Author: shivam kumar

रांची। डीएमओ ऑफिस में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को एसीबी रांची की टीम ने कार्रवाई करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए विंदेश तिर्की को दो हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि एसीबी को सूचना मिली थी कि कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा खनन संबंधी डाटा एंट्री के नाम पर घूस की मांग की जा रही थी। जबकि वादी घूस देने की तैयार नहीं था। जिसके बाद इसकी शिकायत एसीबी की गयी। जिसके बाद एसीबी के द्वारा मामले का सत्यापन किया गया,…

Read More

पूर्व विधायक अनंत ओझा ने राज्य सरकार पर साधा निशाना राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और प्रशासन पूरी तरह विफल रांची। साहिबगंज जिले में शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर की गयी हत्या के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने सोमवार को अपने दुकानों को बंद रखा। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रशासन से अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। व्यवसायी की सरेशाम हत्या ने शहर की कानून व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इसे व्यापारियों की…

Read More

रायपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के आज 14वें दिन एसटीएफ के 2 जवान नक्सलियों के लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जवानों के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद तत्काल जवानों को कैंप ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चॉपर से बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार घायल जवानों में से एक जवान का नाम थानसिंह और दूसरे जवान का नाम अमित पांडे है। नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन…

Read More

जमशेदपुर। आइसीएसइ 10वीं बोर्ड की नेशनल टॉपर सह जमशेदपुर के लोयला स्कूल की छात्रा शांभवी जायसवाल से राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने उनके कदमा स्थित घर पर पहुंच कर मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने इस सफलता के लिए शांभवी जायसवाल को झारखंड सरकार की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ की शांभवी के पिता डॉ अभिषेक जायसवाल और मां डॉ ओजस्वी शंकर को भी बेटी की इस सफलता के लिए बधाई दी। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने शांभवी का हौसला वर्धन करते हुए उन्हें अपनी ओर से आइपैड भेंट किया। वहीं भविष्य में…

Read More

देवघर। झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल देवघर के बैद्यनाथ मंदिर के पास रविवार को देर शाम गोलीबारी की घटना हुई है। मंदिर के सिंह द्वार के पास नरौने परिवार के बीच आपसी विवाद में फायरिंग हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों दहशत है। लोग गोलीबारी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। नरौने परिवार में आपसी विवाद में गोलीबारी स्थानीय लोगों के अनुसार नरौने परिवार में आपस में ही जमीन विवाद को लेकर पहले बहस हुई। जिसके बाद एक पक्ष ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इधर, गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर…

Read More

जनसंघर्ष समिति के अध्यक्ष दत्ता शिर्के ने लगाए आरोप मुंबई/गडचिरौली। छत्तीसगढ में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान से तेलंगाना सरकार ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। नतीजन बीते दिनों घेरे गए नक्सलियों को कथित तौर पर भागने का मौका मिल गया। आदिवासियों के कल्याण के लिए सेवारत जनसंघर्ष समिति ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना की कांग्रेस सरकार राजनीति के चलते नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। जनसंघर्ष समिति के अध्यक्ष दत्ता शिर्के ने बताया कि छत्तीसगढ मे स्थित करेगुट्टा की पहाडियों पर लगभग पांच हजार फीट कि उंचाई पर लगभर तीन हजार नक्सली घिर गए थे।…

Read More

कोलकाता। मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में हुई हिंसा में पति और बेटे को खो चुकीं दो विधवाओं ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉक्टर सी.वी. आनंद बोस से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इन महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और पुलिस की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे उनका जीवन संकट में पड़ गया है। मुर्शिदाबाद में दंगाईयों की भीड़ द्वारा घर से खींच कर मौत के घाट उतार दिए गए हर गोविंद दास और उनके बेटे चंदन दास की विधवा पत्नी पारुल दास और पिंकी दास ने राज्यपाल को…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की टीम ने रायगढ़ जिले से पुणे के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह नक्सली गतिविधि से जुड़े एक मामले में 13 साल से अधिक समय से भूमिगत था। गिरफ्तार नक्सली की पहचान प्रशांत जलिंदर कांबले (44) के रूप में की गई है। पुणे की बंडगार्डेन पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले की गहन छानबीन कर रही है। एटीएस सूत्रों ने बताया कि प्रशांत जलिंदर कांबले तकनीकी जानकार है। उसे इस वजह से उसे ‘लैपटॉप’ के नाम से भी जाना जाता है। कांबले एक दशक पहले एक नक्सली मामले में वांछित आरोपित था।…

Read More

कानपुर। चमनगंज थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में पांच मंजिला इमारत में लगी आग में पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियों की मौत हो गई। करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। इस इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर जूते-चप्पल का कारखाना है। तीसरी और चौथी मंजिल पर परिवार रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच इमारत के निचले तल पर जूते के कारखाने में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग दूसरी मंजिल से चौथी मंजिल तक पहुंच गई। कारखाने में अत्यधिक…

Read More

श्रीनगर। पहलगाम में बाईस अप्रैल को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की फौज बिना उकसावे के जम्मू-कश्मीर के क्षेत्र में गोलीबारी कर रही है। भारतीय सेना के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, चार-पांच मई की रात पाकिस्तान की सेना ने फिर ऐसी हरकत की। शीर्ष सैन्य अधिकारी ने बताया कि रात को पाकिस्तान सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से…

Read More

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में आगामी 08 मई तक आंधी-तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और आसमानी बिजली गिरने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञानी डॉ. संजीव द्विवेदी ने कहा कि आज ओडिशा में भारी बरसात हो सकती है। इसकी चेतावनी पहले ही जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस चेतावनी के दायरे में ओडिशा के मयूरभंज, क्योंझर, बालासोर, भद्रक और गजपति जिला शामिल हैं। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है। कल भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। 07-08 मई को हलकी बारिश होने का पूर्वानुमान है।…

Read More