रांची। रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा सह संकल्प सभा आरयू के मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर में वित्त पदाधिकारी डॉ दिलीप प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। इस अवसर पर आरयू के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम की चर्चा दुनिया भर में होती है और सेना साहस का लोहा सभी मानते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की ओर से चलाए गए आपरेशन सिंदूर की अपार सफलता पर पूरा देश गौरवान्वित है । लगे…
Author: shivam kumar
पलामू। पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत पूर्वी पंचायत के बाजार क्षेत्र में वर्षों से जारी अतिक्रमण की समस्या को लेकर प्रशासन ने गत 10 मई को कार्रवाई की शुरुआत की थी। जवाहर पथ मुहल्ले से आरंभ हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर पहले दिन कुछ उम्मीदें जगी थीं, परंतु कार्रवाई अधूरी छोड़ दिए जाने से लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा असंतोष उत्पन्न हो गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल ने पहले चरण में दो स्थानों पर मकानों के सामने बने अवैध चबूतरे को हटाया, परंतु चिन्हित किए गए 19 में से अधिकांश बड़े अतिक्रमणकारियों पर अब…
अब पिटबुल, रॉटविलर और डोगो अर्जेंटीनो पर पूर्ण प्रतिबंध रांची। झारखंड में राज्य सरकार ने पालतू कुत्तों को लेकर नये दिशा-निर्देश जारी किये हैं। जिसके तहत अब पिटबुल, रॉटविलर और डोगो अर्जेंटीनो जैसी खतरनाक मानी जाने वाली नस्लों के कुत्तों के पालन, खरीद-बिक्री और प्रजनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति इन नस्लों के कुत्तों को पालना चाहता है, तो उसे पहले संबंधित प्राधिकरण से अनुमति प्राप्त करनी होगी। इसके बिना इन नस्लों को पालना या उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर घुमाना दंडनीय अपराध माना जायेगा। गाइडलाइन…
जम्मू। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले पहुंचे हैं। वह यहां पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित पीड़ितों से मिलेंगे। गोलीबारी में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई और कई परिवार प्रभावित हुए हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का केंद्र शासित प्रदेश का यह दूसरा दौरा है। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे। राहुल गांधी ने 25 अप्रैल को आतंकी हमले में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए श्रीनगर का…
लातेहार। लातेहार-लोहरदगा जिले की सीमा पर स्थित इचाबार जंगल में पुलिस और जेजेएमपी (झारखंड जन्म मुक्ति परिषद) नक्सलियों के बीच शनिवार की सुबह जमकर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जेजेएमपी का सुप्रीमो पप्पू लोहरा और प्रभात लोहरा की मौत हो गई है जबकि एक अन्य नक्सली घायल है। मुठभेड़ में पुलिस के एक जवान को भी गोली लगी है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। पप्पू लोहरा 10 लाख रुपये का इनामी था जबकि प्रभात पर पांच लाख रुपये इनाम था। घटना की पुष्टि पलामू डीआईजी वाई एस रमेश ने की है। बताया जाता है…
कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल के समीप शनिवार की सुबह तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। घटना के बाद रांची-पटना मुख्य मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। उक्त टैंकर पश्चिम बंगाल से रिफाइन लोड कर बिहार की ओर जा रहा था। इसी बीच कोडरमा घाटी में टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें लोड रिफाइन तेल सड़कों पर बहने लगा। घटना के बाद आसपास के लोग वहां इकठ्ठा हो गए। जैसे ही उनलोगों की नजर टैंकर से बहते हुए तेल पर पड़ी वे लोग…
सरायकेला। जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की फंदे से लटका शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।मृतक कृष्ण कुमार टाटा स्टील गम्हरिया में सीनियर ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बीते गुरुवार की शाम तक पूरे परिवार को देखा गया था। उसके बाद कोई भी परिवार के अन्य सदस्यों को रात में नहीं देखा। दिनभर उनका घर बन्द पाया गया। शुक्रवार की देर रात घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दी। सूचना…
पांचवीं पुण्यतिथि पर विशेष कोयला श्रमिकों के चहेते नेता के रूप में उनका योगदान बेमिसाल है आज भी कोयला उद्योग में राजेंद्र बाबू को शिद्दत से याद किया जाता है सबकी सुनते थे, इसलिए शून्य से चलकर पहुंचे थे शिखर तक मजदूर राजनीति में शिखर पर पहुंचने के बावजूद उनका कोई दुश्मन नहीं था राकेश सिंह कोयला उद्योग को झारखंड ने एक ऐसा रत्न सौंपा था, जिसने ताउम्र मजदूरों के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया था। देश की श्रमिक राजनीति में ऐसे कम ही लोग हैं, जिन्हें आज भी पूरे शिद्दत से याद किया जाता है। इस शख्सियत का…
-इस बार सबूत नहीं मांग रहे कांग्रेस के युवराज, वैसे सेना ने सबूतों का भंडार पहले ही लगा दिया है -बार-बार पाकिस्तान परस्त सवाल क्यों पूछते हैं राहुल, पाकिस्तानी मीडिया के आंखों के तारे बने हुए हैं -राहुल को भारत की उपलब्धियों का नहीं, उन्हें चाहिए देश को हुए नुकसान का हिसाब -विदेश मंत्री को घेरने के चक्कर में खुद ही सवालों में घिर गये हैं नेता प्रतिपक्ष नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। पहलगाम हमले के जवाब में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर से विवादों…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को लिखा कि झारखंड सरकार ने गरीबों को 10 रुपये में धोती-साड़ी देने की योजना बनायी थी, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार इसे गरीबों तक पहुंचाने के बजाय दलालों के माध्यम से खुले बाजार में बेच रही है। बाबूलाल ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन ने इस योजना को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया और जनता को भ्रमित किया, लेकिन असलियत में सरकारी बजट…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दो मेजर जनरल ने मुलाकात की। मेजर जनरल अरुण राजेश मोगे (विशिष्ट सेवा मेडल) ईस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर- सह- डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता कमिटी के वाइस चेयरमैन और मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर ( विशिष्ट सेवा मेडल) जीओसी -23 इन्फैंट्री डिवीजन ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मेजर जनरल ने मुख्यमंत्री को जमशेदपुर में जुलाई में आयोजित होने वाले डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
