काठमांडू। नेपाल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट हैक हो गई है। साइबर अपराधियों ने 20 लाख से अधिक नागरिकों का डेटा चोरी कर लिया है। नागरिकों की संवेदनशील डेटा चोरी होने से सरकार की चिंता बढ़ गई है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, केएजेडयू नाम के हैकर समूह ने उनकी आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला है कि सर्वर में मौजूद 20 लाख नागरिकों का डेटा चुरा लिया गया है। हैकरों यह डेटा डार्क वेब में रखा है। नेपाल पुलिस के केंद्रीय प्रवक्ता डीआईजी दिनेश आचार्य ने बताया कि डार्क वेब में रखे गए…
Author: shivam kumar
-राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा, अगला चुनाव लड़ने से भी इनकार, फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल को न हटाने का वादा वाशिंगटन। अमेरिका के अगले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्टीफन मिलर हो सकते हैं। वह इस समय वह व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि मिलर का आधिकारिक नामांकन छह माह के भीतर घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं है। न ही अपने मौजूदा कार्यकाल में फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल को हटाएंगे। एबीसी न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संघीय राजधानी इस्लामाबाद की कानूनी बिरादरी ने आज मुल्क की पुलिस के खिलाफ विरोध रैली के आयोजन की घोषणा की है। वकीलों की मांग है कि वरिष्ठ अधिवक्ता अदनान अब्बासी के साथ की गई मारपीट की घटना में शामिल पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। पाकिस्तान के समाचार द नेशन की खबर के अनुसार, इस्लामाबाद बार काउंसिल (आईबीसी), इस्लामाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ( आईएचसीबीए) और इस्लामाबाद बार एसोसिएशन (आईबीएस) आज सबसे पहले आईएचसी भवन में एक आम सभा की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाहराह-ए-दस्तूर में विरोध रैली आयोजित की जाएगी। यह जानकारी इस्लामाबाद बार…
काठमांडू। भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जारी तनाव के बीच पाकिस्तान की सेना के 12 अधिकारी 12 दिवसीय सैन्य प्रशिक्षण के लिए काठमांडू पहुंचे हैं। नेपाली सेना ने एक बयान में कहा कि यह अधिकारी पाकिस्तान सेना के नेशनल सिक्योरिटी एंड वार कॉलेज के हैं। पाकिस्तान के नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के मातहत रहे यह अधिकारी एयर कोमोडोर साद मंसूर अंसारी के नेतृत्व में नेपाल आए हैं। नेपाली सेना के माउंटेन वारफेयर कॉलेज में इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पहलगाम हमले के बाद नेपाल ने आतंकवाद के मसले पर भारत को अपना पूरा…
रियो डी जेनेरियो। ब्राजील की पुलिस ने पॉप स्टार लेडी गागा के रियो डी जेनेरियो में आयोजित ऐतिहासिक मुफ्त कॉन्सर्ट में विस्फोट करने की साजिश रचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कॉन्सर्ट शनिवार को कोपाकबाना बीच पर आयोजित किया गया था, जिसमें अनुमानित 25 लाख से अधिक प्रशंसक शामिल हुए थे। ब्राजीलियाई अधिकारियों के अनुसार, संदिग्धों को कॉन्सर्ट से कुछ घंटे पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुआ, जिससे कुछ लोगों ने खतरे की गंभीरता पर सवाल उठाए। आमतौर पर इस प्रकार के बड़े आयोजनों में सुरक्षा चिंताओं…
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार किया है। अब फिल्म के चौथे दिन की कमाई सामने आ गयी है। ‘रेड 2’, वर्ष 2018 में आई फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है, जिसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। ‘रेड 2’ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त की ‘भूतनी’, साउथ की फिल्में ‘हिट 3’ और ‘रेट्रो’ के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ से भी हुई। हालांकि, फिल्म ने फिर भी मजबूत शुरुआत की और 4 दिनों में अच्छी कमाई की।…
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिन से लगातार गिरावट का सामना करने के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी का रुख नजर आ रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में आज 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजारों में सोना आज 200 रुपये से लेकर 220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 95,730 रुपये से लेकर 95,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का माहौल बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद मामूली उतार-चढ़ाव भी हुआ। इसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने रफ्तार पकड़ ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.50 प्रतिशत और निफ्टी 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स, ट्रेंट लिमिटेड, श्रीराम फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर 5.09 प्रतिशत…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती बनी रही। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर खरीदारी का माहौल बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.47 प्रतिशत…
कोलकाता। श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (एसएमपी), कोलकाता ने अप्रैल 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देश का सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला प्रमुख बंदरगाह बनने का गौरव हासिल किया है। अप्रैल महीने में एसएमपी ने 45.32 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज करते हुए 5.967 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) कार्गो का संचालन किया, जबकि अप्रैल 2024 में यह आंकड़ा 4.106 एमएमटी था। यह उपलब्धि ऐसे समय में हासिल हुई है जब वैश्विक स्तर पर आर्थिक मंदी और समुद्री व्यापार में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के बाद एसएमपी कोलकाता ने देश के अन्य प्रमुख बंदरगाहों को…
नवादा। नवादा के पूर्व पुलिस अधीक्षक तथा दरभंगा के आईजी रहे ललन मोहन प्रसाद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जनता दलयू के राजनीतिक सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। पूर्व आईजी लालनमोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि जनता दलयू के प्रांतीय अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पत्र के माध्यम से उन्हें सूचित किया ।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल ने उम्मीदवारों की चयन के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है ।राजनीतिक सलाहकार समिति पार्टी की उच्च स्तरीय समिति है ,जिसके सदस्य आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन से लेकर चुनाव प्रचार के तरीकों तथा…
