नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। यानी 7 मई को पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर हुए एयर स्ट्राइक के बाद भी ऑपरेशन रोका नहीं गया है। रक्षा मंत्री ने ये बातें दिल्ली के पार्लियामेंट एनेक्सी में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कही। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक से बाहर आने के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी रक्षा मंत्री के बयान को दोहराया। ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, विपक्ष के…
Author: shivam kumar
रांची। जीएसटी घोटाला मामले को लेकर इडी ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में जांच एजेंसी ने झारखंड के रांची, जमशेदपुर और पश्चिम बंगाल में कुल नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. इडी सूत्रों के मुताबिक झारखंड और बंगाल के नौ स्थानों पर रेड करने की पुष्टि की गई है. रांची में एक बड़े बिल्डर के कांके रोड स्थित आवास पर भी इडी द्वारा कार्रवाई की जा रही है. क्या है पूरा मामला इडी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार की सुबह झारखंड और पश्चिम बंगाल में जीएसटी चालान बनाने में फर्जीवाड़े से जुड़ी मनी…
रांची। राजधानी रांची में प्रस्तावित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने इसकी सूचना संबंधित राज्यों को भेज दी है। इस कारण अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची नहीं आएंगे। राज्य के एक वरीय अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री 9 मई को रांची आने वाले थे और 10 मई को होने वाली बैठक में भाग लेने वाले थे। इस बैठक में बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्रियों को भाग लेना था। आशंका जताई जा रही है कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध…
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को कहा कि भारत ने हमेशा वैश्विक शांति, बंधुत्व और कल्याण में विश्वास किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तब फलता-फूलता है जब अभिव्यक्ति और संवाद एक-दूसरे के पूरक होते हैं। यही लोकतंत्र को अन्य शासन प्रणालियों से अलग करता है। भारत में लोकतंत्र केवल संविधान के लागू होने या विदेशी शासन से स्वतंत्र होने के बाद शुरू नहीं हुआ। हम हज़ारों वर्षों से लोकतांत्रिक भावना के साथ जीते आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में अपने आवास पर इंडिया फाउंडेशन के कौटिल्य फेलोज़ से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी…
रांची। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों के जघन्य कायराना हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को न्याय दिलाने के लिए भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर ‘ से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। दूसरी तरफ संभावित खतरों से निपटने के लिए सभी प्रमुख जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था चौक-चौबंद कर दी गई है। इस क्रम में रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट के एंट्री गेट के बाहर भी पैसेंजर के सामान की जांच हो रही है। इस काम में सीआईएसएफ की टीम स्निफर डॉग की मदद ले रही है। एयरपोर्ट पर होने…
काबुल। पाकिस्तान और भारत के बीच ताजा तनाव ने अफगानिस्तान के व्यापार के लिए चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। बंदरगाहों पर अफगानिस्त से निर्यात होने वाले शिपमेंट रुक गए हैं। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इन्वेस्टमेंट ने कहा कि इस स्थिति ने अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था पर और दबाव बढ़ा दिया है। टोलो न्यूज के अनुसार, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इन्वेस्टमेंट के बोर्ड सदस्य खान जान अलोकोजय ने कहा कि यह स्थिति अफगानिस्तान के लिए नुकसानदेह है। सीमित आपूर्ति और उच्च मांग के कारण भारत में अफगान सामान अधिक महंगे हो गए हैं। भारत के लोगों को अफगानिस्तान के ताजे और सूखे…
काबुल। तालिबान और नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट (एनआरएफ) कल एक-दूसरे पर हमला न करने पर सहमत हो गए। एनआरएफ ऐसा सैन्य गठबंधन है, जो तालिबान के दमनकारी शासन के खिलाफ अफगानों को लामबंद करता है। इसको प्रतिरोध मोर्चा भी कहा जाता है। इसके नेता अहमद मसूद हैं। हमले रोकने की रजामंदी बुधवार दोपहर परवान प्रांत के केंद्र में दोनों पक्षों के बीच हुई । टोलो न्यूज के अनुसार, इस पहली बैठक में अहमद मसूद के समर्थकों और तालिबान प्रतिनिधियों ने लड़ाई रोकने के विकल्पों पर चर्चा की। एनआरएफ की स्थापना अगस्त 2021 में अहमद मसूद ने की थी। एनआरएफ के 12…
वेटिकन सिटी। वैटिकन के सिस्टीन चैपल की चिमनी से बुधवार को निकले काले धुएं ने यह संकेत दे दिया कि कैथोलिक चर्च को फिलहाल नया पोप नहीं मिला है। 133 कार्डिनल्स ने इस गुप्त और पारंपरिक प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है, लेकिन पहले दौर की वोटिंग में कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हो सका। कैथोलिक चर्च के 2,000 साल पुराने इतिहास में सबसे अधिक भौगोलिक विविधता वाले इस कॉन्क्लेव की शुरुआत बुधवार को रोमन रीति-रिवाज़ों, लाल वस्त्रधारी कार्डिनल्स की उपस्थिति, लैटिन मंत्रोच्चारण और भव्य माहौल के बीच हुई। पहले मतदान के असफल रहने के बाद कार्डिनल्स गुरुवार को फिर से…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भारत द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक के बाद बुधवार रात राष्ट्र को संबोधित करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने “कायरता पूर्ण हमला” करके पाकिस्तान की संप्रभुता को ललकारा है और उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पाकिस्तानी अख़बार डॉन के मुताबिक, पीएम शरीफ ने कहा, “शायद भारत को लगा कि हम पीछे हट जाएंगे, लेकिन वह भूल गया कि यह एक बहादुर राष्ट्र है, जो हर चुनौती का डटकर सामना करना जानता है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की ओर से किए गए इस हमले में 31 निर्दोष…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज भी मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 99,010 रुपये से लेकर 99,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,760 रुपये से लेकर 90,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसके पहले बुधवार को दिल्ली समेत देश के कई सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना कुछ देर के लिए 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक के स्तर को पार कर गया…
– ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा बयान – भारत की ताकत की झलक पूरी दुनिया ने देखी और आगे भी देखेगी: याेगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान पर भारत की कार्रवाई को विकसित भारत की झलक बताते हुए कहा कि विकसित भारत किसी को छेड़ता नहीं है। अनावश्यक किसी के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करता है, लेकिन अगर कोई हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करके हमारे नागरिकों की सुरक्षा में सेंध लगाता है तो नया भारत उसको छोड़ता भी…
