रांची। झारखंड में एक बार फिर रविवार से बीज वितरण की शुरुआत हो गई है। कृषि निदेशालय प्रांगण में बीज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किसानों के बीच बीज वितरण का शुभारंभ किया। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने खरीफ फसल के बीज वितरण का लक्ष्य 80 हजार क्विंटल रखा है। ये आंकड़ा पिछले दो वित्तीय वर्ष से दोगुना है। इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों से किए गए वायदे के प्रति सजग है। यही वजह है कि बीज दिवस के दिन से ही राज्य भर में बीज…
Author: shivam kumar
रांची। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला पहली बार झारखंड दौरे पर रविवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बिरसा चौक स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और बिरसा मुंडा संग्रहालय जाकर धरती आबा की स्मृतियों का अवलोकन भी किया। ओम बिरला ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को मैं प्रणाम करता हूं। ये धरती जनजातीय समुदाय की संस्कृति है। बिरसा मुंडा ने जनजातीय समुदाय, जंगल-जमीन, आदिवासी की संस्कृति को बचाने के लिए उन्होंने…
पटना। पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक तेज प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल से निकाल दिया गया। राजद सुप्रीमो और तेज प्रताप के पिता लालू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह एलान किया। उन्होंने तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने लिखा, ‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी…
काठमांडू। नेपाल में राजतंत्र के खात्मे के बाद शनिवार को पहली बार पूर्व राजपरिवार के सदस्योंं ने राजदरबार में प्रवेश किया। पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह अपने परिवार के साथ 19 साल बाद राजदरबार पहुंचे। उन्होंने महल में परिवार के साथ पूर्जा अर्चना भी की। जिस राजमहल में रहकर पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह ने वर्षों तक देश पर शासन किया, उस नारायणहिटी राजदरबार में 19 सालों के बाद अपनी पत्नी कोमल शाह, अपने पोते हृदयेन्द्र शाह और अन्य सदस्यों के साथ प्रवेश किया। उन्होंने अपने परिवार के साथ राजदरबार के भीतर बने चतुर्व्युह नारायण मंदिर में जाकर विधिवत पूजा की। इस…
पूर्वी चंपारण। जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र मे कार व ट्रक की टक्कर में कार सवार दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी।जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल है। घटना शनिवार की देर रात स्टेट हाइवे 74 केसरिया-खजुरिया मार्ग पर जलवा टोला के समीप हुई। इस भयानक सड़क हादसे में मरने वालो की पहचान मूलत: तुरकौलिया थाना क्षेत्र के पशुरामपुर निवासी और वर्तमान में मोतिहारी शहर के बलुआ टाल में रह रहे जन प्रगति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार और केसरिया विधानसभा क्षेत्र से उनकी पार्टी की भावी उम्मीदवार ज्ञान्ती देवी के रूप में हुई है।…
खूंटी। जिला खनन पदाधिकारी रामनरेश सिंह और खान निरीक्षक और पुलिस टीम ने शनिवार की रात अवैध बालू लदे हाइवा को जमकर खदेड़ा। डर कर हाइवा चालक बालू लदे हाइवा को नगड़ी थाना क्षेत्र के एक जंगल में खड़ाकर फरार हो गया। हाइवा को जब्त कर नगड़ी थाने को सुपुर्द कर दिया गया है। इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि शनिवार कों देर रात डीएमओ, खान निरीक्षक एवं पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध औचक जांच अभियान कर्रा-रांची रोड में चलाया गया। इसी क्रम में कर्रा की और से हाइवा (जेएच…
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी। 19 जून को 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ा जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, चार राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान 19 जून को होगा। जबकि वोटों की गिनती 23 जून को होगी। गुजरात के कड़ी और विसावदर, बंगाल के कलीगंज, पंजाब के लुधियाना वेस्ट और केरल के नीलांबुर सीट पर ये उपचुनाव होगा। चुनाव आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार लुधियाना पश्चिम में मतदान 19 जून 2025 को कराया जाएगा।…
भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है तो कहीं भीषण गर्मी का कहर है। मौसम विभाग का कहना है कि नौतपा में इस बार आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा। अगले 4 दिन यानी 28 मई तक प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज रविवार को भी इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत 40 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है। आंधी की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में दो…
विशेष 33 देशों के सामने ‘आतंकिस्तान’ को बेनकाब करेगा भारतीय प्रतिनिधि मंडल इसके बाद पाकिस्तान को एफएटीएफ की ‘ग्रे लिस्ट’ में शामिल कराया जायेगा भारत के इन कूटनीतिक अभियानों से वैश्विक स्तर पर घिर गया है पाकिस्तान नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। पहलगाम में बर्बर नरसंहार के बाद पाकिस्तान के खिलाफ आर्थिक और सैन्य स्ट्राइक कर भारत ने ‘आतंकिस्तान’ की कमर पहले ही तोड़ दी है, लेकिन अभी उसकी दुर्गति बाकी है। इसलिए भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ की है, जिसके पहले ही प्रहार से पाकिस्तान बिलबिलाने लगा है। भारत सरकार…
इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अभियान तेज कर दिया है। अलग-अलग स्थानों से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य में उगाही से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए खुफिया सूचनाओं के आधार पर व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग ऑपरेशन और कॉर्डन एंड सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के दौरान सुरक्षाबलों को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि काकचिंग जिले की तेज़पुर क्रॉसिंग (आईवीआर रोड) के पास अंगांगचिंग इको पार्क के नजदीक से प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपितों की…
रांची। राज्य भर में प्री मानसून की बारिश से लोगों को झुलसती गर्मी से राहत मिली है। बारिश का मौसम आते ही अब लोगों को गर्मी की चिंता खत्म हुई। मौसम विभाग ने 30 मई तक राज्य के अलग- अलग इलाकों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर में मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। इससे मौसम सुहावना रहा। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची में 11 मिमी…
