नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें मुरीदके और बहावलपुर भी शामिल हैं। ये सभीआतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों में अब तक 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मुरदीके में 30 आतंकियों को मार गिराया गया। दूसरे कैंपों में भी दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं। खबर है कि, इस ऑपरेशन में 30 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, खुफिया जानकारी के आधार पर वायुसेना के…
Author: shivam kumar
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत एवं विधायक कल्पना सोरेन ने बुधवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो एवं पूर्व मंत्री बेबी देवी के सुपुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। बोकारो के अलारगो में आयोजित समारोह में उन्होंने नव दंपति को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने पूर्व मंत्री बेबी देवी और उनके परिजनों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पूर्वी सिंहभूम। भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंक के गढ़ माने जाने वाले पीओके और पाकिस्तान स्थित नौ ट्रेनिंग केंद्रों को ध्वस्त करने की वीरता पर जमशेदपुर के अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में बुधवार को तिरंगा फहराया और सेना को नमन किया। जमशेदपुर में अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के नेतृत्व में वकीलों ने न्यायालय परिसर में एकत्र होकर भारत माता की जय, जय हिंद सेना और वंदे मातरम के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सेना की इस कार्रवाई से भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की सुरक्षा और मातृशक्ति के सम्मान से बढ़कर कुछ…
पटना। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस हमले का मुंहतोड़ जवाब जरूर देगी। इसी क्रम में 7 मई को देशभर के 244 जिलों में बड़े पैमाने पर सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के आयोजन का निर्देश दिया गया है। राजधानी पटना समेत बिहार के पांच शहरों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। जारी निर्देश के तहत राजधानी पटना समेत बिहार के छह जिलों पटना, पूर्णिया, कटिहार, अररिया , किशनगंज, और बेगूसराय समेत बरौनी में शाम 7 बजे…
– भारत से नेपाल आने-जाने वाले लोगों को पहचान-पत्र व आधार कार्ड दिखाए बिना जाने की अनुमति नहीं पश्चिम चम्पारण (बगहा)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश अलर्ट मोड में है। सुरक्षा बलों की चप्पे-चप्पे पर नजर है। बिहार के वाल्मीकि नगर स्थित भारत-नेपाल सीमा पर भी एसएसबी ने चौकसी बढ़ी दी है। जांच को सख्त कर दिया गया है। यहां के गंडक बराज पर 21वीं वाहिनी बी कंपनी की तैनाती है। एसएसबी के सहायक कमांडेंट अवधेश कुमार ने बताया कि बगहा कमांडेंट तपेश्वर राऊत के निर्देशानुसार गंडक बराज पर एसएसबी अलर्ट मोड़ पर है। सख्ती के साथ…
रांची। झारखंड दौरे पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार 6 अप्रैल को होटल बीएनआर पहुंचे। सीएम के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। करीब 40 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। मुलाकात के दौरान वर्तमान राजनीतिक स्थिति और सरकार के कामकाज पर चर्चा हुई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि ये हमारे अलायंस के लोग हैं, बड़े नेता हैं, इनका (मल्लिकार्जुन खड़गे) कार्यक्रम झारखंड में था। ऐसे में शिष्टाचार मुलाकात तो…
ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के स्वदेश लौटते ही चुनाव कराने का दबाव बढ़ गया है। लंदन से इलाज कराकर जिया के ढाका लौटने से देश के अंतरिम नेताओं पर आम चुनाव कराने के लिए प्रेशर बढ़ गया है। गौर करें तो बीते साल अगस्त में छात्रों के नेतृत्व में हुए बड़े पैमाने पर विद्रोह में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हाथ धोना पड़ा था। उसके बाद से बांग्लादेश में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार चल रही है। वहीं, शेख हसीना की कट्टर प्रतिद्वंद्वी खालिदा जिया और उनकी बांग्लादेश नेशनलिस्ट…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को आज एक और बड़ी सांगठनिक मजबूती मिली, जब रांची और पलामू जिले से सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। राजधानी रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में आयोजित सदस्यता समारोह में यह लोग झामुमो में शामिल हुए। रांची जिले से मनिंदर सिंह के नेतृत्व में और पलामू से मुख्य रूप से जुगल किशोर और संजय सिंह (उर्फ उमेश) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी में आस्था जताई। सभी को झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर विधिवत सदस्यता दिलाई। उन्होंने नए सदस्यों को पार्टी…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट की बैठक में 11 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। परिवहन विभाग से जुड़ा प्रस्ताव पास हुआ है। निजी बसों के लिए बस अड्डे बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। इसके साथ ही वर्ष 2025 26 के लिए नई ट्रांसफर नीति को मंजूरी मिली है। प्रदेश में 15 मई से 15 जून तक ट्रांसफर पॉलिसी लागू रहेगी। कैबिनेट की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने यह जानकारी दी है। वहीं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिजली विभाग से जुड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी के…
लखनऊ। उतर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में सात मई को मॉक ड्रिल होगी। सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल करेगा। मॉक ड्रिल कितने बजे होगा, इसको लेकर ज़िला स्तर पर तीन कैटेगरी बनाई गई है। समय से लेकर स्थान जैसे फ़ैसले ज़िला स्तर पर किए जाएंगे। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन वहां के आम नागरिकों के साथ समुचित समन्वय स्थापित करेगें। आम नागरिकों को हवाई हमले, ड्रोन अटैक और मिसाइल हमले जैसी स्थितियों से बचाव की जानकारी साझा करेगें। बता दें कि जम्मू कश्मीर में पहलगाम के…
कोलकाता। केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने प्रवासी मजदूरों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दावे का विरोध किया है। दरअसल, सोमवार को मुर्शिदाबाद में एक जनसभा में मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में दूसरे राज्यों से आए 1.5 करोड़ मजदूर काम करते हैं। उस दावे का विरोध करते हुए सोमवार देर रात सुकांत मजूमदार ने एक्स हैंडल पर लिखा, “बंगाल की विफल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केवल झूठ और भ्रामक जानकारी देकर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रही हैं! प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 16 लाख 56 हजार लोग काम की तलाश में दूसरे राज्यों से…
