क्वेटा। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बाईस अप्रैल को आतंकवादी हमला करवाकर पाकिस्तान बुरी तरह फंस गया है। इस हमले से दोनों के बीच के सैन्य टकराव पर सारी दुनिया की नजर है। इस बीच पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित बलूचिस्तान प्रांत में स्वतंत्रता की गूंज उठने से दहशतगर्द मुल्क के हाथों से तोते उड़ते नजर आ रहे हैं। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा पाकिस्तान का नौवां सबसे बड़ा शहर है। लेखक मीर यार बलोच की आजादी की घोषणा से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान के प्रतिष्ठित लेखक मीर यार बलोच ने एक्स पोस्ट में बलूचिस्तान…
Author: shivam kumar
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आज सुबह श्रीनगर से जम्मू पहुंचे। वो पाकिस्तान के विफल किए ड्रोन हमले के बाद की स्थिति का जायजा लेंगे। भारत ने रात को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर मिसाइलों और ड्रोन से सैन्य ठिकानों पर हमला करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिश को विफल कर दिया। व्यापक सैन्य संघर्ष की आशंका के बीच दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। यहां पहुंचने से पहले अब्दुल्ला ने एक्स पोस्ट में कहा कि कल रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों पर किए गए असफल पाकिस्तानी ड्रोन हमले के बाद…
सांबा। सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया है। सीमा सुरक्षा बल ने शुक्रवार को एक्स के माध्यम से कहा कि 8 मई देर रात बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि गोलीबारी में कोई आतंकवादी मारा गया था या नही ं। अधिकारियों ने कहा कि सुबह इलाके में गहन तलाशी के बाद चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। घुसपैठ की यह कोशिश उस दिन हुई जब भारत ने जम्मू,…
– दुश्मन के ड्रोनों और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने से भारत के शहरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा नई दिल्ली। अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक पाकिस्तान के हमलों को नाकाम करके भारत के एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम ‘सुदर्शन चक्र’ ने अपनी ताकत दिखा दी है। भारत ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ शुरू करते समय ही दुश्मन के किसी भी जवाबी हमले को रोकने के लिए इस प्रणाली को सक्रिय कर दिया था, जिससे भारतीय लड़ाकू विमानों को सुरक्षित रूप से ऑपरेशन पूरा करने में मदद मिली। इस प्रणाली ने दुश्मन के ड्रोनों और मिसाइलों को हवा में…
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध जैसे हालात को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा को सुरक्षा कारणों से पूरी तरह सील कर दिया गया है। बिहार की 729 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा, जो नेपाल से लगती है, दो माह के लिए अब रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू के तहत रहेगी। सीमा पार आवागमन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है। SSB (सशस्त्र सीमा बल) के जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें पूर्ण सतर्कता के साथ तैनात किया गया…
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसको लेकर इंडिया गेट और इसके आसपास के इलाकों को खाली कराया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के जवान लोगों को वहां से हटा रही है और अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। बता दें, इससे पहले इंडिया गेट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। समर स्मारक में बैग लेकर जाना प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके कारण यहां पर देश के विभिन्न हिस्से से आए पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैग होने की स्थिति में उन्हें लौटा दिया…
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार रात को ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। ये हमले जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में किए गए। पाकिस्तान ने सुसाइड ड्रोन और मिसाइलें दागीं, जिन्हें भारत के S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम ने नाकाम कर दिया। जम्मू और पठानकोट पर सुसाइड ड्रोन्स से हमला हुआ। पाकिस्तानी ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया, जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से आरएसपुरा सेक्टर में भारी शेलिंग हो रही है। नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कुपवाड़ा और बारामूला में पाकिस्तानी की ओर से भारी…
नई दिल्ली। भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान ने गुरुवार रात को भारत पर ड्रोन हमलों की कोशिश की। इसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। हालात को देखते हुए देश भर में एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने देश भर के सभी एयरलाइनों और हवाई अड्डों को सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सभी हवाई अड्डों पर सभी यात्रियों की सेकेंडरी लैडर प्वाइंट चेकिंग (एसएलपीसी) की जाएगी। टर्मिनल बिल्डिंग में आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ…
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के वायु रक्षा रडारों को निशाना बनाने की पुष्टि की है। यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर और पंजाब क्षेत्र में किए गए कथित ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में की गई। विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और भारतीय वायुसेना के शीर्ष अधिकारियों ने गुरुवार को इस विषय पर संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेंस के मुख्य बिंदु: 1. सटीक और नियंत्रित जवाब विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस ब्रीफिंग में स्पष्ट किया कि भारत की कार्रवाई “गैर-वृद्धि करने…
रांची। झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि राजभवन की ओर से सभी कुलपतियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि प्रोफेसर समय पर उपस्थित रहें और नियमित कक्षाएं लें। इस व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी कुलपतियों को सौंपी गई है। राज्यपाल ने यह भी जानकारी दी कि जेपीएससी को प्रोफेसर नियुक्ति के लिए पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के छात्रों की शिकायत के बाद यह कदम उठाया गया, जिसमें छात्रों ने बताया था कि…
reनई दिल्ली। reनई दिल्ली। नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। दरअसल, बुधवार की देर रात पाकिस्तानी सेना ने 15 भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की थी। इसके बाद भारतीय सेना ने यह बड़ी कार्रवाई कर करारा जवाब दिया। रक्षा मंत्रालय ने दोपहर 2:30 बजे इसकी जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने बताया, 7 मई की रात पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसमें अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और…
