पूर्वी सिंहभूम। कोल्हान विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रक्रिया में हो रही लगातार देरी और शैक्षणिक सत्र नियमित करने की मांग को लेकर बुधवार को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र साकची से जुलूस की शक्ल में हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान छात्र नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल सह कुलाधिपति, कुलपति, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष (डीएसडब्ल्यू) तथा परीक्षा नियंत्रक को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में वर्ष 2022-2026 सत्र के स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों की ओर से शैक्षणिक…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (पीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाभियान के तहत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। सत्याग्रह धरना का 12वां दिन और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का चौथा दिन होने के बावजूद आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अडिग रहे। आंदोलन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के माध्यम से करीब आधे घंटे तक देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आंदोलन की वर्तमान स्थिति, महतो के स्वास्थ्य और आंदोलनकारियों के हालात की जानकारी ली। वांगचुक ने अपने विचार…
पलामू। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह उसके पैतृक गांव पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मरहा पथरा गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। एक दिन के पैरोल पर चाईबासा जेल से बाहर आई पत्नी रिया सिन्हा और परिजनों की मौजूदगी में सुजीत सिन्हा के 12 वर्षीय पुत्र अक्षत कुमार ने धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अपने पिता को मुखाग्नि दी। गांव के कररबार नदी तट अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इससे पहले मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुजीत सिन्हा की पत्नी…
चेन्नई। तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्रि कड़गम (टीवीके) की ओर से पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद की गई। टीवीके की तंजावुर केंद्रीय जिला महिला विंग की संयोजक एस. बैरवी ने तंजावुर पूर्व पुलिस थाने में उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पार्टी ने राष्ट्रीय महिला आयोग से भी मामले में हस्तक्षेप करते हुए कड़ी कार्रवाई…
रामगढ़। रामगढ़ के पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) परियोजना परिसर में कार्य के दौरान एक संविदा कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद प्लांट के अंदर कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार साहू के रूप में हुई है, जो बीएचईएल के अंतर्गत कार्य कर रही एजेंसी मेसर्स एसके सामंता के कर्मचारी थे। यह दुर्घटना प्लांट के सामग्री यार्ड क्षेत्र में घटी। जानकारी के अनुसार, काम करने के दौरान मुकेश प्रसाद साहू को अचानक चक्कर आ गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पास ही स्थित नाले में जा गिरे, जिसके कारण उन्हें…
पूर्वी सिंहभूम। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड में घायल आफताब आलम की मंगलवार तड़के कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही बर्मामाइंस इलाके में लोगों का आक्रोश भड़क उठा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और थाना के बाहर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने टायर जलाकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। बताया…
रांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित निजाम नगर में सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर सड़क किनारे खड़ी 6 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने देर रात कई वाहनों को निशाना बनाया। क्षतिग्रस्त वाहनों में हुंडई वरना, टाटा नेक्सॉन, स्कॉर्पियो और सूमो सहित अन्य गाड़ियां शामिल हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित मौके से…
-भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की थी सीट -दतिया में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा जीती पटना/भोपाल/अहमदाबाद। बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के रिजल्ट आ गये हैं। बिहार के बांकीपुर में नितिन नबीन की सीट पर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 19,324 वोटों से जीत गये हैं। प्रशांत को 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले। वह दूसरे स्थान पर रहे। बताते चलें कि बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की पारंपरिक सीट है। वे यहां से लगातार पांच बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के…
-बासुकीनाथ में भी लगा भक्तों का तांता देवघर/बासुकीनाथ। राजकीय श्रावणी मेला की पहली सोमवारी को देवघर बाबाधाम में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। रविवार देर रात से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए कतार में लगने लगे थे। शहर के शिवराम झा चौक से लेकर करीब चार किलोमीटर लंबी कतार लग गयी थी। जहां हजारों श्रद्धालु पूरी रात अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पहली सोमवारी पर 2.5 लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहीं, बासुकीनाथ में भी भक्तों का तांता लगा रहा। जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन लगी। बाबा बैद्यनाथ की हुई विशेष पूजा: पहली सोमवारी पर बाबा…
-एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने एक साथ रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद जिला के ठिकानों पर पहुंची रांची। 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआइडी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने एक साथ रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद जिला के 18 ठिकानों पर ठिकानों पर छापेमारी की। इस संबंध में सीआइडी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जेपीएससी द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के संबंध में दर्ज कांड संख्या 16/2026, के अनुसंधान के क्रम में छापामारी की गयी है। परीक्षा में…
-साहिबगंज से धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट रांची। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच साहिबगंज जेल से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान जामताड़ा के सीमावर्ती इलाके में उसने कथित तौर पर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने गोली चला दी। घटना के बाद एफएसएल की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से सुजीत सिन्हा को साहिबगंज जेल से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था। पुलिस…
