गुवाहाटी। असम में बाढ़ से पैदा हुए हालात के बीच राज्य सरकार ने अब नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। ऊपरी असम के शिवसागर, चराईदेव और जोरहाट समेत कई जिलों में बाढ़ के कारण जनजीवन अभी भी प्रभावित है। बड़ी संख्या में लोग सामान्य स्थिति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 9 अगस्त के आंकड़ों के मुताबिक, धनसिरि नदी नुमलीगढ़ और गोलाघाट में तथा कुसियारा नदी श्रीभूमि में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रविवार को गोलाघाट और कार्बी आंगलोंग जिले से एक-एक शव बरामद किया गया। इसके साथ ही राज्य…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित अपने लेख के माध्यम से 20 जुलाई को संसद के पास छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस, लाठी और पेलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया था। राहुल गांधी ने कहा कि देशभर से दिल्ली पहुंचे युवा निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मामलों में जवाबदेही की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। उनके मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने अपने संवैधानिक अधिकारों…
भागलपुर। श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवड़िया पथ पर श्रद्धा और भक्ति के कई अनोखे दृश्य देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आई करीब 50 से 60 श्रद्धालुओं की टोली अपनी भव्य और अनोखी कांवड़ के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। करीब 150 किलोग्राम वजनी इस कांवड़ को भगवान महाकाल के स्वरूप में सजाया गया है। धार्मिक प्रतीकों और आकर्षक सजावट से सजी इस विशाल कांवड़ को टोली के श्रद्धालु बारी-बारी से अपने कंधों पर उठाकर बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर पैदल यात्रा कर रहे हैं।…
नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ के रचयिता, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान कवि, साहित्यकार और शिक्षाविद गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और आआपा के राष्ट्रीय संयाेजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों तथा साहित्यिक विरासत को नमन किया। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को नमन करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति, साहित्य, शिक्षा, उनके विचार और कालजयी रचनाएं आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा…
रांची। झारखंड विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान आज भारी हंगामे के बीच सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश किया गया। दोपहर 12:30 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, विपक्षी विधायकों ने वेल में पहुंचकर ‘नौकरी चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। विपक्ष के लगातार विरोध और जेपीएससी-जेएसएससी समेत विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिशों के बीच विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन का संचालन जारी रखा। हंगामे के इस माहौल में सदन के पटल पर विभिन्न समितियों की रिपोर्टें रखी गईं और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने…
रांची। डुमरी विधायक जयराम महतो ने झारखंड की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध जताने का एक नया और अनूठा तरीका अपनाया है। आज विधानसभा परिसर में वह एक विशेष लाल रंग की टी-शर्ट पहनकर पहुंचे, जिस पर JPSC और JSSC परीक्षाओं से जुड़े विवादित मुद्दों और छात्रों की मांगों को प्रमुखता से लिखा गया था। उनकी इस टी-शर्ट पर टीडीपीएल (TDPL) द्वारा आयोजित सभी नियुक्ति परीक्षाओं को तत्काल रद्द करने, मामले में संलिप्त दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा पूरे प्रकरण की सीबीआई और ईडी से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग से जुड़े नारे दर्ज थे। विधानसभा…
रांची। झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन को अब राष्ट्रीय स्तर का समर्थन मिलने लगा है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा आंदोलनरत छात्रों के बीच पहुंचीं और उनके संघर्ष के प्रति अपना समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें उचित हैं और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार को जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए। नेहा बोरा ने JPSC की प्रारंभिक (PT) परीक्षा को रद्द कर नई तिथि पर दोबारा आयोजित करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने JSSC CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं का हवाला…
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े अभिजीत सरकार हत्याकांड में घोषित भगोड़े आरोपित अरूप दास उर्फ बापी दास को असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार किया है। आरोपित वर्ष 2021 में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। सीबीआई ने गुरुवार को बताया कि आरोपित जांच और न्यायिक प्रक्रिया में कभी शामिल नहीं हुआ। उसकी गिरफ्तारी के लिए एजेंसी ने 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। खुफिया सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ने कलकत्ता…
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले एनडीए के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की। हाथों में तख्ती लेकर प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने जेपीएससी मुद्दे पर छात्रों का चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए सीबीआई जांच की मांग की। साथ इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की भी मांग की। विधानसभा परिसर में जारी इस आंदोलन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल के अलावा नीरा…
पूर्वी सिंहभूम: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर में एक परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार देर रात हुई घटना में विनोद गुप्ता का कच्चा मकान ढह गया, जिससे पूरा परिवार बेघर हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय घर में मौजूद सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, विनोद गुप्ता के परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूटा हुआ था। उनकी मां का दो दिन पहले निधन हुआ था, जिसके कारण घर पर रिश्तेदारों और परिचितों का आना-जाना लगा हुआ था। इसी…
रांची: झारखंड में इस मानसून सीजन के दौरान बारिश का असमान वितरण देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 01 जून से 06 अगस्त तक राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले में दर्ज की गई है, जहां सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक पानी बरसा है। इसके विपरीत, गढ़वा जिला सबसे कम बारिश से जूझ रहा है, जहां अब तक सामान्य से 60 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि, अगस्त महीने की शुरुआत से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की स्थिति में सुधार हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 08 अगस्त को राज्य के…
