Author: shivam kumar

नई दिल्ली। भारत ने वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के विरुद्ध अपने प्रयासों और “ऑपरेशन सिंदूर” के संदेश को साझा करने हेतु कूटनीतिक संवाद की शुरुआत की है। दो प्रतिनिधिमंडल क्रमशः जापान और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर हैं। यह संवाद भारत के विदेश नीति एजेंडे के तहत अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में जापान गए सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो में जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से भेंट की। इस दौरान “ऑपरेशन सिंदूर” और आतंकवाद…

Read More

कोलकाता। दिल्ली से श्रीनगर जा रहे इंडिगो के एक विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान श्रीनगर के करीब तेज आंधी और भारी ओलावृष्टि की चपेट में आ गया। इसी विमान में तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी सवार था। गनीमत रही कि पायलट की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित बच निकले, लेकिन इस दौरान विमान के आगे का कुछ हिस्सा टूट गया। इस घटना ने विमान में सवार यात्रियों को भयभीत कर दिया। विमान की खिड़कियों पर बड़े-बड़े ओले गिरते देख यात्री बुरी तरह डर गए। वीडियो फुटेज में भी देखा जा सकता है कि किस…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर में पुनर्विकसित किए गए 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। यह भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कदम है। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने प्रधानमंत्री मोदी के आज के कार्यक्रम को 20 और 21 मई को जारी विज्ञप्ति में साझा किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल में प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की सचित्र सूचना अपलोड की है। आज का दिन ऐतिहासिक केंद्रीयमंत्री अश्विनी वैष्णव के एक्स पर की गई पोस्ट की प्रतिक्रिया में…

Read More

काठमांडू। आतंकवादियों की घुसपैठ की खुफिया सूचना के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दोनों देशों के सुरक्षाकर्मी 24 घंटे संयुक्त निगरानी में जुटे हुए हैं। भारतीय खुफिया एजेंसी के नेपाल में रह रहे 37 पाकिस्तानी और बांग्लादेशी आतंकवादियों के भारत में प्रवेश करने के प्रयास की जानकारी साझा करने के बाद सीमा पार करने वाले एक-एक व्यक्ति की सख्ती से जांच की जा रही है। दिल्ली में गिरफ्तार नेपाली नागरिक अंसारुल मियां अंसारी की गिरफ्तारी के बाद उसने जो खुलासा किया है उसके बाद नेपाल में आईएसआई के स्लीपर सेल के एक्टिव होने की…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को निष्कासित कर दिया। उसे 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने को कहा गया है। पाकिस्तान की संघीय सरकार ने यह घोषणा गुरुवार को की। पाकिस्तान के दुनिया न्यूज के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस भारतीय उच्चायोग के इस अधिकारी की गतिविधियां राजनयिक दर्जे के अनुरूप नहीं हैं। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, अधिकारी को 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया गया है। भारतीय उच्चायोग के प्रभारी को निर्णय के बारे में अवगत करा दिया गया है। इससे पहले, भारत ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ हुई एक हाई-प्रोफाइल मुलाकात के दौरान उन पर तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीकी सरकार श्वेत किसानों की लक्षित हत्याओं को नजरअंदाज कर रही है। ट्रंप ने बैठक के दौरान ओवल ऑफिस की लाइट्स बंद कर एक विवादित वीडियो चलाया जिसमें एक चरमपंथी नेता “किसान को मारो” जैसे बोल वाला गीत गा रहा था। साथ ही उन्होंने कुछ समाचार लेख दिखाकर यह दावा किया कि श्वेत किसानों को “मौत, भयानक मौत” का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप पहले ही दक्षिण अफ्रीका…

Read More

येरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार रात एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इजराइल ने हमास के खिलाफ अपने “स्पष्ट और न्यायसंगत लक्ष्य” में अब तक काफी कुछ हासिल किया है, लेकिन अभी “काम पूरा नहीं हुआ है”। नेतन्याहू ने बताया कि इजराइली सेना ने हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार और उनके भाई मोहम्मद सिनवार को मार गिराया है। सिनवार को 07 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हुए हमले का मुख्य मास्टरमाइंड माना जाता है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल ने गाजा के दक्षिणी हिस्से में दुश्मन पर जबरदस्त प्रहार किया है और…

Read More

भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को देशभर में ‘मिसाइल मैन’ के नाम से जाना जाता है। वे एक प्रतिष्ठित एयरोस्पेस वैज्ञानिक थे और आम लोगों के साथ-साथ बच्चों के बीच भी बेहद लोकप्रिय रहे। उनकी प्रेरणादायक जीवन यात्रा ने कई युवाओं को वैज्ञानिक बनने का सपना दिखाया। अब उनका जीवन बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। निर्देशक ओम राउत उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘कलाम’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा के एक मशहूर अभिनेता डॉ. कलाम की भूमिका में नजर आएंगे। निर्देशक ओम राउत की पिछली फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने जहां एक ओर जबरदस्त…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,430 रुपये से लेकर 97,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,310 रुपये से लेकर 89,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,00,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 97,580…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बढ़ जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार गिरते चले गए। हालांकि सुबह 10 बजे के करीब बाजार में खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिसकी वजह से दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार भी हुआ। इस लिवाली के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार लाल निशान में ही कारोबार करते रहे। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट का शिकार हो गए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज बिकवालों का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड की बढ़ोतरी और 20 साल के बॉन्ड ऑक्शन की फीकी डिमांड की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निराशा का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बड़ी…

Read More