर कई मामले पहले भी…

Read More

रांची। आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो अमेरिका के न्यू जर्सी में बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका (बिजाना) के स्वर्ण जयंती समारोह और ग्लोबल कॉनक्लेव में सोमवार को विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अमेरिका में भारत की सांस्कृतिक विरासत अक्षुण्ण रखने और उसकी खुशबू बिखेरने में प्रवासी बिहारी–झारखंडी भाई महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह देखकर खुशी होती है कि झारखंड के लोगों ने भी अमेरिका में अपनी विशेष पहचान बनाई है। सुदेश ने कहा कि भारत–अमेरिका संबंध को मजबूत बनाने में प्रवासियों की अहम भूमिका है। दोनों देशों के बीच व्यापारिक…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला के गुवा के कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर के प्रांगण सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने निर्जला उपवास रख वट (बरगद) पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की। साथ ही मंदिर के पुजारी ने पूजा कराकर वट सावित्री की कथा सुनाया। ऐसी मान्यता है कि वट पेड़ के नीचे सावित्री, सत्यवान और यमराज की पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है और संतान सुख प्राप्त होता है। मान्यता यह भी है कि इसी दिन…

Read More