Author: shivam kumar

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्‍तान में बढ़ते तनाव के बीच एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। हवाई क्षेत्र से संबंधित प्रतिबंधों के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जबकि 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स को 10 मई तक यातायात के लिए बंद किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर जिन राज्‍यों के एयरपोर्ट को बंद किया गया है, उनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो की जारी एडवाइजरी के बाद विमानन कंपनियों ने शुक्रवार को यात्रियों को अपने-अपने हवाई अड्डों पर निर्धारित समय पर पहुंचने की…

Read More

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) को स्थगित कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और सीमा पर युद्ध जैसे हालात के मद्देनजर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह फैसला लिया है। जल्द ही औपचारिक घोषणा किये जाने की उम्मीद है। यह फैसला आईपीएल द्वारा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को होने वाले मैच को पहली पारी के बीच में ही छोड़ने के फैसले के बाद सामने आया। धर्मशाला और आस-पास के इलाकों के एयरपोर्ट बंद होने के कारण, पंजाब और दिल्ली के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ शुक्रवार सुबह आईपीएल द्वारा आयोजित…

Read More

भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमले को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। इसके जवाब में भारतीय सेना ने सख्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के अहम ठिकानों पर करारा हमला किया। पूरी रात सीमावर्ती इलाकों में असहज शांति और सतर्कता बनी रही। इस गंभीर स्थिति के बीच बॉलीवुड हस्तियां भी बेचैन हैं। कई सेलेब्रिटीज ने रातभर सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और भारतीय सेना के साहस व तत्परता को सलाम किया। उन्होंने सेना के जवानों की वीरता पर गर्व जताते हुए देशवासियों से संयम और एकजुटता बनाए रखने…

Read More

काठमांडू। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात और बढ़ते तनाव का असर नेपाल पर भी होने की बात कहते हुए कई दलों के सांसदों ने इस पर संसद में विशेष चर्चा कराने की मांग की है। प्रतिनिधि सभा में कई सांसदों ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के कारण नेपाल पर इसका प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ने की बात कहते हुए संसद में इस पर चर्चा की मांग की। सदन में विशेष समय लेकर बोलते हुए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद शिशिर खनाल ने कहा कि जिस तरह भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं, उसका असर…

Read More

काठमांडू। नेपाल के सबसे बड़े राजनीतिक दल नेपाली कांग्रेस ने भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ शुरू की गई आतंकवाद विरोधी कार्रवाई को जायज ठहराया है। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद पार्टी की विशेष बैठक बुलाई गई थी जिसमें नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देव ने एक प्रस्ताव पारित किया है। पारित प्रस्ताव में आतंकवाद के खिलाफ भारत ने जो कार्रवाई शुरू की है उसे जायज ठहराते हुए भारत के पक्ष में खड़ा रहने की बात कही गई है। नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता डॉक्टर प्रकाश शरण महत ने बताया कि आतंकवाद के…

Read More

रांची। भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के मद्देनजर झारखण्ड की राजधानी रांची में शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गयी है। रांची एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की टीम स्निफर डॉग की मदद से यात्रियों के सामान की जांच कर रही है। एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर भी यात्रियों की कड़ी जांच की जा रही है। इसी तरह रांची रेलवे स्टेशन सहित राज्य के अन्य स्टेशनों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रेलवे स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान गहनता…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। शहर के ओलीडीह थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर एक स्क्रैप कारोबारी पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। त्वरित कार्रवाई करते हुए ओलीडीह पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कांड संख्या-88/25 के तहत की गई, जिसमें अनुसंधान के क्रम में पुलिस को पुख्ता सुराग मिले और शुक्रवार को छापेमारी कर अपराधियों को पकड़ा गया। इस संबंध में एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में रूपेश दुबे उर्फ राहुल (26), शांतनु कुमार (24) और नन्दलाल सिंह उर्फ बंटी (20) शामिल हैं। रूपेश दुबे पहले…

Read More

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा मोड़ के पास गुरुवार देर शाम रंगदारी को लेकर एक बार फिर अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। न्यू मंडल स्टोर के मालिक चित्तरंजन मंडल को रंगदारी नहीं देने पर गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल चित्तरंजन को स्थानीय लोगों ने तुरंत टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें कमर और जांघ के बीच गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। घटनास्थल से एक कारतूस का खोखा भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच…

Read More

रांची। झारखंड में अब राज्य भर के कैटेगरी दो और तीन के 454 बालू घाटों की निलामी का अधिकार झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड (जेएसएमडीसी) से ले लिया गया है। अब इन बालू घाटों की नीलामी जिला प्रशासन करेगा। इसके लिए राज्य सरकार ने झारखंड सैंड माइनिंग रूल्स -2025 के गठन की स्वीकृति दी है। गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव की स्वीकृति दी गयी। प्रोजेक्ट भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 34 प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने दी। बता दें कि राज्य…

Read More

रांची। झारखंड एक बार फिर से तपने लगा है। राज्य के पलामू जिला में तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। अन्य जिलों में भी तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। राजधानी रांची में पिछले छह दिनों में तापमान में पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। तीन मई को रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री था जो शुक्रवार को बढ़कर 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान बढ़ने से राजधानीवासियों को दिन में प्रचंड गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि शाम होते ही बादल छा रहे हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो रही है। इससे लोगों को गर्मी…

Read More

कोडरमा। जिले के नवलशाही थाना कोडरमा – गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित मारुती चौक के समीप गुरुवार देर रात ट्रक (जे एच 12 एफ 7465) के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान संतोष राम (32) के रूप में की गई है। मृतक मरकच्चो थाना क्षेत्र के बरवाडीह का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात ट्रक और बाइक दोनों वाहन नवलशाही से कोडरमा की ओर जा रही थी आगे बाइक सवार था और उसी के पीछे ट्रक था। इसी दौरान मारुती चौक के समीप ट्रक ने उसे अपने चपेट मे ले…

Read More