Author: shivam kumar

लोहरदगा। लोहरदगा जिला मै बालू का अवैध कारोबार धडल्ले से हो रहा है। एसपी हारिश बिन जमा खुद सड़क पर शुक्रवार देर रात निकले तो उन्हें भी बालू लदे अवैध टैक्टर धडल्ले से दौडते नजर आए । एसपी ने तत्काल कारवाई करते हुए नौ पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। लोहरदगा मे पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि बालू का अवैध परिवहन हो रहा है। सच क्या है यह देखने के लिए लोहरदगा एसपी खुद सड़क पर निकल पड़े। जो कुछ भी नजर आया, उसके बाद लोहरदगा एसपी ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। खुद लोहरदगा…

Read More

ढाका। दुनिया के लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल की सहायक कंपनी यू-ट्यूब ने बांग्लादेश के छह न्यूज चैनलों के प्रसारण को भारत में रोक दिया है। इनके नाम हैं- जमुना टीवी, एक्टोर टीवी, डीबीसी न्यूज, सोमोय टीवी, बांग्लाविजन न्यूज और मोहोना टीवी। यू-ट्यूब ने यह कदम भारत सरकार के आग्रह पर उठाया है। द डेली स्टार अखबार की खबर के अनुसार, भारत ने अपने यहां की राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित चिंता का हवाला देते हुए यू-ट्यूब से देश में जमुना टीवी, एक्टोर टीवी, डीबीसी न्यूज, सोमोय टीवी, बांग्लाविजन न्यूज और मोहोना टीवी के प्रसारण पर रोक लगाने की…

Read More

रांची। झारखंड में एक बार फिर से गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान हर दिन तेजी से बढ़ रहा है। इस समय राज्य के 13 जिले ऐसे हैं जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच गया है। वहीं 11 जिलों में तापमान 37 से 40 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार 10 से 13 मई तक झारखंड में लू चलने की पूरी संभावना है। इसी के मद्देनज़र आज 6 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में लू और भीषण…

Read More

जम्मू। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच सीमा पार से की गई भारी गोलाबारी से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और पुंछ में घरों और धार्मिक स्थलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने हमलों के बावजूद भारतीय सेना के साथ खड़े रहने की कसम खाई है। उरी में पाकिस्तान की गोलाबारी में घरों और संपत्तियों को भी भारी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान ने नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर हमला किया है।पुंछ में नागरिक इलाकों में घरों और पानी की टंकियों को भारी नुकसान पहुंचा है। पुंछ निवासी बलबीर सिंह ने कहा कि उनका घर क्षतिग्रस्त हो…

Read More

– पाकिस्तान के घूमने वाले विस्फोटक ड्रोन को गुजरात के कच्छ सेक्टर में मार गिराया नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच आज तड़के से हवाई संघर्ष तेज हो गया है। पाकिस्तान के हवाई लक्ष्यों को लगातार भारतीय डिफेंस और रडार सिस्टम के जरिये नाकाम किया जा रहा है। भारतीय सेना ने पीओके में पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैडों को नष्ट कर दिया है। यहीं से पाकिस्तान आर्म्ड ड्रोन लॉन्च करके भारतीय ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था। पाकिस्तान के घूमने वाले विस्फोटक ड्रोन को भारतीय सेना ने गुजरात के कच्छ सेक्टर में एल-70 वायु रक्षा…

Read More

-​ जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों ​को निशाना बनाकर हमले नई दिल्ली। पाकिस्तान ने देर रात 26 स्थानों पर ड्रोन से हमले की कोशिश की है, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमले नाकाम कर दिए हैं। अमृतसर में 15 ड्रोन को वायु सेना ने मार गिराया है। भारतीय सेना जम्मू सेक्टर में जोरदार जवाबी कार्रवाई कर रही है। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं।​ पंजाब के फिरोजपुर में एक ड्रोन का जलता हुआ मलबा गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे हैं।अमृतसर में 15…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार का श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलकर वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय करने का फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह गलत परंपरा स्थापित करने वाली फैसला है। इस तरह के कदम संस्थानों की स्थिरता और इतिहास के प्रति सम्मान को कमजोर करते हैं। यह निर्णय न तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सम्मान में है और न ही महान स्वतंत्रता सेनानी वीर बुधु भगत के योगदान को उचित सम्मान देता है। सरकार यदि वास्तव में बुधु भगत को सम्मानित करना चाहती थी, तो उनके नाम पर एक नया विश्वविद्यालय…

Read More

रांची। रांची में सेना की खुफिया एजेंसी (मिलिट्री इंटेलिजेंस) और झारखंड एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वाड) ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली विशेष जानकारी के आधार पर बूटी मोड़ इलाके में स्थित श्री गणेश आर्मी स्टोर पर कार्रवाई की गयी। इस दौरान दुकान से नकली सेना की वर्दी और बिना इजाजत के बनाये गये लड़ाई वाले कपड़े बरामद किये गये। बताया जा रहा है कि इन नकली वर्दियों को आम लोगों को बेचा जा रहा था। बता दें कि इस समय भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। ऐसे में…

Read More

नई दिल्ली। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक ओर जहां भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकी ठिकानों का खात्मा किया तो वहीं पाकिस्तान लगातार भारत में सैन्य ठिकानों और रिहायशी इलाकों में अटैक कर रहा है। कल रात भी पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमला करने की कोशिश की। इसे भारत के डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने हमले में तुर्की के ड्रोन का इस्तेमाल किया। विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी गई। विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने खुलासा किया कि पाकिस्तान…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों को पत्र लिखा है। एमएचए ने पत्र में मुख्य सचिव और प्रशासकों को युद्ध या युद्ध जैसे हालात की स्थिति में आवश्यक एहतियाती उपायों के कुशल कार्यान्वयन के लिए नागरिक सुरक्षा नियमों के तहत आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। इस पर भारतीय सशस्त्र बलों ने पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ऑपरेशन…

Read More

भोपाल। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के माहौल के बीच मध्य प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। राज्य सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्‌टी पर रोक लगा दी है। साथ ही छुट्‌टी पर गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को लौटने को कहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमारा परम धर्म है और ताज़ा हालातों को देखते हुए सभी नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता…

Read More