अररिया। हरियाणा में रह रही बिहार की एक लड़की को ट्रेन में नशा सुंघाकर गायब कर दिया गया था। जिसे फारबिसगंज थाना पुलिस ने रेड लाइट एरिया से सकुशल बरामद किया।लड़की को जबरन अवैध देह व्यापार में ढकेला जा रहा था और उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी।लेकिन देह व्यापार के चंगुल में जाने से पहले ही पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। संगठित मानव व्यापार के गिरोह के द्वारा इसे अंजाम दिया गया था।जिसका खुलासा अररिया की फारबिसगंज थाना पुलिस ने की और थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के बयान के आधार पर बारह नामजद सहित…
Author: shivam kumar
साहिबगंज। जिले के कॉलेज रोड स्थित चाणक्या होटल के सामने रविवार की रात दो बदमाशों ने एक दुकान में घुसकर दुकानदार को गोली मार दी। इससे दुकानदार संजीव कुमार साह की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। घटना के समय दुकानदार अपने मकान के नीचे स्थित जीएस इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान में बैठे थे। कुछ देर पहले ही वह अपनी बेटी के लिए पास के मेडिकल से दवा लेकर लौटे थे। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि दुकानदार अपने काउंटर में बैठकर ग्राहक को सामान दिखा रहे थे। इसी…
पलामू। पलामू जिले के हैदरनगर थाना के उत्तर कोयल मुख्य नहर स्थित मुखर्जी पुल के समीप सोमवार को सड़क पर गिरे हुए 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र जिंदा जल गए। उनकी मोटरसाइकिल भी जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उनके घर सोमवार को बरात आने वाली थी। बारात के लिए ही डीजल लेने के लिए निकले थे। घटना के बाद से शादी की खुशियां माता में बदल गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर हैदरनगर-जपला मुख्य पथ को जाम कर दिया है। पिता पुत्र की पहचान सिमरसोत गांव निवासी 45 वर्षीय बिंदु…
पलामू। पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव में रिटायर्ड डीएसपी, रेलवे कर्मी सहित चार के घरों में रविवार रात चोरी हो गई। करीब 15 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो जाने की जानकारी दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल तिवारी, रिटायर्ड डीएसपी रघुवीर तिवारी के अलावा ओंकार तिवारी व अमरेश तिवारी के घर एक एक करके चोरी हुई। अलमारी, पलंग को तोड़कर उसमें रखी संपत्ति गायब कर दी गई। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई। घर के लोगों ने कमरे…
रांची। झारखंड के 19 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने, गर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम विभाग ने सोमवार को दी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर और पश्चिमी जिले पलामू गढ़वा लातेहार चतरा, लोहरदगा और कोडरमा जिलों को छोड़ शेष जिलों में गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। हालांकि छह मई के बाद राज्य भर में मौसम साफ होने की सम्भावना है। मौसम साफ होते ही फिर से तापमान में वृद्धि होने…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ को लेकर कड़ा प्रहार किया है। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बार-बार संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ किया है और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया है। मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन में 79 बार संविधान संशोधित किया गया, जिनमें अधिकांश संशोधन सत्ता में बने रहने और तुष्टीकरण की राजनीति के लिए किये गये। उनका आरोप था कि कांग्रेस ने संविधान को घोषणापत्र की तरह इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि संविधान लागू…
काठमांडू। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टी.आई.ए.) पर भारी बारिश ने आज के उड़ान कार्यक्रम को बाधित कर दिया है। कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) ने न केवल टीआईए बल्कि देश भर के कई अन्य हवाई अड्डों को प्रभावित किया है। टीआईए के प्रवक्ता रिनजी शेरपा के अनुसार, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन आज भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुआ है और निर्धारित समय के अनुसार आगे नहीं बढ़ सका। आज सुबह, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित कई उड़ानों को मौसम की गड़बड़ी के कारण डायवर्ट किया गया है। एयर जज़ीरा के एक विमान को भारत के वाराणसी की ओर मोड़ दिया गया…
पाकिस्तान के राजदूत ने रूस में कहा कि अगर भारत उस पर हमला करता है तो इस्लामाबाद अपने पूरे सैन्य शस्त्रागार का इस्तेमाल कर सकता है, जिसमें परमाणु हथियार भी शामिल हैं मॉस्को/इस्लामाबाद। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान एक के बाद एक भारत के खिलाफ परमाणु हथियार के इस्तेमाल की धमकी दे रहा है। पाकिस्तान इसलिए बौखलाया हुआ है क्योंकि उसे पता है कि अगर भारत हमला करता है, तो उसका टिक पाना नामुमकिन है। इस बार पाकिस्तान ने भारत के दोस्त के घर से दिल्ली को धमकी देने की कोशिश की है। रूस में पाकिस्तान के राजदूत ने…
नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पहलगाम हमले को लेकर कहा कि रक्षा मंत्री के तौर पर मेरी जिम्मेदारी सशस्त्र बलों के साथ काम करना और भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आप हमारे प्रधानमंत्री को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं, उनकी कार्यशैली और दृढ़ संकल्प से परिचित हैं। संस्कृति जागरण महोत्सव को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘राजनीति’ शब्द दो शब्दों ‘राज’ और ‘नीति’ से मिलकर बना है… लेकिन विडंबना यह है कि राजनीति…
-ग्वालियर में उपराष्ट्रपति ने कृषि विश्वविद्यालय में शिक्षक-छात्रों से किया संवाद भोपाल। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आज भारत के सामने पहलगाम की चुनौती है। दूसरी ओर राजमाता की प्ररेणा है। उनकी जो प्रेरणा है। राष्ट्रवाद सर्वप्रिय है। हम भारतीय हैं। भारतीयता हमारी पहचान है। राष्ट्र हित से बड़ा कोई धर्म नहीं हैं। कोई भी राष्ट्रहित से बड़ा नहीं हो सकता। हमें राष्ट्रवाद के प्रति पूरा समर्पण रखना चाहिए। उप राष्ट्रपति धनखड़ रविवार शाम को ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में प्राध्यापक और विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम…
आईएसआई एजेंट को आर्मी कैंट व पुलिस चौकियों की भेजते थे तस्वीरेंजेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के जरिए जुड़े हुए थे दोनों आरोपित चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने अमृतसर में जासूसी के आराेप में दो लाेगाें काे गिरफ्तार किया है। यह दाेनाें अमृतसर में आर्मी कैंट और एयरफोर्स बेस से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान को भेज रहे थे। रविवार काे पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने पत्रकाराें काे बताया कि पकड़े गए आरोपिताें से एक मोबाइल बरामद हुआ है, जिसमें आर्मी की मूवमेंट और एयरफोर्स बेस की तस्वीरें मिली हैं। यह दोनों अमृतसर की जेल में बंद हरप्रीत सिंह…
