Author: shivam kumar

वेटिकन सिटी। पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी के चयन के लिए यहां हलचल बढ़ गई है। नए पोप के चयन की प्रक्रिया कल शुरू होगी। इस कान्क्लेव में हिस्सा लेने के लिए 132 कार्डिनल इलेक्टर्स सहित 170 कार्डिनल्स पहुंच चुके हैं। दुनियाभर के 140 करोड़ कैथोलिक के नए पोप का चुनाव भौगोलिक विविधता के लिहाज से इस बार ऐतिहासिक होगा। वेटिकन न्यूज के अनुसार, नए पोप के चुनाव के लिए बुधवार से कान्क्लेव शुरू होगी। हालांकि ऐसा कोई बाध्यता नहीं है कि कार्डिनल राष्ट्रीयता अथवा क्षेत्र के लिहाज से मतदान करें, लेकिन भौगोलिक लिहाज से उनके दृष्टिकोण को समझने से उनकी…

Read More

न्यूयॉर्क। अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय ने पुलित्जर पुरस्कार विजेताओं की घोषणा कर दी। द न्यूयॉर्क टाइम्स की झोली में सोमवार को चार पुरस्कार आए । इनमें डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास की तस्वीरें भी शामिल हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने सूडान के गृहयुद्ध, अफगानिस्तान में अमेरिकी विफलताओं और शहर के घातक ओपियोइड संकट की बाल्टीमोर बैनर के साथ जांच पर रिपोर्टिंग के लिए भी पुरस्कार जीता। प्रोपब्लिका को सार्वजनिक सेवा पुरस्कार दिया गया। पुलित्जर पुरस्कार पत्रकारिता के लिए 15 और कला क्षेत्र में आठ श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। पुरस्कार विजेता को प्रमाण पत्र और 15,000 डॉलर की राशि…

Read More

साना (यमन)/बेरूत (लेबनान)। इजराइल ने अपने हवाई अड्डे पर हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले का तगड़ा जवाब दिया है। इजराइल की वायुसेना ने सोमवार को यमन के होदेदा शहर पर हवाई हमले किए। इसके अलावा लेबनान के बेका क्षेत्र में हिजबुल्लाह के सैन्य हथियार उत्पादन और भंडारण सुविधा केंद्र पर हमला किया। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर यह जानकारी दी। आईडीएफ के अनुसार, इजराइल की वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन के तट पर हूती आतंकी ठिकानों पर हमला किया। यह हमला हूती के हमलों के जवाब में किया गया। इजराइल के लड़ाकू विमानों ने…

Read More

अभिनेता अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग और चुनिंदा फिल्मों के लिए खास पहचान रखते हैं। इस बार वह ‘रेड 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उनके साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की घोषणा के साथ ही दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिली थी, जो अब इसकी रिलीज के बाद और भी बढ़ गई है। ‘रेड 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई दर्ज की। दर्शकों को अजय देवगन का सशक्त प्रदर्शन और फिल्म की कहानी काफी पसंद आ रही है।…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में जबरदस्त तेजी का रुख नजर आ रहा है। दूसरी ओर चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजारों में सोना आज 2,500 रुपये से लेकर 2,730 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 98,460 रुपये से लेकर 98,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,250 रुपये से लेकर 90,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी की स्थिति बनी हुई है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण शेयर बाजार लगातार नीचे गिरता चला गया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.30 प्रतिशत और निफ्टी 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर्स, भारती एयरटेल और नेस्ले के शेयर 2.76 प्रतिशत से…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। टैरिफ को लेकर बनी अनिश्चितता और अमेरिका में फैक्ट्री आउटपुट के पिछले 9 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच जाने के कारण वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान दबाव स्थिति बनी रही। इसके साथ ही अमेरिकी…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित की जा रही ‘संविधान बचाओ रैली’ पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रघुवर दास ने तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस पार्टी ने दशकों तक सत्ता में रहकर संविधान की धज्जियां उड़ाईं, आज वही संविधान बचाने की बात कर रही है, जो हास्यास्पद है। मंगलवार को जमशेदपुर के एग्रिको स्थित आवासी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में रघुवर दास ने कहा, “कांग्रेस को संविधान पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। आज़ाद भारत में 50-60 वर्षों के शासन के…

Read More

रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम में आतंकवादी हमले को लेकर केन्द्र सरकार को फिर कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है। रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में कांग्रेस पार्टी की तरफ से ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 22 अप्रैल को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 बेगुनाह लोगों की जान चली गयी। केन्द्र सरकार ने खुद माना है कि यह खुफिया एजेंसी (इंटेलिजेंस) की विफलता थी। यह भी कहा है कि वे इसमें सुधार करेंगे। खरगे ने सवाल उठाया कि अगर सरकार को खतरे की…

Read More

रांची। राज्य सरकार ने झारखंड हाइकोर्ट को सूचित किया कि वह रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को पद से हटाने संबंधी अपने पूर्व आदेश को वापस ले रही है। सरकार के इस रुख के बाद न्यायालय ने डॉ. राजकुमार द्वारा दायर याचिका को निष्पादित कर दिया। गौरतलब है कि 17 अप्रैल की रात को राज्य सरकार ने डॉ. राजकुमार को रिम्स निदेशक पद से हटाने का आदेश जारी किया था। इस फैसले को चुनौती देते हुए डॉ. राजकुमार ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह आदेश प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है। 29 अप्रैल…

Read More

रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि इसाई धर्म में मतांतरण कर चुके कुछ लोग ‘कैथौलिक आदिवासी’ जैसे भ्रामक शब्दों का इस्तेमाल कर आदिवासी समाज को गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं। पैसों और राजनीतिक स्वार्थ के लालच में मतांतरण कर इसाई बन चुके ये लोग सिर्फ आरक्षण का अनुचित लाभ उठाने के लिए खुद को आदिवासी बता रहे हैं। आदिवासी समाज को मिटाने का षड्यंत्र कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा है कि कैथौलिक समुदाय ये स्पष्ट सुन लें कि उन्हें अपने धर्म का पालन करने की पूरी स्वतंत्रता है।…

Read More