नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का माहौल बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत हुई । सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ खुलने में सफल रहा, जबकि निफ्टी ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव के कारण शेयर बाजार में कुछ देर के लिए गिरावट का रुख नजर आया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारी शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में जोरदार तेजी आ गई। सुबह दस बजे के पहले ही सेंसेक्स उछल कर…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज तेजी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज खरीदारी का माहौल बना हुआ है। अमेरिका में जीडीपी के कमजोर आंकड़ों के बावजूद बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। डाउ जॉन्स निचले स्तर से करीब 1,000 अंक की रिकवरी करने में सफल रहा। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.63 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,604.14…
अररिया। अररिया जिला पत्रकार संघ की ओर से गुरुवार की रात एक शाम पत्रकारों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें बॉलीवुड सहित मशहूर गायक गायिकाओं ने एक से बढ़कर गीत संगीत की प्रस्तुति से मौजूद संगीतप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर जिला पत्रकार संघ की ओर से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों और वरिष्ठ पत्रकारों को शॉल,प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह,फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा,डॉ शकील सैफी,बॉलीवुड सिंगर शब्बीर कुमार,गायिका प्रिया मल्लिक,विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी,नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव,जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम,राष्ट्रीय परशुराम परिषद के अध्यक्ष पंडित अजय कुमार झा आदि…
वेव्स सम्मेलन में विदेश मंत्री ने उभरती तकनीकों के जिम्मेदार उपयोग पर दिया बल नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर कहा कि दुनिया भविष्य की ओर बढ़ रही है और इसके साथ आने वाले परिणामों को समझना आवश्यक है। हर तकनीकी प्रगति अपनी चुनौतियाँ लेकर आती है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी इससे अलग नहीं है। उन्होंने मुंबई में आयोजित वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंड एंटरटेनमेंट शिखर सम्मेलन(वेव्स) के वैश्विक मीडिया संवाद सत्र में तकनीकी नवाचारों और उनके सामाजिक प्रभावों को लेकर अपना दृष्टिकोण रखा। विदेश मंत्री ने उभरती तकनीकों के जिम्मेदार उपयोग की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा…
रांची। आतंकी संगठन ‘हिज्ब उत तहरीर’ के झारखंड मॉड्यूल की जांच कर रही झारखंड एटीएस की टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एटीएस की टीम ने एक ऐसे संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है, जो पूर्व में इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ था। झारखंड एटीएस की टीम ने आतंकी संगठन हिज्ब उत तहरीर से जुड़े एक और संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। सबसे हैरत की बात यह है कि गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी पूर्व में आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ था। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि धनबाद से जुड़े केस में पांचवे…
रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ के कपाट बृष लग्न पर सुबह सात बजे विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। इस मौके पर सेना की भक्तिमयी धुनों और भक्तों के जयकारों समुची केदारपुरी जयकारों से गूंज उठी। लगभग 15 हजार श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी बने।आज सुहावने मौसम और मंद-मंद हवा के बीच मेरू-सुमेरू पर्वत शृंखला की तलहटी पर मंदाकिनी और सरस्वती नदी के मध्य में विराजमान केदारनाथधाम में तड़के 3 बजे से ही श्रद्धालु जुटने लगे थे। सुबह पांच बजे तक मंदिर परिसर भक्तों से सरोबार हो गया था। बाबा केदार के जयकारों के बीच सुबह…
पलामू। पलामू में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को विभागीय कार्रवाई के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में दारोगा पर घूस लेने का आरोप सही पाया गया। इसके बाद घूसखोर दारोगा को नौकरी से हटाने का आदेश बोकारो रेंज के डीआईजी ने जारी किया है। बर्खास्त सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार सिंह की पोस्टिंग वर्ष 2022 में धनबाद के लोयाबाद थाना में थी। एक केस डायरी मैनेज करने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार सिंह ने की थी। 2018 बैच के दारोगा निलेश कुमार सिंह को धनबाद एसीबी की टीम ने छह जून 2022…
लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोस गांव में शुक्रवार को उपेंद्र उरांव (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक लातेहार थाना क्षेत्र के जालिम गांव का रहने वाला था। वह अपने रिश्तेदार के बारात में सोस गांव गया था। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात जालिम गांव से एक बारात चंदवा थाना क्षेत्र के सोस गांव गई थी। बारात में उपेंद्र उरांव भी शामिल था। शुक्रवार की सुबह उपेंद्र उरांव एक अन्य युवक के साथ तालाब की ओर शौच करने के लिए गया था। इसी दौरान उपेंद्र उरांव का चचेरा भाई वहां पहुंचा…
पूर्वी सिंहभूम। साकची के आम बगान मैदान में गुरुवार की देर रात तक आयोजित’तहफ्फुज-ए-अवकाफ कॉन्फ्रेंस’ में देशभर के नेताओं ने नए वक्फ कानून को संविधान विरोधी करार देते हुए केंद्र सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने ऐलान किया कि जब तक यह कानून वापस नहीं होगा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन और कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य फौजिया तहसीन खान, उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और बिहार के काराकाट से सांसद राजा राम सिंह कुशवाहा ने नए वक्फ कानून की जमकर आलोचना की। फौजिया तहसीन ने कहा कि वक्फ बाय यूजर…
रांची। झारखंड में 4 मई तक गर्जन, वज्रपात और हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने तीन मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिले पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा और लोहरदग्गा को छोड़ कर शेष जिलों में गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका जतायी है। वहीं गुरुवार को रांची सहित कई जिलों में हुई बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी। रांची में पिछले 24 घंटों के दौरान 12.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी, जबकि राज्य भर में सबसे बारिश धनबाद जिले के पुटकी में 38.6 मिमी बारिश…
चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बुधवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही आईपीएल 2025 में वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। मैच के बाद कप्तान एमएस धोनी ने टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि 190 रनों का स्कोर “थोड़ा कम” था और कुछ जरूरी कैच छोड़ने से उन्हें नुकसान हुआ। धोनी ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है कि हमने पहली बार एक अच्छा स्कोर खड़ा किया, लेकिन मुझे लगता है हम थोड़ा पीछे रह गए। बैटिंग यूनिट…
