नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारत मंडपम में नीति आयोग की दसवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में कहा कि हमें विकास की गति बढ़ानी होगी। केंद्र और सभी राज्य यदि एक साथ मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। गवर्निंग काउंसिल की इस वर्ष की थीम विकसित भारत के लिए विकसित राज्य@2047 का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत हर भारतीय का लक्ष्य है। जब हर राज्य विकसित होगा तो भारत भी विकसित होगा। यह 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षा है। राज्यों को वैश्विक मानकों के अनुरूप…
Author: shivam kumar
पुंछ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा सीमा पार से की गई गोलाबारी के पीड़ितों से मुलाकात की और इस नुकसान को एक बड़ी त्रासदी बताया। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर उनकी इस दुर्दशा को उजागर करने का संकल्प लिया। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने पुंछ शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत की, जिसमें वह परिवार भी शामिल थे, जिन्होंने 7 मई से 10 मई के बीच गोलाबारी में अपने सदस्यों को खो दिया। राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि…
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता यहां के भारत मंडपम में आयोजित नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। सभी संबंधित राज्यों ने यमुना के मुद्दे पर सहयोग करने की बात कही है। मुख्यमंत्री गुप्ता ने शनिवार को बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि दिल्ली में नए पर्यटक स्थलों को विकसित करने पर भी बात हुई। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने इन बैठकों में शामिल न होकर दिल्ली का बहुत नुकसान किया। मुख्यमंत्री…
– एआईआईओ के चीफ इमाम ने की ऑपरेशन सिंदूर की सराहना, बोले- यह देश के लिए गर्व की बात ग्वालियर। ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन (एआईआईओ) के चीफ इमाम डॉ उमर अहमद इलियासी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ फतवा जारी करते हुए कहा है कि आतंकवादियों को जनाजा की नमाज नहीं पढ़ाई जाएगी और न ही उन्हें भारत की धरती पर दफनाया जाएगा। एआईआईओ के चीफ इमाम डॉ इलियासी शनिवार को ग्वालियर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि…
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जेपीएससी के द्वारा मुख्य परीक्षा के निकाले गये परिणाम पर प्रश्न खड़ा किया। कहा कि आयोग लिखता है कि आयोग का उद्देश्य निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को बढ़ावा देना है। भारत का संविधान का आर्टिकल 15 एवं 16 एससी, एसटी, ओबीसी वर्गों को आरक्षण की सुविधा प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त इडब्ल्यूएस एवं अन्य श्रेणियां में भी आरक्षण का प्रावधान है। परंतु जेपीएससी ने बिल्कुल सपाट तरीके से किसी लॉटरी के परिणाम की तरह परीक्षा का रिजल्ट निकाल दिया…
रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि रांची जिले के सिल्ली में जल संकट की स्थिति बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है। केंद्र सरकार ने झारखंड में हर घर तक जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को हजारों करोड़ रुपये प्रदान किये। लेकिन इस राशि का बड़ा हिस्सा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। जबकि भ्रष्टाचारियों की आत्मा काले धन से तृप्त हो रही है। डीसी रांची मामले का संज्ञान लेकर सिल्ली प्रखंड सहित पूरे जिले में जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें। केंद्र सरकार और सुरक्षाबलों की सर्जिकल रणनीति का…
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एक निजी अस्पताल पहुंचकर मुठभेड़ में घायल हुए झारखंड पुलिस के जवान अवध सिंह का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री संजय सेठ ने इस मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा कि वह ईश्वर से अवध सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। जेजेएमपी से मुठभेड़ में अवध सिंह घायल हो गये थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए लातेहार से रांची लाया गया, जहां उनका इलाज एक…
रांची। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि रांची में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का नागरिक अभिनंदन 25 मई को डंगराटोली स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में होगा। कार्यक्रम शाम पांच बजे प्रारंभ होगा। यह जानकारी रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी। श्री सेठ ने कहा कि हम लोगों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है झारखंड की राजधानी रांची में प्रथम बार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आगमन हो रहा है। रांची की सभी सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं द्वारा अभिनंदन और स्वागत किया जायेगा। जैसा कि ज्ञात है यह आयोजन राजस्थान…
कानपुर। असम के कैबिनेट मंत्री रंजीत कुमार दास ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के कारोबारी शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने असम सरकार की ओर से शुभम की पत्नी व परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक भी सौंपा। असम सरकार के कैबिनेट मंत्री शनिवार को कानपुर के श्याम नगर में स्थित दिवंगत कारोबारी शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे। उन्होंने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कीं। साथ ही शुभम की पत्नी ऐशान्या और परिवार के प्रति असम के लोगों की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त कीं। इस…
पश्चिम सिंहभूम। भाजपा के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें 26 जून 2025 को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का निर्देश दिया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को झारखंड के चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने 2018 के एक बयान को लेकर जारी मानहानि मामले में 26 जून 2025 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करते हुए स्पष्ट किया है…
पूर्वी सिंहभूम। झारखंड सरकार ने हाल ही में पारित 2025 की नई शराब नीति में स्वीकार किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में वर्ष 2018 में बनाई गई शराब बिक्री नियमावली ही राज्य हित और जनहित में सबसे उपयुक्त रही है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एग्रिको आवासीय कार्यालय, जमशेदपुर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने एक बार फिर यह स्वीकार किया है कि उनकी सरकार की नीतियां, विशेषकर शराब बिक्री को लेकर बनाई गई 2018 की नियमावली, वर्तमान सरकार की नीतियों की तुलना में कहीं अधिक प्रभावी, पारदर्शी और…
