रांची। ग्यारहवीं जेपीएससी परीक्षा का परिणाम जारी न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने बुधवार को आयोग के मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने रिजल्ट जारी करो के नारे लगाये और जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थी काली और आसमानी रंग के मास्क पहने हुए थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा संपन्न हुए नौ महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। इससे न केवल उनकी नौकरी की उम्मीदें अधर में हैं, बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ता जा रहा है। मनोज नामक अभ्यर्थी ने कहा कि परीक्षार्थी…
Author: shivam kumar
रांची। आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा को लेकर बुधवार को रांची में मॉक ड्रिल किया जाएगा। रांची में मॉक ड्रिल के लिए डोरंडा इलाके को चुना गया है। मॉक ड्रिल को लेकर ट्रैफिक में बदलाव किया गया है, इसको लेकर रांची पुलिस के द्वारा आदेश जारी किया गया है। जानें ट्रैफिक व्यवस्था में क्या बदलाव किया गया – एजी मोड़ से बिग बाजार के बीच तथा कुसाई चौक से बिग बाजार के बीच सभी प्रकार के वाहन का परिचालन वर्जित रहेगा। – एचईसी गेट से जिनको मेन रोड जाना है वे लोग सभी एचईसी, अरगोड़ा, हरमू बाईपास रोड होते हुए…
कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर को लेकर बनने जा रही फिल्म ‘दोस्ताना-2’ काफी समय से चर्चा में रही है। पहले दोनों सितारों ने इस फिल्म की करीब 30-35 दिनों तक शूटिंग भी की थी, लेकिन अचानक ही निर्माता करण जौहर ने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब खबर है कि ‘दोस्ताना-2’ को नए सिरे से शुरू किया जा रहा है। फिल्म को अब नए निर्देशक के साथ बिल्कुल नए कलाकारों के साथ बनाया जाएगा। जान्हवी कपूर इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। उनकी जगह अब साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा-2’ की लीड एक्ट्रेस श्रीलीला को इस…
भारतीय सेना की ओर से किए गए ‘ऑपरेशन’ सिंदूर ने फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के मन में भी जोश भर दिया है। सभी इस कार्रवाई की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रितेश देशमुख, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, निमरत कौर, मधुर भंडारकर, काजल अग्रवाल, चिरंजीवी जैसे कई कलाकारों ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। रितेश देशमुख ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘जय हिंद की सेना…भारत माता की जय’। उन्होंने हैशटैग #ऑपरेशनसिंदूर का भी इस्तेमाल किया। मेगास्टार चिरंजीवी ने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘जय हिंद। तापसी पन्नू…
नई दिल्ली। जब सुबह-सुबह सोकर उठे तब टीवी चैनल्स से लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर हमले खबरें चल रही थीं। सैन्य बलों का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर देश से लेकर दुनिया में चर्चा हो रही थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत की तरफ से जवाबी कार्रवाई को लेकर देशवासियों को भरोसा तो था लेकिन समय को लेकर स्थिति साफ नहीं थी। पहलगाम हमले के 15 दिन बाद यह इंतजार भी खत्म हो गया। सोशल मीडिया से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने के साथ ही लोग खुशी…
– कहा, पहलगांव हमले के बाद मूकदर्शक बने रहना असंभव था मुंबई। पूर्व रक्षा मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम सरकार के हर फैसले का समर्थन करते हैं, क्योंकि पहलगांव हमले के बाद मूकदर्शक बने रहना असंभव था। सभी को भारतीय सेना पर पूरा भरोसा था, इसलिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी शिविरों को नष्ट कर दिया गया है। शरद पवार ने पत्रकारों से कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में अशांति थी। उमर अब्दुल्ला ने…
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पहलगाम में आतंकी हमले सुहाग खोने वाली बहनों न्याय दिलाया है। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वे सेनाओं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का साधुवाद करती है कि उनकी निर्णायक शक्ति ने देश के 140 करोड़ भारतीयों को सम्मान दिलाया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफल के बाद आज भारत में एक संतोष की अनुभूति महसूस की जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अगर कोई भारत को किसी भी तरह से छेड़ने की कोशिश करेगा तो हमारी सेनाएं और सरकार उसको छोड़ेगी…
रांची। जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआइ जांच कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सरकार ने अदालत को बताया कि अब तक इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गयी है। जल्द ही सीआइडी अपनी जांच पूरी कर लेगी। फिलहाल पेपर लीक के कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले हैं। जिसके बाद चीफ जस्टिस की कोर्ट ने सरकार को अपडेटेड जांच रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष देने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही अदालत ने रिजल्ट प्रकाशन पर लगे स्टे को हटाने से इनकार कर…
नई दिल्ली। ठीक 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम हमले का बदला ले लिया। पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस एयर स्ट्राइक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया है। भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘विश्व को आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए।’ ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना सुबह 10 बजे ब्रीफिंग करेगी। इस पूरे ऑपरेशन पर भारत के प्रधानमंत्री नजर बनाए हुए हैं। हमले के लिए जिम्मेदार समूहों से जुड़े आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर यह ऑपरेशन सटीकता के…
रांची। हेमंत कैबिनेट की बैठक अब सात मई की जगह आठ मई को होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने यह जानकारी दी है। कैबिनेट की बैठक आठ मई को अपराह्न तीन बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जायेंगे।
नई दिल्ली। मंगलवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक न्यूज चैनल के सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने देश के विकास, बैंकिंग सुधार, भारत ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिंधु नदी का पानी रोकने की बात कही, लेकिन पाकिस्तान का नाम नहीं लिया और न ही कुछ ऐसा कहा, जिससे अंदाजा भी लगे कि भारत, पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला करने जा रहा है। लेकिन मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात ही भारत ने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया। इससे साफ हो गया कि…
