राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों को एक जंगल क्षेत्र में संदिग्ध आतंकवादियों का ठिकाना मिला है। ठिकाने से खाने-पीने का सामान और अन्य सामग्री बरामद होने के बाद सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह ठिकाना गुरुवार देर शाम थानामंडी क्षेत्र के भंगई जंगल में चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान मिला। घने जंगल और झाड़ियों के बीच बनाए गए इस ठिकाने की जांच के दौरान सुरक्षाबलों ने कई सामान बरामद किए। बरामद सामग्री में चावल के दो पैकेट, इंस्टेंट नूडल्स, एक चाकू,…
Author: shivam kumar
काठमांडू: नेपाल में हालिया सांप्रदायिक तनाव के बीच धनुषा जिले के सबैला नगरपालिका स्थित नहरचोक मंदिर परिसर में एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या किए जाने के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद शुरुआत में यह अफवाह फैल गई कि मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि, कुछ घंटों बाद जिला पुलिस कार्यालय धनुषा ने स्पष्ट किया…
नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। कीमतों में बढ़ोतरी के चलते देश के अधिकांश बाजारों में सोना 770 रुपये से 840 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। इसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,340 रुपये से 1,44,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच पहुंच गई, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,310 रुपये से 1,32,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी का भाव स्थिर रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में यह 2,34,900 रुपये…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ सपाट स्तर पर बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बनने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक पहले 20 मिनट में ही गिर कर लाल निशान में पहुंच गए। हालांकि खरीदारों ने थोड़ी देर बाद ही लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इन दोनों सूचकांकों ने वापस हरे निशान में अपनी जगह बना ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.03 प्रतिशत और निफ्टी 0.08 प्रतिशत की मजबूती के…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव (सकारात्मक) संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान जोरदार मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। चिप स्टॉक्स में आई तेजी की वजह से अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान जबरदस्त रिकवरी करने में सफल रहे। चिप स्टॉक्स ने पिछले एक साल से अधिक के समय में सबसे बड़ी इंट्रा-डे मजबूती हासिल…
रांची/खूंटी: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को खूंटी जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अड़की थाना की महिला थाना प्रभारी शुलेखा कुमारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने बंधुआ मजदूरी से जुड़े एक मामले में आरोपी का नाम हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। एसीबी के अनुसार, खूंटी जिले के सिलादोन निवासी श्याम कुमार ने रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनके खिलाफ अड़की थाना कांड संख्या 06/2025 दर्ज है, जिसमें…
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में एक बार फिर हंगामे के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान सदन के नेता और केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विपक्ष पर गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने और सार्थक बहस की बजाय सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। नड्डा ने कहा कि विपक्ष की भूमिका नकारात्मक रही है। सरकार हर विषय पर चर्चा करने को तैयार है लेकिन विपक्ष का इस तरह से सदन…
खूंटी: जिले में प्रस्तावित खूंटी बाइपास और तुपुदाना से कुंदीबारटोली तक राष्ट्रीय राजमार्ग-20 (पुराना एनएच-75ई) के फोरलेन निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार और वार्ड पार्षद अनूप साहू ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परियोजना को जल्द शुरू कराने के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से इस परियोजना के लिए 22 अगस्त 2024 को भूमि अधिग्रहण से संबंधित राजपत्र अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इसके बावजूद राज्य स्तर…
पलामू: मेदिनीनगर शहर के शहर थाना क्षेत्र स्थित कोयल नदी किनारे शिवाला घाट के पास बुधवार रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में तीन युवकों को गोली लगी, जबकि मौके पर मौजूद तीन से चार अन्य युवक बाल-बाल बच गए। घायल दो युवकों को तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीसरे घायल का इलाज कहां चल रहा है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों की पहचान मेदिनीनगर के शास्त्री नगर (भट्ठी मोहल्ला) निवासी 18 वर्षीय दिनेश कुमार, 25 वर्षीय निखिल कुमार और चैनपुर निवासी…
रांची। जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, विभिन्न विसंगतियों और अभ्यर्थियों की लंबित मांगों को लेकर बुधवार को राजधानी रांची में संविधान यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शाम तीन बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर फिरायालाल चौक तक पहुंचेगी। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है। संविधान यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। राजभवन की सुरक्षा को विशेष रूप से मजबूत किया गया है, जबकि…
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा राज्यसभा में छा गया। इस संवेदनशील मामले पर विपक्ष द्वारा लगातार चर्चा और सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग पर अड़े रहने के कारण सदन में भारी हंगामा हुआ, जिसके चलते कार्यवाही को पहले दोपहर 12 बजे तक और फिर प्रश्नकाल शुरू होते ही हंगामे के बीच दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। हंगामे की शुरुआत करते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा…
