शमशेरगंज। वक्फ संशोधन कानून को लेकर मुर्शिदाबाद में हुई अशांति के दौरान पीड़ित परिवारों से मिलने का वादा निभाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को शमशेरगंज पहुंचीं। यहां उन्होंने हिंसा से प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं और प्रशासनिक अधिकारियों से उन्हें सहायता पहुंचाने पर चर्चा की। मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह हेलीकॉप्टर से बहरमपुर पहुंचीं और वहां से शमशेरगंज बीडीओ कार्यालय तक पैदल मार्च किया। रास्ते में लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ब्लॉक कार्यालय में मुख्यमंत्री ने हिंसा में प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से भेंट की। इस दौरान राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार और मुख्य सचिव मनोज पंत…
Author: shivam kumar
कोलकाता। पुणे में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कर सम्मेलन में विशेषज्ञों ने कर कानूनों को सरल और आम जनता के लिए सुगम बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स (एआईएफटीपी) समेत कई कर (टैक्स) संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। एआईएफटीपी के पूर्व अध्यक्ष नारायण जैन ने सम्मेलन के दौरान कहा कि करदाताओं के बेहतर अनुपालन के लिए मौजूदा कानूनों को सरल बनाना आवश्यक है। उन्होंने डॉ. गिरीश आहूजा के साथ आयकर विधेयक 2025 पर आयोजित सत्र की अध्यक्षता की। इस दौरान बताया गया कि नया विधेयक पुराने आयकर अधिनियम, 1961…
कोलकाता। कोलकाता के बीचों-बीच सोमवार को दिनदहाड़े एक निजी विदेशी मुद्रा कंपनी के दो कर्मचारियों से करीब 2.66 करोड़ रुपये नकद लूट लिए गए जब वे टैक्सी से बैंक जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना सोमवार सुबह करीब 11:45 बजे की है। कंपनी के दोनों कर्मचारी एसएन बनर्जी रोड स्थित कार्यालय से एक टैक्सी लेकर पार्क सर्कस स्थित एक बैंक जा रहे थे। तभी टैक्सी जब फिलिप्स मोड़ के पास से गुजर रही थी, उस समय दो…
-बिहार में बाल अधिकारों के संरक्षण मोर्चे की कर रहे अगुआई पटना। प्रख्यात बाल अधिकार कार्यकर्ता और अधिवक्ता भुवन ऋभु को वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन ने प्रतिष्ठित ‘मेडल ऑफ ऑनर’ पुरस्कार से सम्मानित किया। वर्ल्ड लॉ कांग्रेस में डोमिनिकन रिपब्लिक के श्रम मंत्री एडी ओलिवारेज ऑर्तेगा और वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जेवियर क्रेमाडेस ने उन्हें ‘मेडल ऑफ ऑनर’ प्रदान किया। इस अवसर पर डोमिनिकन रिपब्लिक महिला विभाग की मंत्री मायरा जिमेनेज भी उपस्थित थीं। यह कांग्रेस 4 से 6 मई के बीच संपन्न हुई। भुवन ऋभु यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने वाले पहले भारतीय अधिवक्ता हैं। इस वर्ल्ड लॉ कांग्रेस में…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने मंगलवार को गृह मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय बैठक में 7 मई को होने वाले राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा अभ्यास (मॉक ड्रिल) की तैयारियों की समीक्षा की। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच यह मॉक ड्रिल की जा रही है। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव और सिविल डिफेंस के प्रमुख वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। इसके अलावा बैठक में…
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। विदेश मंत्री ने मंगलवार को नई दिल्ली में ‘ग्लोबल एक्सेस टू टैलेंट फ्रॉम इंडिया’ फाउंडेशन के शुभारंभ के अवसर पर अपने संबोधन में यह बातें कहीं। जयशंकर ने कहा कि दुनिया भर में भारतीयों की बढ़ती भूमिका को ध्यान में रखते हुए हम उन्हें हरसंभव सहयोग देने के लिए संस्थागत ढांचा खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने विदेशों में भारतीय नागरिकों की शिकायतों को तुरंत सुनने और सुलझाने के…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ने इस घटना को काफी दुखद बताया और शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए दो लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों का इलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है। यह दुर्घटना कुर्सेला…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका में पारदर्शिता बरकरार रखने के लिए चीफ जस्टिस समेत सभी जजों की संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने एक अप्रैल 2025 को सभी जजों की संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा करने का फैसला किया था जिस पर अमल करते हुए ये घोषणा की गई है। सभी जजों से मिले इनपुट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने ये घोषणा की है। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट और देशभर के हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया का विवरण प्रकाशित किया है। इसमें हाई कोर्ट की कॉलेजियम का काम और राज्य…
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को पंडित मोतीलाल नेहरू की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संसद सदस्यों, पूर्व सदस्यों, लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भी स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पंडित मोतीलाल नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि पंडित मोतीलाल नेहरू के इस चित्र का अनावरण तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 30 मार्च 1957 को संविधान सदन (तत्कालीन संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष…
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और प्रमुख विपक्षी दल के नेता पुष्प कमल दहाल ‘प्रचंड’ के बीच पिछले कुछ दिनों से बढ़ती नजदीकियों ने सत्ता के समीकरण में परिवर्तन की संभावना को बढ़ा दिया है। सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों में अविश्वास का वातावरण बनने से इस संभावना को और अधिक बल मिल रहा है। पिछले रविवार को प्रधानमंत्री ओली ने सीपीएन (एमसी) के अध्यक्ष एवं विपक्षी नेता प्रचंड को अपने सरकारी आवास पर बुलाकर मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ओली ने अपने लिए तय कुर्सी को छोड़ कर प्रचंड के पास उनके बगल में बैठ कर उनसे…
सैन डिएगो। अमेरिका के सैन डिएगो तट के पास सोमवार को एक छोटी नाव के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए और नौ अन्य अब भी लापता हैं। घटना की पुष्टि स्थानीय शेरिफ विभाग और अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने की है। शेरिफ विभाग के अनुसार, यह हादसा सोमवार सुबह करीब 6:30 (स्थानीय समयानुसार) बजे टॉरी पाइंस स्टेट बीच के पास हुआ। गश्ती दल को एक पंगा-शैली की नाव के पलटने की सूचना मिली, जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। कोस्ट गार्ड ने बताया कि हादसे के समय नाव पर सवार लोगों की…
