रांची। राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में स्थित पुराना विधानसभा मैदान में कांग्रेस पार्टी की तरफ से ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 6 मई यानी आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता हिस्सा लेंगे। इस रैली के मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे होंगे। उनके साथ महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और एआईसीसी महासचिव व जम्मू-कश्मीर प्रभारी नासिर हुसैन भी मौजूद रहेंगे। ये सभी नेता सुबह 11:45 बजे तक रांची पहुंच जाएंगे। कांग्रेस ने पूरी की तैयारियां रैली को लेकर झारखंड कांग्रेस…
Author: shivam kumar
लातेहार। लातेहार अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित राजस्व कर्मचारी जमीन म्यूटेशन के लिए एक ग्रामीण से 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था। एसीबी एसपी अंजनी अंजन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार लातेहार के एक जमीन मालिक से जमीन के म्यूटेशन के बदले राजस्व कर्मचारी के द्वारा 20 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। परेशान होकर सूचक ने पलामू एसीबी की…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपने हाल ही के विदेश दौरे के दौरान राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए उनकी ओर से किए गए प्रयासों से राज्यपाल को अवगत कराया। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और विधानसभा की सदस्य कल्पना सोरेन भी इस अवसर पर उनके साथ थीं। उन्होंने भी राज्यपाल के साथ अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री सोरेन ने राज्यपाल को बताया कि उनके विदेश भ्रमण के दौरान राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। इससे राज्य के विकास को…
भागलपुर। राष्ट्रीय जनता दल का एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मृतक विनय गुप्ता के पिता विश्वनाथ गुप्ता से जाकर उनके आवास पर मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि बीते रविवार देर रात नवगछिया बाजार में किराना व्यवसाई विनय गुप्ता की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी। इस मौके पर बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने नवगछिया बाजार के हरिया पट्टी में किराना दुकानदार विनय गुप्ता की हत्या की निंदा करते हुए शोक व्यक्त किया एवं परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विनय गुप्ता के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार कर उसे…
रक्षा राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र लोकतंत्र के लिए यह अच्छा नहीं, अधिकारियों को निर्देशित करें रांची। रांची में प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा हो रही है, जो बेहद गंभीर विषय है। उपरोक्त बातें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में कही है। योजनाओं के क्रियान्वयन और उद्घाटन शिलान्यास में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से नाराज रक्षा राज्य मंत्री ने सीएम को पत्र लिखा है। पत्र में श्री सेठ ने कहा कि कांके प्रखंड के सुकुरहुट्टू के बरवाटांड़ में सरना टोली से रिंग रोड तक एक सड़क…
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन-2025 में शामिल होने के लिए भारत आएंगे। इस द्विपक्षीय वार्ता में दोनों नेता रणनीतिक साझेदारी और सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा करेंगे। इस वर्ष भारत की मेजबानी में होने वाले सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति को टेलीफोन पर बातचीत के दौरान औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी के भारत यात्रा के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। क्रेमलिन ने सोमवार को एक बयान जारी कर दोनों नेताओं की बातचीत से जुड़ी जानकारी दी। इसमें…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को केरल की साक्षरता कार्यकर्ता और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित केवी राबिया के निधन पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “पद्मश्री पुरस्कार विजेता केवी राबिया के निधन से बहुत दुख हुआ। साक्षरता में सुधार के लिए उनके अग्रणी कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा। उनका साहस और दृढ़ संकल्प, विशेष रूप से जिस तरह से उन्होंने पोलियो से लड़ाई लड़ी, वह भी बहुत प्रेरणादायक था। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।” उल्लेखनीय है कि केवी राबिया का तिरुरंगडी के वेल्लिलक्कड़…
कर्नाटक के सिरसी वानिकी महाविद्यालय में राष्ट्र निर्माण में वानिकी की भूमिका’ विषय पर हुआ कार्यक्रम सिरसी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जलवायु परिवर्तन को वैश्विक संकट करार देते हुए कहा कि स्वस्थ वन स्वस्थ जीवन का आधार हैं। यदि किसी देश के वन अच्छी स्थिति में हैं तो उस देश के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हमें अपने वनों की रक्षा करने में हर संभव योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक चुनौती है। वह सोमवार को कर्नाटक के सिरसी स्थित वानिकी महाविद्यालय में ‘राष्ट्र निर्माण में वानिकी की भूमिका’ विषय पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम…
रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की विधि व्यवस्था पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि साहिबगंज के नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में दुकानदार संजीव साह की गोली मारकर हत्या कर दी। राज्य में आम नागरिकों की जान की कोई कीमत नहीं रह गयी है। पुलिस प्रशासन आम गरीब जनता पर रौब झाड़ने और वसूली करने में मशगूल है, जबकि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधी बेधड़क वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बाबूलाल ने सीएम से पूछा कि आखिर कब तक बेकसूर जनता अपनी जान गंवाते रहेगी।…
ज्ञापन सौंपकर सभी पाकिस्तानियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर करने की मांग की रांची। प्रदेश भाजपा की ओर से सोमवार को पाकिस्तानी भारत छोड़ो कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान भारत सरकार के समर्थन में अलग-अलग जिलों से सभी पाकिस्तानियों को बाहर किये जाने की मांग को लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया। जिलों के डीसी को ज्ञापन सौंपकर सभी वैध, अवैध पाकिस्तानियों की पहचान कर उन्हें बाहर करने की मांग की। रांची में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सीपी सिंह, नवीन जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी प्रदर्शन में मौजूद…
रांची। डीएमओ ऑफिस में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को एसीबी रांची की टीम ने कार्रवाई करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए विंदेश तिर्की को दो हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि एसीबी को सूचना मिली थी कि कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा खनन संबंधी डाटा एंट्री के नाम पर घूस की मांग की जा रही थी। जबकि वादी घूस देने की तैयार नहीं था। जिसके बाद इसकी शिकायत एसीबी की गयी। जिसके बाद एसीबी के द्वारा मामले का सत्यापन किया गया,…
