रामगढ़। धनबाद रेल मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रामगढ़ जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत मंडल के विभिन्न खण्डों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, चन्द्रपुरा, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी गहन टिकट चेकिंग किया गया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मो इकबाल ने शुक्रवार को बताया कि यह मेगा टिकट चेकिंग अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन- रात चलाया गया। इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 1021 यात्रियों को पकड़ा गया। इसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के…
Author: shivam kumar
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने 11 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 32 वर्षीय जेनसेन ने 35 वनडे और 53 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। हेले जेनसेन चार टी20 वर्ल्ड कप टीमों का हिस्सा रही हैं, जिनमें 2020 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टूर्नामेंट में वह न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। इसके अलावा वह 2022 में न्यूजीलैंड में आयोजित वनडे वर्ल्ड कप में भी खेली थीं। उन्होंने 2022 के कॉमनवेल्थ…
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 (पुरुष एवं महिला वर्ग) के पहले संस्करण की तारीख और वेन्यू की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट की मेज़बानी तमिलनाडु हॉकी यूनिट करेगी और मुकाबले चेन्नई में 18 जून से 27 जून 2025 तक खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट भारतीय हॉकी में एक नई शुरुआत है, जो अनुभवी और पूर्व खिलाड़ियों के लिए एक समर्पित मंच प्रदान करता है। पुरुषों और महिलाओं, दोनों वर्गों में खेले जाने वाले इस आयोजन के ज़रिए यह दिखाया जाएगा कि उम्र चाहे जो भी हो, खेल के प्रति जुनून और…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां के भारत मंडपम में ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट 2025’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्वोत्तर को देश के विकास का इंजन बताया और कहा कि यह क्षेत्र विकास की आपार संभावनाओं से भरा पड़ा है। प्रधानमंत्री ने देश और दुनिया के निवेशकों से आग्रह किया कि वे पूर्वोत्तर के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में विकसित भारत का रास्ता पूर्वोत्तर से होकर जाएगा। दो दिवसीय (23-24 मई) राइजिंग नॉर्थ ईस्ट निवेश सम्मेल का उद्देश्य पूर्वोत्तर को अवसरों की भूमि के रूप में प्रस्तुत…
कोलकाता, 23 मई (हि.स.) । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की वैश्विक कूटनीतिक मुहिम का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह दुनिया भर में पाकिस्तान के आतंकवाद की पोल खोलने के लिए गए विभिन्न दलों के प्रतिनिधिमंडल की वापसी के बाद संसद का विशेष सत्र बुलाए। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए जरूरी है ताकि देश की जनता को हालिया संघर्ष और उससे जुड़े घटनाक्रमों की पूरी जानकारी दी जा सके। ममता बनर्जी ने एक ट्वीट में लिखा, “मैं खुश हूं कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की वैश्विक मुहिम के तहत सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल…
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के गोटेर मुठभेड़ में मारे गए 27 नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। इन पर 12 करोड़ 33 लाख रुपये का इनाम था। संगठन के महासचिव और शीर्ष नक्सली लीडर नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू पर 10 करोड़ रुपये का इनाम था। अकेले छत्तीसगढ़ सरकार ने उस पर एक करोड़ का इनाम घोषित किया था। मारे गए नक्सलियों में से दो आंध्र प्रदेश और तीन तेलंगाना के थे, बाकी सभी बस्तर संभाग के सात जिलाें में से थे। 25 लाख का इनामी जंगू नवीन उर्फ मधु भी…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने शुक्रवार को जेपी इंफ्राटेक, जेपी एसोसिएट्स और अन्य के खिलाफ कई ठिकानों पर छापेमारी की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई 12 हजार करोड़ रुपये के निवेश धोखाधड़ी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इडी ने जेपी इंफ्राटेक, जेपी एसोसिएट्स और कुछ अन्य के खिलाफ 12 हजार करोड़ रुपये के निवेश धोखाधड़ी मामले में धनशोधन जांच के तहत 15 ठिकानों पर तलाशी ली है। दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत इडी छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी जेपी इंफ्राटेक,…
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिले में अवैध प्रवासियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में 831 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की। इनमें से 121 भारत में अवैध रूप से रहते हुए पाए गए। सभी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और इन्हें विदेशी पंजीकरण कार्यालय ( एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया। बाहरी उत्तरी जिले के डीसीपी निधिन वल्सन ने बताया कि बांग्लादेशियों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। दौरान नरेला औद्योगिक क्षेत्र समेत कई इलाकों में अभियान चलाकर दस्तावेजों की…
कोलकाता। भारत में पोलियो उन्मूलन और खसरा निगरानी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोलकाता में जन्मे अमेरिका-आधारित चिकित्सक डॉ. आनंद बंधोपाध्याय को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित आईवीआई–एसके बायोसाइंस पार्क महनहून पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गेट्स फाउंडेशन से जुड़े 45 वर्षीय डॉ. बंधोपाध्याय को यह पुरस्कार बेल्जियम की यूनिवर्सिटी ऑफ एंटवर्प के प्रोफेसर पिएरे वान डैम के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। दोनों वैज्ञानिकों को यह सम्मान विशेष रूप से नवीन मौखिक पोलियो वैक्सीन के विकास और उसके प्रभावशाली प्रयोग के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार इंटरनेशनल वैक्सीन इंस्टीट्यूट (आईवीआई) द्वारा दिया गया, जो विश्व…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने देश में वैश्विक उच्च शिक्षा के ऐतिहासिक विकास के दरवाजे खोल दिए हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अमेरिका के इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (इलिनोइस टेक) को देश में अपना परिसर स्थापित करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। नई शिक्षा नीति के बाद भारत में अपना परिसर स्थापित करने वाला इलिनोइस टेक पहला संस्थान होगा। यह अमेरिकी संस्थान विद्यार्थियों को कंप्यूटर विज्ञान, इंजीनियरिंग और व्यवसाय जैसे उच्च-मांग वाले क्षेत्रों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की सुविधा प्रदान करेगा। गल्फ न्यूज ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर के देशों के युवाओं का अब उच्च शिक्षा के लिए हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ने का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। कुछ समय से चल रहे टकराव के बाद आखिरकार ट्रंप प्रशासन ने गुरुवार को हार्वर्ड विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय छात्रों को दाखिला देने की पात्रता को रद्द कर दिया। इससे अमेरिका का सबसे पुराना यह शिक्षण संस्थान सकते में है। सीएनएन चैनल की खबर के अनुसार, हार्वर्ड विश्वविद्यालय को ट्रंप प्रशासन की नीतिगत मांगों के आगे झुकने से इनकार करने की कड़ी सजा मिली है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने बयान में कहा, “हार्वर्ड अब…
