Author: shivam kumar

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम के टेल्को थाना क्षेत्र के हुडको इलाके में स्थित बंद पड़े टाटा मोटर्स क्वार्टर में जन्मदिन मनाने पहुंचे एक युवक और गश्त कर रहे टाइगर मोबाइल जवानों के बीच बुधवार रात तीखा विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना में टाइगर मोबाइल जवान सुजीत कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके साथी जवान चुन्नू राम सोरेन के साथ भी हाथापाई और दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक पार्क निवासी आदित्य करवा को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा कि सरकार संसद में नीट परीक्षा को लेकर छात्र आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष से चर्चा कर इस विषय पर पर्याप्त समय आवंटित करने का अनुरोध किया है। अमित शाह ने पत्र में कहा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में सरकार की ओर से संसद में नीट परीक्षा को लेकर छात्र आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा के लिए सहमति दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के आग्रह…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बुधवार को कहा कि संसद में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन से जुड़े मुद्दे पर चर्चा केवल एक विषय तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित आरोप, छात्रों पर कार्रवाई, पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्याओं सहित सभी संबंधित मुद्दों पर सदन में व्यापक चर्चा की मांग की। संसद भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान खेड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा के लिए सरकार की तैयारियों की बात कही…

Read More

रांची। झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन का मुद्दा अब दिल्ली तक पहुंच गया है। बुधवार को भाजपा सांसदों ने संसद भवन परिसर के मकर द्वार पर प्रदर्शन कर छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई और आंदोलन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड और ओडिशा के सांसदों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान सांसदों ने कहा कि छात्रों के अधिकार और न्याय से जुड़ा मुद्दा अब केवल राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि संसद तक पहुंच…

Read More

रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनकी विशिष्ट, वीरतापूर्ण और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने वालों में तीन आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। गृह विभाग ने पदक के लिए चयनित अधिकारियों और कर्मियों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची के मुताबिक, एक एएसआई को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया जाएगा। वहीं पांच पुलिसकर्मियों को वीरता पदक और तीन आईपीएस अधिकारियों समेत 23 अधिकारियों एवं कर्मियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। इस बार सम्मानित होने वालों में पांच महिला…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम के एमजीएम थाना क्षेत्र में निर्मल चौक और ताता पत्थर के बीच मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में टाटा मोटर्स के ठेका कर्मी 24 वर्षीय राकेश महतो की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार धनिया निवासी राकेश महतो ड्यूटी खत्म कर ग्लैमर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान निर्मल चौक और ताता पत्थर के बीच सामने से आ रही स्प्लेंडर बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। स्प्लेंडर बाइक पर…

Read More

रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 14 अगस्त को राज्य के छह जिलों में बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गुमला और लोहरदगा जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 16 अगस्त तक राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। इसे देखते हुए राज्य के लिए…

Read More

रांची (झारखंड)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) संस्थापक अभिजीत दीपके ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलनरत छात्र नेता और सदर अस्पताल में भर्ती देवेंद्रनाथ महतो से मंगलवार देररात वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बातचीत के दौरान दीपके ने महतो के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी देररात सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से देवेंद्रनाथ महतो की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और उनके बेहतर इलाज एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा मानसून सत्र की कार्यवाही मंगलवार को शुरू होते ही कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने विपक्ष पर राज्य में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रों के उग्र आंदोलन की जिम्मेवार भाजपा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को भाजपा के उकसावे पर ही छात्र विधानसभा तक पहुंच गए। इसके बाद भाजपा के सदस्यों ने बेल में आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं सत्ता पक्ष के सदस्यों ने भी बेल में आकर विपक्ष का विरोध शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अब छात्र शांत हो गए हैं। इसलिए आप…

Read More

रांची। JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को तेज हो गया। राज्य के 24 जिलों से पहुंचे बड़ी संख्या में छात्र तिरंगा, पोस्टर और बैनर लेकर नए विधानसभा भवन की ओर मार्च करने निकले। पुराने विधानसभा के पास प्रशासन ने छात्रों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारी एक के बाद एक बैरिकेडिंग पार करते हुए आगे बढ़ते रहे। प्रशासन की ओर से छात्रों को रोकने की कोशिश के बीच JPSC-JSSC रिफॉर्म मार्च के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों से विधानसभा…

Read More

रांची। JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। उन्हें सहजानंद चौक स्थित उनके आवास पर ही रोका गया है। उनके घर के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है और उन्हें फिलहाल आवास से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई है। JPSC-JSSC छात्रों के विधानसभा घेराव को भाजपा की ओर से समर्थन दिया जा रहा है। ऐसे में प्रदर्शन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की संभावित भागीदारी को देखते हुए पुलिस की ओर से कई भाजपा नेताओं को उनके घरों पर नजरबंद किए जाने की…

Read More