रांची। झारखंड के 18 जिलों में कहीं- कहीं 16 मई से गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि जिन इलाक़ों में वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका है उनमें राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और कोडरमा को छोड़कर सभी जिले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 16 मई के बाद से झारखंड में गर्मी में कमी आएगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से…
Author: shivam kumar
केंद्र उत्तरप्रदेश और बिहार को सरप्लस पैसा दे रहा है झारखंड और पश्चिम बंगाल के साथ सौतेला व्यवहार अपना रहा रांची। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार जल जीवन मिशन योजना का बकाया पैसा 6270 करोड़ 30 लाख रुपसे झारखंड को नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने कहा था कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वह झारखंड को 2114 करोड़ 16 लाख देगा, लेकिन महज 70 करोड़ रुपये ही दिया। अब ऐसा नहीं चलेगा। झारखंड अपने हिस्से की पाई-पाई केंद्र सरकार से लेगा। सुप्रियो भट्टाचार्य बुधवार को झामुमो के हरमू स्थित पार्टी कार्यालय…
मुख्यमंत्री से यूनिसेफ प्रतिनिधि सिंथिया मेककेफरी की मुलाकात रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में यूनिसेफ की भारत में प्रतिनिधि सिंथिया मेककेफरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड में बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यों एवं गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बाल अधिकारों के संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए राज्य सरकार के संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने यूनिसेफ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पूरा सहयोग…
ऑपरेशन सिंदूर सशस्त्र सेनाओं के पराक्रम का परिचायक है : संजय सेठ संजय सेठ, बाबूलाल सहित कई भाजपा नेताओं तिरंगा यात्रा में हुए शामिल रांची। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता भारत की सशस्त्र सेनाओं के पराक्रम का परिचायक है। सैन्य जवानों के सम्मान में रांची में भव्य तिरंगा यात्रा बुधवार को निकाली गयी। वे भी इसमें शामिल हुए और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। तिरंगा यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि सिंदूर की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत इरादों को दुनिया ने देखा है। यह तिरंगा यात्रा भारत के शौर्य और सेना…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से बुधवार को सीडीएस सहित तीनों सेना प्रमुखों ने मुलाकात की और उन्हें आतंकवाद के खिलाफ भारत के सफल ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बलों की कमांडर-इन-चीफ हैं। राष्ट्रपति भवन के अनुसार इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण की सराहना की करते हुए कहा कि उनके…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई के शपथ ग्रहण पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी जस्टिस गवई को भारत के प्रधान न्यायाधीश बनने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल के लिए सफलता की कामना की है।
नई दिल्ली। पूर्व रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। केरल कैडर के 1985 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अजय कुमार ने पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और 1983 बैच की आईएएस अधिकारी प्रीति सूदन का स्थान लिया है। सूदन का कार्यकाल 29 अप्रैल को समाप्त हो गया था। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति भारत के संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत डॉ. अजय कुमार को संघ लोक…
विदेश सचिव के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर की गईं अशोभनीय टिप्पणियों पर व्यक्त किया रोष लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई बयानबाजी को लेकर सोशल मीडिया के एक्स पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए बयान देने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिसरी के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर की गई अशोभनीय टिप्पणियों पर भी रोष व्यक्त किया है। बसपा प्रमुख ने बुधवार काे एक्स पर लिखा कि पहले…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के कारोबार को ‘सामाजिक अपराध’ करार देते हुए कहा कि यह जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय है। इस पर किसी भी प्रकार का समझौता अक्षम्य होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत मिलावटखोरों, नकली दवाओं के कारोबारी नेटवर्क और इस अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त व निर्णायक कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों को सार्वजनिक रूप से चिह्नित किया जाए और उनकी तस्वीरें प्रमुख चौराहों पर लगाई जाएं। मुख्यमंत्री ने आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि…
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बुधवार को सुबह से वसई-विरार में 13 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी वसई-विरार में बनाई गई 41 अवैध इमारतों के सिलसिले में की जा रही है। छापेमारी का अधिकृत ब्योरा ईडी की ओर से अभी तक उपलब्ध नहीं करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार बहुजन विकास अघाड़ी पार्टी के पूर्व पार्षद सीताराम गुप्ता ने वसई-विरार में अग्रवाल, वसंत नगरी क्षेत्र में सर्वे संख्या 22 और 30 के बीच के भूखंडों पर अवैध तरीके से 41 अवैध इमारतें खड़ी की और इन इमारतों में बने फ्लैट ग्राहकों को बेच दिए थे। इस भूमि…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आदित्यपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार और जमशेदपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जिले के 11 प्रखंडों—पटमदा, बोडाम, पोटका, चाकुलिया, बहरागोड़ा, गुड़ाबांदा, धालभूमगढ़, घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया एवं जमशेदपुर में स्थापित लगभग 112 खराब पड़े जलमीनारों की मरम्मती नहीं होने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। साथ ही ज्ञापन भी सौंपा। जिलाध्यक्ष दुबे ने कहा कि संवेदकों को जलमीनार निर्माण के साथ ही पांच वर्षों तक उसके रखरखाव की जिम्मेदारी दी जाती है, लेकिन…
